IPL 2022 MI vs DC Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को विकेट से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई की टीम ने 160 रनों के टारगेट को 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस हार के साथ दिल्ली की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम प्लेऑफ में पहुंची।
क्वालीफायर 1- गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स । जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। एलिमिनेटर- लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच। हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। क्वालीफायर 2- में क्वालीफायर 1 में हारी हुई टीम और एलिमिनेटर में जीती हुई टीम के बीच मैच। जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। क्वालीफायर 1- 24 मई, एलिमिनेटर-25 मई, क्वालीफायर 2- 27 मई और फाइनल – 29 मई को खेला जाएगा।
मुंबई को पहला झटका छठे ओवर में लगा। कप्तान रोहित शर्मा को एनरिक नॉर्खिया ने आउट किया। 12वें ओवर में इशान किशन को कुलदीप यादव ने आउट किया। शार्दुल ठाकुर ने 15 वें ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस को आउट किया। 18 वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने टिम डेविड को आउट किया। 19 वें ओवर में एनरिक नॉर्खिया ने तिलक वर्मा को आउट किया।
दिल्ली को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा। डेनियल सैम्स ने डेविड वॉर्नर को आउट किया। अगले ही ओवर में मिशेल मार्श को जसप्रीत बुमराह ने चलता किया। उन्होंने छठे ओवर में पृथ्वी शॉ को आउट किया। 9वें ओवर में मयंक मार्कंडेय ने सरफराज खान को आउट किया। इसके बाद रोवमैन पॉवेल और ऋषभ पंत में अच्छी साझेदारी हुई। पंत को रमनदीप सिंह ने 16वें ओवर में आउट किया। रोवमैन पॉवेल को 19वें ओवर में बुमराह ने आउट किया। आखिरी ओवर में शार्दुल ठाकुर को रमनदीप ने आउट किया। मुंबई की टीम में दो बदलाव हुआ। डेवाल्ड ब्रेविस और ऋतिक शौकिन को मौका मिला। दिल्ली की टीम में एक बदलाव हुआ। ललित यादव की जगह पृथ्वी शॉ को मौका मिला।
IPL 2022 MI vs DC : गेंद दर गेंद स्कोर कार्ड देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Indian Premier League, 2022
Mumbai Indians
160/5 (19.1)
Delhi Capitals
159/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 69 )
Mumbai Indians beat Delhi Capitals by 5 wickets
IPL 2022, MI vs DC: मुंबई की टीम ने दिल्ली को पांच विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ दिल्ली की टीम का सफर समाप्त हो गया। बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई की टीम में दो बदलाव हुआ है। डेवाल्ड ब्रेविस और ऋतिक शौकिन को मौका मिला। दिल्ली की टीम में एक बदलाव हुआ। ललित यादव की जगह पृथ्वी शॉ को मौका मिला।
IPL 2022, MI vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने एक-दूसरे के खिलाफ 31 मैच खेले हैं। मुंबई ने 16 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 15 मैच जीते हैं। वानखेड़े स्टेडियम में, मुंबई ने 8 में से 5 मैच जीते हैं जबकि दिल्ली ने 3 जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच पिछले 3 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने हर बार मुंबई इंडियंस को हराया है।
मुंबई इंडियंस ने अपना आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जहां उसे 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। उस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और इशान किशन ने क्रमशः 48 रन और 43 रन बनाए। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने अपना आखिरी मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला, जहां उन्होंने 17 रनों से जीत हासिल की। उस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिशेल मार्श ने 63 रन बनाए जबकि शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट लिए। पिछली बार जब वे इस सीजन में एक-दूसरे के खिलाफ खेले थे, तो दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया था।
