IPL 2022 MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 65वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 3 रन से हरा दिया। इस जीत से उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा हैं। उसके 13 मैच में 12 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के भी 12-12 अंक हैं, लेकिन दोनों का नेट रनरेट हैदराबाद से बेहतर है। पूरी पॉइंट्स टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन ही बना पाई।

मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 48, टिम डेविड ने 46 और इशान किशन ने 43 रन बनाए। डैनियल सैम्स 15 रन बनाकर आउट हुए। रमनदीप सिंह 6 गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 19वां ओवर मेडन फेंका और संजय यादव का विकेट भी लिया।

इससे पहले हैदराबाद की शुरुआत खराब हुई थी, लेकिन उसे युवा प्रियम गर्ग और राहुल त्रिपाठी ने संभाला। प्रियम ने 26 गेंद में 42 और राहुल ने 44 गेंद में 76 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। बाद में निकोलस पूरन ने भी तेज गति से 22 गेंद में 38 रन बनाए। जिस तरह से ये तीनों खेल रहे थे, लगा था कि हैदराबाद का स्कोर 200 के पार होगा, लेकिन मुंबई के गेंदबाजों खासकर रमनदीप सिंह ने टीम की वापसी कराई। रमनदीप सिंह ने 20 ओवर में 3 विकेट लिए। डैनियल सैम्स, रिले मेरेडिथ और जसप्रीत बुमराह भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। केन विलियमसन 7 गेंद में 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए। ऋतिक शौकीन और कुमार कार्तिकेय की जगह मयंक मार्कंडे और संजय यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं। प्रियम गर्ग को शशांक सिंह और मार्को यानसन की जगह फजहलक फारूकी को आखिरी एकादश में शामिल किया गया है।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक कुल 18 मैच खेले हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 10 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 8 मैच जीतने में सफल रही है।

IPL 2022 MI vs SRH: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन।

यहां क्लिक कर आप मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के लिए सुझाई गई ड्रीम 11 देख सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, संजय यादव, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Mumbai Indians 
190/7 (20.0)

vs

Sunrisers Hyderabad  
193/6 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 65 )
Sunrisers Hyderabad beat Mumbai Indians by 3 runs

Live Updates

IPL 2022, MI vs SRH Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): इस कैलेंडर ईयर में रोहित शर्मा टी20 में एक भी पचासा नहीं ठोक पाए हैं।

20:10 (IST) 17 May 2022
प्रियम गर्ग ने छक्का लगाया, राहुल त्रिपाठी ने भी जड़ दिया चौका

मयंक मार्कंडे सातवां ओवर लेकर आए। उनके ओवर से हैदराबाद के खाते में पांच रन आए। संजय यादव 8वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर प्रियम गर्ग ने छक्का लगाया। राहुल त्रिपाठी ने चौथी गेंद पर चौका लगाया। आठ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 77 रन है। राहुल के 19 गेंद में 32 रन हैं। प्रियम गर्ग के 19 गेंद में 30 रन हैं।

20:00 (IST) 17 May 2022
प्रियम गर्ग ने सैम्स की गेंद पर जड़ा छक्का

डैनियल सैम्स छठा ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर प्रियम गर्ग को जीवनदान मिला। संजय यादव और जसप्रीत बुमराह दोनों ही कैच पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन गेंद संजय के हाथों से गिर गई। प्रियम गर्ग ने जीवनदान का लाभ उठाया और पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ दिया। छह ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 57 रन है। राहुल के 13 गेंद में 24 रन हैं। प्रियम गर्ग के 13 गेंद में 20 रन हैं।

19:58 (IST) 17 May 2022
बुमराह के ओवर में हैदराबाद ने बटोरे 15 रन

जसप्रीत बुमराह पांचवां ओवर लेकर आए। राहुल त्रिपाठी ने उनकी चौथी गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद पांचवीं और छठी गेंद पर चौके जड़ दिए। पांच ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 46 रन हैं। राहुल के 12 गेंद में 22 रन हैं। प्रियम गर्ग के 8 गेंद में 10 रन हैं।

19:50 (IST) 17 May 2022
राहुल त्रिपाठी ने 3 गेंद में जड़े 2 चौके

चौथा ओवर संजय यादव लेकर आए। राहुल त्रिपाठी ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद पर डॉट रही। पांचवीं गेंद पर फिर चौका जड़ दिया। चार ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 31 रन हैं। राहुल के 7 गेंद में 9 रन हैं। प्रियम गर्ग के 7 गेंद में 9 रन हैं।

19:46 (IST) 17 May 2022
तीसरे ओवर में हैदराबाद ने गंवाया अभिषेक शर्मा का विकेट

दूसरा ओवर रिले मेरेडिथ लेकर आए। अभिषेक ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका लगाया। मेरेडिथ के इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 7 रन आए। तीसरा ओवर डैनियल सैम्स लेकर आए। अभिषेक ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। हालांकि, चौथी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें मिडऑफ पर मयंक मार्कंडे ने कैच किया। अभिषेक 10 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह राहुल त्रिपाठी क्रीज पर आए। तीन ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 23 रन है।

19:35 (IST) 17 May 2022
IPL 2022 SRH vs MI: पहले ओवर में बने 5 रन

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और प्रियम गर्ग ने पारी की शुरुआत की। मुंबई इंडियंस के लिए डैनियल सैम्स पहला ओवर लेकर आए। अभिषेक उनकी शुरुआती तीन गेंदों में कोई रन नहीं ले पाए। चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना और हैदराबाद का खाता खोला। पांचवीं गेंद पर लेग बाई से चार रन आए। पहले ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 5 रन है।

19:19 (IST) 17 May 2022
मुंबई इंडियंस के खिलाफ केन विलियमसन नहीं करेंगे ओपनिंग

मुंबई ने दो बदलाव किए हैं। ऋतिक शौकीन और कुमार कार्तिकेय की जगह मयंक मार्कंडे और संजय यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। आज की सबसे बड़ी खबर यही है कि केन विलियमसन ओपनिंग नहीं करेंगे। आज अभिषेक शर्मा के साथ प्रियम गर्ग ओपनिंग करेंगे। प्रियम गर्ग को शशांक सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं, मार्को यानसन की जगह फजहलक फारूकी को आखिरी एकादश में शामिल किया गया है।

19:15 (IST) 17 May 2022
ऐसी है पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जिस पिच पर यह मैच होना है, वह सूखी है। घास पर अजीबोगरीब पैच हैं और दरारें स्पष्ट हैं। मैथ्यू हेडन का कहना है कि जल्दी विकेट नहीं मिलने से गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है। इस मैच में स्पिनर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हेडन को लगता है कि इस पिच पर 170-180 का स्कोर अच्छा रहेगा। उनके मुताबिक यहां ओस एक प्रमुख कारक नहीं है।

19:14 (IST) 17 May 2022
ये है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, संजय यादव, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे।

19:13 (IST) 17 May 2022
ये है सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन।

18:55 (IST) 17 May 2022
कवर की ओर सबसे लंबी है बाउंड्री

पवेलियन एंड की तरफ से दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए ऑन साइड की बाउंड्री काफी छोटी है। यह लॉन्ग लेग, डीप स्क्वायर लेग और लॉन्ग ऑन के लिए क्रमशः 54, 58 और 68 मीटर की बाउंड्री है। सीधे और कवर बाउंड्री 72 से 76 मीटर के रेंज की है।

18:46 (IST) 17 May 2022
कुछ ही देर में शुरू होने वाला है हाई वोल्टेज मुकाबला

कुछ ही देर में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला शुरू होने वाला है। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 का सफर समाप्त हो चुका है, लेकिन हैदराबाद की उम्मीदें अब भी जिंदा हैं। हालांकि, हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा।

IPL 2022, MI vs SRH Live Score: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस कैलेंडर वर्ष में टी20 मैच में अब तक लगातार दो पारियों में 30+ का स्कोर ही बना पाए हैं। वह 50+ का स्कोर हासिल नहीं कर पाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में स्पिनर्स के सबसे कम ओवरों का इस्तेमाल किया है। आईपीएल 2022 में अब तक सिर्फ तीन टीमें ही ऐसी हैं, जिन्होंने पूरे सीजन एक ही ओपनिंग जोड़ी का इस्तेमाल किया है। इसमें मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद भी शामिल हैं। मुंबई इंडियंस के लिए जहां रोहित शर्मा और इशान किशन ने पारी की शुरुआत की। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन ने ओपनिंग की। अभिषेक शर्मा को छोड़कर, इस सीजन में किसी भी टीम के ओपनर का औसत 30 से ऊपर या स्ट्राइक रेट 130 से ज्यादा का नहीं रहा है।