IPL 2022, MI vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में 2 अप्रैल को डबल हेडर है। पहला मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 8 विकेट पर 178 रन ही बना पाई।
राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं, मुंबई इंडियंस की यह लगातार दूसरी हार है। दोनों टीमों का यह इस सीजन यह दूसरा मुकाबला था। राजस्थान ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हराया था। मुंबई को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार झेलनी पड़ी थी।
मुंबई के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई। पहले वह दूसरे नंबर पर थी। वहीं, मुंबई इंडियंस नौवें नंबर पर है। पूरी पॉइंट्स टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें।
GT vs DC IPL 2022 Live: यहां जानिए गुजरात और दिल्ली के मैच का लाइव स्कोर
मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। ओपनर इशान किशन ने भी अर्धशतक लगाया। हालांकि, कीरोन पोलार्ड 24 गेंद में 22 रन ही बना पाए। वह मैच की आखिरी गेंद पर आउट हुए। राजस्थान की ओर से नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और रविचंद्रन अश्विन ने भी एक-एक विकेट चटकाए।
इससे पहले राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने शतक जड़ा। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी 2 ओवर में 11 रन बनाए और 5 विकेट गंवाए। 18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 182 रन था। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने हेटमेयर और बटलर के विकेट लिए। टाइमल मिल्स ने नवदीप सैनी और रियान पराग के विकेट झटके। अश्विन रन आउट हुए।
इस मैच के लिए रोहित शर्मा ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था। संजू सैमसन ने नाथन कूल्टर नाइल की जगह नवदीप सैनी को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया था।
Indian Premier League, 2022
Mumbai Indians
170/8 (20.0)
Rajasthan Royals
193/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 9 )
Rajasthan Royals beat Mumbai Indians by 23 runs
आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 27 में से 14 मैच अपने नाम किए हैं।
राजस्थान की टीम ने मैदान पर उम्दा टीम वर्क दिखाया। कसी हुई गेंदबाजी और उम्दा फील्डिंग ने इस मैच को राजस्थान के पाले में डाल दिया। नवदीप सैनी द्वारा इशान किशन का लपका गया कैच और फिर खतरनाक लग रहे तिलक वर्मा को अश्विन ने क्लीन बोल्ड कर मैच का पासा पलट दिया। इसके बाद चहल ने टिम डेविड और सैम्स को लगातार दो गेंदों पर चलता कर मैच को पूरी तरह से राजस्थान के कब्ज़े में ला दिया। अगर करुण नायर ने स्लिप में कैच नहीं छोड़ा होता चहल हैट्रिक ले सकते थे। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने 19वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की और राजस्थान को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। आखिरी ओवर में कीरोन पोलार्ड क्रीज पर जरूर थे, लेकिन नवदीप सैनी ने मैच को राजस्थान के कब्जे से बाहर नहीं जाने दिया। राजस्थान अब अपने दो मुकाबले जीत चुकी है। वहीं, मुंबई को अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है।
18 ओवर का खेल हो चुका है। मुंबई का स्कोर 6 विकेट पर 155 रन है। उसे जीत के लिए 12 गेंद में 39 रन की दरकार है। क्रीज पर कीरोन पोलार्ड और मुरुगन अश्विन हैं। हालांकि, लक्ष्य आसान नहीं दिख रहा है।
चहल ने ओवर की दूसरी गेंद पर नए बल्लेबाज डैनियल सैम्स को पवेलियन भेजा। सैम्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अगली गेंद पर चहल की हैट्रिक हो सकती थी, लेकिन करुण नायर से मुरुगन अश्विन का पहली स्लिप पर कैच छूट गया। 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 6 विकेट पर रन है। मुंबई को जीत के लिए भी 4 ओवर में 57 रन बनाने हैं।
16वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई को 5वां झटका लगा। टिम डेविड एक रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। 15.1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 5 विकेट पर 136 रन है। उसे जीत के लिए अभी 29 गेंद में 58 रन बनाने हैं। लक्ष्य आसान नहीं दिख रहा है।
15वां ओवर अश्विन लेकर आए। तिलक ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। हालांकि, दूसरी गेंद पर वह बोल्ड हो गए। तिलक 33 गेंद में 61 गेंद में रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह टिम डेविड आए। तिलक ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 5 छक्के लगाए।
14वां ओवर युजवेंद्र चहल लेकर आए। इस ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा ने बैकफ़ुट पर जाकर कट किया और अपना पचासा पूरा किया। उनका आईपीएल का पहला अर्धशतक उनकी दूसरी पारी में आया है। उन्होंने 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इशान किशन की जगह कीरोन पोलार्ड क्रीज पर आए हैं। 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट पर 129 रन है। तिलक वर्मा के 31 गेंद में 55 रन हैं।
13वें ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा। इशान किशन अर्धशतक लगाने के बाद पवेलियन लौटे। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर नवदीप सैनी ने दाहिने तरफ भागते हुए उनका कैच पकड़ा। इस चक्कर में उनके सिर में चोट भी लगी। वह कैच लेते हुए गिर गए थे। नवदीप की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें डग आउट में लौटना पड़ा। इशान किशन 43 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए।
12 ओवर का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 112 रन है। इशान के 39 गेंद में 48 और तिलक वर्मा के 25 गेंद में 47 रन हैं। दोनों के बीच 48 गेंद में 72 रन की साझेदारी हुई है। मुंबई को जीत के लिए अब 8 ओवर में 82 रन की दरकार है।
नौ ओवर का खेल हो चुका है। मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 82 रन है। इशान के 31 गेंद में 39 और तिलक वर्मा के 15 गेंद में 26 रन हैं। दोनों के बीच 30 गेंद में 42 रन की साझेदारी हुई है। मुंबई को जीत के लिए अब 11 ओवर में 112 रन की दरकार है।
पांचवां ओवर अश्विन लेकर आए। उनके ओवर में मुंबई ने 5 रन बनाए। छठा ओवर प्रसिद्ध कृष्णा लेकर आए। इस ओवर में भी मुंबई ने 5 रन बनाए। छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 50 रन है। इशान किशन ने 23 गेंद में 31 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा के 5 गेंद में 2 रन हैं।
चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। अनमोलप्रीत सिंह 5 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। नवदीप सैनी की गेंद पर उन्हें देवदत्त पडिक्कल ने कवर पर लपका। अनमोल की जगह तिलक वर्मा क्रीज पर आए हैं। चार ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 40 रन है। इशान किशन के 16 गेंद में 23 रन हैं।
मुंबई की ओर से इशान किशन और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर लेकर आए। उनके ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़कर इशान किशन ने अपना और मुंबई इंडियंस का खाता खोला। पहले ओवर से मुंबई के खाते में 4 रन बनाए। दूसरा ओवर प्रसिद्ध कृष्णा लेकर आए। रोहित ने पहली गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। दूसरी गेंद पर रोहित ने छक्का जड़ दिया। हालांकि, पांचवीं गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने मुंबई को बहुत बड़ा झटका दिया। उन्होंने रोहित को बैकवर्ड पॉइंट पर रियान पराग के हाथों कैच कराया। रोहित 5 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।
एक समय लग रहा था कि राजस्थान लगातार दूसरे मैच में 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करेगा, लेकिन अंतिम ओवर्स में मुंबई ने शानदार गेंदबाजी की और रनों की रफ्तार पर लगाम लगाई। बटलर ने शानदार पारी खेली और राजस्थान को बढ़िया स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। अब देखना है कि मुंबई इस लक्ष्य का कैसे पीछा करती है।
जसप्रीत बुमराह 19वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर एक रन लेकर बटलर ने अपना शतक पूरा किया। बटलर का आईपीएल में यह दूसरा शतक है। दूसरी गेंद पर बुमराह ने हेटमेयर को तिलक वर्मा के हाथों कैच करा दिया। हेटमेयर 14 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी जगह रियान पराग क्रीज पर आए। बुमराह ने पांचवीं गेंद पर जोस बटलर को बोल्ड कर दिया। बटलर 68 गेंद में 100 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 5 छक्के लगाए। बटलर की जगह अश्विन क्रीज पर आए। वह पहली ही गेंद पर रन आउट हो गए। 19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट पर 185 रन है।
राजस्थान रॉयल्स के शिमरोन हेटमेयर ने 17वें और 18वें ओवर में मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। हेटमेयर ने 17वें ओवर में 2 छक्के और 2 चौके लगाए। कीरोन पोलार्ड के इस ओवर से राजस्थान के खाते में 26 रन आए। मिल्स के 18वें ओवर में हेटमेयर ने एक चौका और एक छक्का लगाया। 18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 182 रन है। बटलर के 65 गेंद में 99 रन हैं। हेटमेयर के 13 गेंद में 35 रन हैं।
16वां ओवर डैनियल सैम्स लेकर आए। उनके इस ओवर में राजस्थान ने 6 रन बनाए। इस ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 144 रन है। जोस बटलर के 63 गेंद में 98 रन हैं। शिमरोन हेटमेयर के 3 गेंद में 3 रन हैं।
कीरोन पोलार्ड 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने खतरनाक हो रही जोस बटलर और संजू सैमसन की साझेदारी तोड़ी। पोलार्ड ने संजू को डीप मिडविकेट पर तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। संजू 21 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। संजू ने आउट होने से पहले बटलर के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 गेंद में 82 रन जोड़े। संजू की जगह शिमरोन हेटमेयर क्रीज पर आए हैं। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 138 रन है। बटलर के 59 गेंद में 96 रन हैं।
11वां ओवर मुरुगन अश्विन लेकर आए। उनके इस ओवर में राजस्थान ने 21 रन बनाए। बटलर ने एक चौका और एक छक्का, जबकि संजू ने एक छक्का लगाया। इस ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 108 रन है। संजू के 11 गेंद में 21 रन हैं। जोस बटलर के 46 गेंद में 76 रन हैं। दोनों के बीच 30 गेंद में 60 रन की साझेदारी हो चुकी है।
10 ओवर का खेल हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 87 रन है। संजू के 9 गेंद में 14 रन हैं। जोस बटलर के 42 गेंद में 62 रन हैं। दोनों के बीच 24 गेंद में 40 रन की साझेदारी हो चुकी है। दसवां ओवर टाइमल मिल्स लेकर आए थे। उनके ओवर में राजस्थान ने 14 रन बनाए।
जोस बटलर ने 8वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 32 गेंद में यह मुकाम छुआ। आठवां ओवर डैनियल सैम्स लेकर आए थे। इस ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 66 रन है। बटलर के 33 गेंद में 52 रन हैं। संजू सैमसन के 6 गेंद में 6 रन हैं। आठवें ओवर से राजस्थान के खाते में 11 रन आए।
पावरप्ले का खेल हो चुका है। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 48 रन है। राजस्थान ने आखिरी दो ओवर में सिर्फ 5 रन बनाए हैं और एक देवदत्त पडिक्कल का विकेट भी गंवाया है। पडिक्कल छठे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हुए। पडिक्कल ने 7 गेंद में 7 रन बनाए। टाइमल मिल्स ने छठे ओवर में सिर्फ एक रन दिया और एक विकेट भी लिया। वहीं, मुरुगन अश्विन ने 5वें ओवर में 4 रन दिए थे। बटलर के 27 गेंद 40 रन हैं।
चौथा ओवर बासिल थम्पी लेकर आए। हालांकि, रोहित का यह फैसला मुंबई को बहुत भारी पड़ा। जोस बटलर ने इस ओवर में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। इस ओवर से राजस्थान के खाते में कुल 26 रन आए। चार ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 43 रन है। बटलर के 20 गेंद में 38 रन हैं। वह अब तक 3 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं।
दूसरा ओवर डैनियल सैम्स लेकर आए। इस ओवर में बटलर और यशस्वी ने 8 रन बनाए। तीसरा ओवर फिर बुमराह ने किया। बुमराह ने ओवर की चौथी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को शॉर्ट स्क्वायर लेग पर टिम डेविड के हाथों कैच कराया। यशस्वी 2 गेंद में एक रन ही बना पाए। यशस्वी की जगह देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए। पडिक्कल ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। तीन ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 1 विकेट पर 17 रन है।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह पहला ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर बटलर ने चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। पहले ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 4 रन है।
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमेयर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।
IPL 2022, MI vs RR Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): आईपीएल में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 27 मैच खेले गए हैं। इनमें से 12 बार राजस्थान रॉयल्स ने जीत हासिल की है, जबकि मुंबई इंडियंस ने 12 मैच जीते हैं। एक मैच रद्द करना पड़ा था। डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोनों के बीच यह दूसरा मैच है। इससे पहले दोनों की इस मैदान पर भिड़ंत 6 मई 2008 को हुई थी, तब मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। दोनों के बीच भारत में 22 मैच खेले गए हैं। इनमें से 12 मैच मुंबई इंडियंस और 10 मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं।
