आईपीएल-10 के बिजी शिड्यूल के बीच हरभजन अक्सर सोशल मिडिया के लिए अपना समय निकाल ही लेते हैं। वह इस दौरान कुछ हास्यास्पद वाकये शेयर करते रहते हैं। ऐसे में हरभजन ने अब एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसे देखकर आपके हंसी तो आएगा ही साथ में मुंह में भी पानी आ जाएगा। जी हां, ये तस्वीर है एक चिकन रोल की …
दरअसल हाल ही में हरभजन एक होटल गए। यहां उन्हें होटल की ओर से एक डिश परोसी गई, जिसपर उस डिश का नाम लिखा था ‘वेजिटेबल चिकन रोल’। ये पढ़कर आपको जरूर कुछ अटपटा लगा होगा और ऐसा ही उस वक्त भज्जी को भी लगा। उन्होंने इस गलती को पकड़ लिया और मजे लेते हुए तुरंत डिश की फोटो लेकर इसे ट्वीट भी कर दिया। हरभजन ने लिखा – वेजिटेबल चिकन रोल?? चलो कोई ना … जिसको वेजिटेबल खाना है वो चिकन निकाल दो … जिसको चिकन खाना है वो वेजिटेबल निकाल दो …
Vegetable chicken roll ??? Chalo koi na jisko vegetables khane hai chicken nikal do jisko chicken khana Hai vegetable nikal do pic.twitter.com/7RcOoWBwDb
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 19, 2017
बता दें कि इससे पहले भी हरभजन ने अपने साथी खिलाड़ी टिम साउदी को लेकर एक मजाकिया वीडियो शेयर किया था, जिसमें साउदी पेट खराब होने के चलते टीम की बस रुकवाकर सीधे वॉशरूम की ओर दौड़ते नजर आ रहे थे। हाल ही में नच बलिए सीजन-8 में पत्नी गीता बसरा और नौ महीने की बेटी हिमाया के साथ हरभजन इस शो में भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने सोनाक्षी सिंह के साथ जमकर ठुमके भी लगाए। हरभजन और गीता की शादी साल 2015 में 29 अक्टूबर को हुई थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका जन्म लंदन में 27 जुलाई 2016 को हुआ।
मुंबई इंडियंस 5 में से 4 मैचों में जीत दर्ज कर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। इस टीम के 8 अंक हैं, जबकि नेट रनरेट +0.302 है। आज इस टीम का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से होना है। पंजाब प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है अगर वह आज मुंबई को हरा देती है तो चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी और अगर इसके उलट मुंबई ने पंजाब को हरा दिया तो वह नंबर-1 टीम बन जाएगी।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, अम्बाती रायडू, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस गोपाल, विनय कुमार, पार्थिव पटेल, नितीश राणा, सिद्धेश लाड, जे सुचित, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, दीपक पुनिया, जितेश शर्मा, टिम साउदी, जोस बटलर, मिचेल मैक्लेनेघन, लेंडल सिमंस, काईरन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, मिचेल जॉनसन, कर्ण शर्मा, के गौतम, निकोलस पूरण, सौरव तिवारी, असेला गुनारत्ने और कुलवंत खेजरोलिया।

