Ranji Trophy Final Day-2, MUM vs VIDAR Match Highlights: रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुंबई और विदर्भ के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है। दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय मुंबई ने दूसरी पारी में 50 ओवर में 2 विकेट पर 141 रन बनाए हैं। अजिंक्य रहाणे 109 गेंद में 58 और मुशीर खान 135 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 232 गेंद में 107 रन की साझेदारी हो चुकी है। दूसरे दिन लंच से पहले विदर्भ की पहली पारी 45.3 ओवर में 105 रन पर ढेर हो गई थी। मुंबई ने पहली पारी में 64.3 ओवर में 224 रन बनाए थे। इस तरह मुंबई को 119 रन की लीड मिली थी, जो अब बढ़कर 260 रन की हो चुकी है।
मुंबई ने दूसरे दिन चायकाल तक दूसरी पारी में 25 ओवर में 2 विकेट पर 52 रन बनाए थे। इससे पहले ओपनर पृथ्वी शॉ 11 और भूपेन लालवानी ने 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यश ठाकुर और हर्ष दुबे को विकेट मिले। विदर्भ के लिए सबसे ज्यादा 27 रन यश राठौड़ ने बनाए। इसके अलावा अथर्व तायडे 23, आदित्य ठाकरे ने 19 और यश ठाकुर ने 16 रन बनाए। मुंबई के लिए धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने 3-3 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर को 1 सफलता मिली।
पहले दिन मुंबई की टीम 224 रन पर ऑलआउट हुई थी। जवाब में विदर्भ ने पहले दिन का खेल खत्म होने के समय तक 3 विकेट पर 31 रन बनाए थे। अर्थव तायडे 21 और आदित्य ठाकरे बगैर खाता खोले क्रीज पर थे। इससे पहले विदर्भ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे अधिक 75 रन की पारी खेली। उन्होंने 69 गेंद में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। वह अपनी टीम के लिए शीर्ष स्कोरर रहे। पृथ्वी शॉ (46) और भूपेन लालवानी (37) के बीच पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी हुई थी। श्रेयस अय्यर (7) और अजिंक्य रहाणे (7) सस्ते में पवेलियन लौट गए। विदर्भ की ओर से स्पिनर हर्ष दुबे और यश ठाकुर ने 3-3 विकेट लिए। उमेश यादव को 2 सफलता मिली। आदित्य ठाकरे के खाते में 1 विकेट गया।
MUM vs VIDAR: मुंबई ने 41 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है। विदर्भ 2 बार की चैंपियन है।
176 के स्कोर पर मुंबई ने 8वां विकेट खो दिया है। तनुष कोटियन 12 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। यश ठाकुर ने अपनी तीसरी सफलता हासिल करते हुए यह विकेट चटकाया। शार्दुल ठाकुर 43 रन बनाकर अभी क्रीज पर हैं।
मुंबई को 154 के स्कोर पर सातवां झटका लग गया है। यश ठाकुर ने अपनी दूसरी सफलता हासिल करते हुए शम्स मुलानी (13) को पवेलियन भेजने का काम किया है। उनके आउट होने के बाद तनुष कोटियान बल्लेबाजी के लिए आए हैं। शार्दुल ठाकुर 29 बनाकर क्रीज पर हैं।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में मुंबई की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लंच के बाद मुंबई ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (7) और हार्दिक तमोरे (5) के रूप में दो अहम विकेट गंवा दिए हैं। मुंबई को ये दोनों झटके 111 के स्कोर पर ही लग गए। रहाणे का विकेट हर्ष दुबे ने जबकि हार्दिक को आदित्य ठाकरे ने पवेलियन भेजा। 45 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 134/6 है। क्रीज पर शार्दुल ठाकुर 17 गेंद में 21 और शाम्स मुलानी 11 रन पर खेल रहे हैं।
रणजी ट्रॉफी फाइनल में लेफ्ट आर्म स्पिनर हर्ष दुबे ने 2 अहम विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने पृथ्वी शॉ और मुशीर खान का विकेट लिया। प्लेइंग इलेवन में वखारे की जगह शामिल किए गए हर्ष दुबे ने मौका का सही फायदा उठाया है। नई गेंद से महंगे साबित होने के बाद यश ठाकुर और उमेश यादव ने फॉलो-अप स्पैल में बेहतर गेंदबाजी की। लंच ब्रेक के वक्त अजिंक्य रहाणे 24 गेंद में 6 रन बनाकर और एचजे तमोरे 4 रन बनाकर नाबाद लौटे।
मुंबई और विदर्भ के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहले दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही मुंबई की टीम ने लंच तक 109 रन पर 4 विकेट खो दिए हैं। आउट होने वाले खिलाड़ियों में भूपेन लालवानी (37), पृथ्वी शॉ (46), मुशीर खान (6) और श्रेयस अय्यर (7) शामिल हैं।
रणजी ट्रॉफी के फाइनल में श्रेयस अय्यर का बल्ला एकबार फिर फ्लॉप रहा। विदर्भ के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में श्रेयस अय्यर पहली पारी में 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अय्यर के रूप में मुंबई ने 99 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया। श्रेयस अय्यर का विकेट उमेश यादव ने लिया।
रणजी ट्रॉफी फाइनल में मुंबई ने 92 के स्कोर पर तीसरा विकेट खो दिया है। हर्ष दुबे ने अपनी दूसरी सफलता हासिल करते हुए मुशीर खान को 6 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। अच्छी शुरुआत मिलने के बाद मुंबई की टीम अचानक से बैकफुट पर चली गई है।
विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफ फाइनल में मुंबई ने 89 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया है। पृथ्वी शॉ 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हर्ष दुबे ने पृथ्वी को क्लीन बोल्ड कर दिया। शॉ के आउट होने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
रणजी ट्रॉफी फाइनल में मुंबई की टीम को 81 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। भूपेन लालवानी 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। यश ठाकुर ने उनका विकेट लिया। विकेट के पीछे कप्तान अक्षय वाडकर ने बेहतरीन कैच पकड़ा।
रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मुंबई की बैटिंग की शुरुआत शानदार रही है। टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने आई मुंबई की बल्लेबाजी की शुरुआत पृथ्वी शॉ और भूपेन लालवानी ने की। 17 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 75 रन है। लालवानी 35 रन और पृथ्वी शॉ 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई की बल्लेबाजी का आगाज हो गया है। टॉस गंवाने के बाद बैटिंग करने आई मुंबई की ओर से भूपेन लालवानी और पृथ्वी शॉ ने पारी की शुरुआत की है। वहीं विदर्भ की ओर से गेंदबाजी का आगाज उमेश यादव ने किया। उमेश ने पहले ओवर में 4 रन खर्च किए।
बात करें पिच की तो वानखेड़ी की सतह पर घास नजर आ रही है। मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। इसके अलावा पिच पर नमी है लेकिन गर्मी के कारण शाम तक पिच सूख जाएगी। विदर्भ के लिए अच्छी बात यह है कि वह पहले गेंदबाजी कर रही है। उमेश यादव पहले 1 घंटे का अच्छा फायदा उठा सकते हैं।
विदर्भ: अथर्व तायडे, ध्रुव शौरी, अमन मोखड़े, करुण नायर, यश राठौड़, अक्षय वाडकर (विकेटकीपर/कप्तान), हर्ष दुबे, आदित्य ठाकरे, आदित्य सरवटे, यश ठाकुर, उमेश यादव
मुंबई: पृथ्वी शॉ, भूपेन लालवानी, मुशीर खान, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियन, धवल कुलकर्णी और तुषार देशपांडे।
रणजी ट्रॉफी फाइनल में मुंबई के खिलाफ विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने मुंबई को बल्लेबाजी का न्यौता दिया।
रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में मुंबई की टीम ने एलीट ग्रुप में 7 में से 5 मैच जीते और ग्रुप बी में 37 अंकों और +0.202 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका को टॉप किया। वहीं विदर्भ ने भी ग्रुप ए में 7 में से 5 मैच जीते। विदर्भ के 33 पॉइंट्स हैं और +0.052 नेट रन रेट है।
रणजी ट्रॉफी फाइनल में 41 बार की चैंपियन मुंबई को विदर्भ से कड़ी चुनौती मिल सकती है, क्योंकि विदर्भ ने सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया था। विदर्भ ने कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। विदर्भ की ओर से तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान अनुभवी उमेश यादव के हाथों में होगी जबकि मुंबई की बल्लेबाजी थोड़ा चिंता का विषय बनी हुई है। रहाणे, अय्यर और पृथ्वी शॉ का फॉर्म टीम के लिए परेशानी बना हुआ है। मुंबई के लिए हार्दिक तमोर ने 252, तनुष कोटियान ने 481, शम्स मुलानी ने 290 और तुषार देशपांडे ने 168 रन बनाकर फॉर्म में होने का संकेत दिया है। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने भी मुंबई के लिए अच्छी बल्लेबाजी की है। सेमीफाइनल में मुंबई ने शतकीय पारी खेली थी।
