Ranji Trophy Final Day-2, MUM vs VIDAR Match Highlights: रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुंबई और विदर्भ के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है। दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय मुंबई ने दूसरी पारी में 50 ओवर में 2 विकेट पर 141 रन बनाए हैं। अजिंक्य रहाणे 109 गेंद में 58 और मुशीर खान 135 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 232 गेंद में 107 रन की साझेदारी हो चुकी है। दूसरे दिन लंच से पहले विदर्भ की पहली पारी 45.3 ओवर में 105 रन पर ढेर हो गई थी। मुंबई ने पहली पारी में 64.3 ओवर में 224 रन बनाए थे। इस तरह मुंबई को 119 रन की लीड मिली थी, जो अब बढ़कर 260 रन की हो चुकी है।
मुंबई ने दूसरे दिन चायकाल तक दूसरी पारी में 25 ओवर में 2 विकेट पर 52 रन बनाए थे। इससे पहले ओपनर पृथ्वी शॉ 11 और भूपेन लालवानी ने 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यश ठाकुर और हर्ष दुबे को विकेट मिले। विदर्भ के लिए सबसे ज्यादा 27 रन यश राठौड़ ने बनाए। इसके अलावा अथर्व तायडे 23, आदित्य ठाकरे ने 19 और यश ठाकुर ने 16 रन बनाए। मुंबई के लिए धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने 3-3 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर को 1 सफलता मिली।
पहले दिन मुंबई की टीम 224 रन पर ऑलआउट हुई थी। जवाब में विदर्भ ने पहले दिन का खेल खत्म होने के समय तक 3 विकेट पर 31 रन बनाए थे। अर्थव तायडे 21 और आदित्य ठाकरे बगैर खाता खोले क्रीज पर थे। इससे पहले विदर्भ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे अधिक 75 रन की पारी खेली। उन्होंने 69 गेंद में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। वह अपनी टीम के लिए शीर्ष स्कोरर रहे। पृथ्वी शॉ (46) और भूपेन लालवानी (37) के बीच पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी हुई थी। श्रेयस अय्यर (7) और अजिंक्य रहाणे (7) सस्ते में पवेलियन लौट गए। विदर्भ की ओर से स्पिनर हर्ष दुबे और यश ठाकुर ने 3-3 विकेट लिए। उमेश यादव को 2 सफलता मिली। आदित्य ठाकरे के खाते में 1 विकेट गया।
MUM vs VIDAR: मुंबई ने 41 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है। विदर्भ 2 बार की चैंपियन है।
रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। खेल समाप्त होने के समय मुंबई का दूसरी पारी में स्कोर 50 ओवर में 2 विकेट पर 141 रन है। मुशीर खान 51 और अजिंक्य रहाणे 58 रन बनाकर नाबाद हैं। मुशीर ने 135 गेंद की अब तक की अपनी पारी में 3 चौके लगाए हैं, जबकि अजिंक्य रहाणे 109 गेंद में 4 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।
मुंबई की पारी के 47 ओवर हो चुके हैं। टीम का स्कोर 2 विकेट पर 133 रन है। अजिंक्य रहाणे के 104 गेंद में 58 रन हैं। मुशीर खान के 122 गेंद में 45 रन हैं। दोनों के बीच 214 गेंद में 99 रन की साझेदारी हो चुकी है। मुंबई की कुल लीड 252 रन हो चुकी है।
मुंबई की पारी के 33 ओवर हो चुके हैं। मुंबई का स्कोर विकेट पर रन है। कप्तान अजिंक्य रहाणे के 60 गेंद में 21 रन हैं। मुशीर खान के 82 गेंद में 22 रन हैं। दोनों के बीच 130 गेंद में 39 रन की ही साझेदारी हुई है। मुंबई की लीड 192 रन की हो चुकी है।
रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन टी ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। मुंबई ने 27 ओवर में 2 विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। बढ़त 178 रन की हुई। मुशीर खान 14 और अजिंक्य रहाणे 15 रन बनाकर क्रीज पर।
चायकाल तक का खेल हो चुका है। मुंबई का स्कोर 25 ओवर में 2 विकेट पर 52 रन है। अजिंक्य रहाणे के 39 गेंद में 9 रन हैं। मुशीर खान के 55 गेंद में 13 रन हैं। दोनों के बीच 82 गेंद में सिर्फ 18 रन की ही साझेदारी हुई है। मुंबई की बढ़त बढ़कर 171 रन हो चुकी है।
मुंबई के पारी के 23 ओवर हो चुके हैं। मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 48 रन है। मुशीर खान के 50 गेंद में 10 रन हैं। अजिंक्य रहाणे के 32 गेंद में 8 रन हैं। दोनों के बीच 70 गेंद में महज 14 रन की साझेदारी हुई है। मुंबई की लीड बढ़कर 167 रन हो चुकी है।
हर्ष दुबे ने मुंबई को दूसरा झटका दिया है। भूपेन लालवानी 18 रन बनाकर आउट। मुंबई का स्कोर 34 रन पर 2 विकेट। बढ़त 153 रन की हुई। नए बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे हैं। मुशीर खान 4 रन बनाकर क्रीज पर।
यश ठाकुर ने विदर्भ को पहली सफलता दिलाई है। पृथ्वी शॉ 11 रन बनाकर आउट। मुंबई का स्कोर 7 ओवर में 1 विकेट पर 127 रन। बढ़त 146 रन की हुई। मुशीर खान बगैर खाता खोले और भूपेन लालवानी 15 रन बनाकर क्रीज पर।
मुंबई ने रणजी ट्रॉफी फाइनल की दूसरी पारी में बगैर विकेट के 19 रन बना लिए हैं। उसके पास 138 रन की बढ़त है। पृथ्वी शॉ 9 और भूपेन लालवानी 9 रन बनाकर क्रीज पर। हर्ष दुबे और यश ठाकुर गेंदबाजी कर रहे हैं।
मुंबई की दूसरी पारी शुरू हो गई है। पृथ्वी शॉ और भूपेन लालवानी क्रीज पर। मुंबई का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 3 रन। बढ़त 123 रन की हुई। यश ठाकुर ने विदर्भ के लिए गेंदबाजी शुरू की। हर्ष दुबे दूसरे छोर से गेंदबाजी करेंगे।
रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन लंच ब्रेक हो गया है। विदर्भ की टीम 45.3 ओवर में 105 रन पर ऑल आउट हो गई। मुंबई 119 की बढ़त मिली। उमेश यादव 2 के तौर पर आखिरी विकेट गिरा। विदर्भ के लिए सबसे ज्यादा रन यश राठौड़ ने 27 रन बनाए। इसके अलावा अथर्व तायडे 23, आदित्य ठाकरे ने 19 और यश ठाकुर ने 16 रन बनाए। मुंबई के लिए धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने 3-3 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर को 1 सफलता मिली।
तनुष कोटियान ने विदर्भ को 9वां झटका दिया। यश ठाकुर 16 रन बनाकर आउट। विदर्भ का स्कोर 9 विकेट पर 104 रन। मुंबई 120 रन से आगे। उमेश यादव 1 रन बनाकर क्रीज पर। इसके साथ ही रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन लंच ब्रेक को आगे बढ़ा दिया गया है।
तनुष कोटियान ने मुंबई को 8वीं सफलता दिलाई है। यश राठौड़ 27 रन बनाकर आउट। विदर्भ का स्कोर 8 विकेट पर 97 रन। मुंबई 127 रन से आगे। नए बल्लेबाज उमेश यादव हैं। यश ठाकुर 10 रन बनाकर क्रीज पर।
शम्स मुलानी ने विदर्भ पर कहर बरपाया है। उन्होंने हर्ष दुबे को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ 1 रन बना सके। नए बल्लेबाज यश ठाकुर हैं। यश राठौड़ 27 रन बनाकर क्रीज पर। विदर्भ का स्कोर 7 विकेट पर 87 रन। मुंबई 187 रन से आगे।
शम्स मुलानी ने अक्षय वाडेकर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। विदर्भ का स्कोर 6 विकेट पर 85 रन। मुंबई 139 रन से आगे। हर्ष दुबे बगैर खाता खोले क्रीज पर। यश राठौड़ 26 रन बनाकर क्रीज पर।
आदित्य ठाकरे और यश राठौड़ की 40 रनों की साझेदारी को शम्स मुलानी ने तोड़ दिया है। आदित्य ठाकरे 19 रन बनाकर आउट। विदर्भ का स्कोर 79 रन 5 विकेट पर। मुंबई 145 रन से आगे। यश राठौड़ 25 रन बनाकर क्रीज पर।
विदर्भ ने 4 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। मुंबई 166 रन आगे है। यश राठौड़ 13 और आदित्य ठाकरे 11 रन बनाकर क्रीज पर दोनों के बीच 19 रन की साझेदारी हुई। तुषार देशपांडे और शम्स मुलानी गेंदबाजी कर रहे हैं।
धवल कुलकर्णी ने विदर्भ को चौथा झटका दिया है। अथर्व तायडे पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 23 रन बनाए। विदर्भ का स्कोर 17.4 ओवर में में 4 विकेट पर 39 रन। मुंबई 185 रन से आगे। आदित्य ठाकरे 6 रन बनाकर क्रीज पर।
रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। मुंबई के लिए धवल कुलकर्णी ने गेंदबाजी की शुरुआत पहले ओवर में कोई रन नहीं बना। विदर्भ का स्कोर 14 ओवर में 3 विकेट पर 31 रन। वह 193 रन से पीछे है। अथर्व तायडे 21 और आदित्य ठाकरे बगैर खाता खोले क्रीज पर।
वानखेडे़ में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। पहले 13 विकेट गिरे। विदर्भ के लिए हर्ष दुबे और यश ठाकुर ने 3-3 विकेट लिए। उमेश यादव ने 2 विकेट लिए 1 विकेट आदित्य ठाकरे ने लिए। मुंबई के लिए धवल कुरकर्णी ने 2 विकेट लिए। 1 विकेट शार्दुल ठाकुर के नाम रहा।
अर्थव तायडे और आदित्य ठाकरे पर विदर्भ को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की जिम्मेदारी है। विदर्भ को सुबह में जल्दी विकेट नहीं खोना है। मुंबई के गेंदबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है।
रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन मुंबई की टीम 224 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद विदर्भ पर धवल कुलकर्णी ने कहर बरपाया। 6 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट झटके। 1 विकेट शार्दुल ठाकुर ने झटका। अर्थव तायडे 21 और आदित्य ठाकरे बगैर खाता खोले क्रीज पर हैं। ध्रुव शौर्य और करुण नायर बगैर खाता खोले आउट हुए। अमन मोखड़े 8 रन बनाकर आउट हुए।
विदर्भ की टीम ने अपना तीसरा विकेट करुण नायर के रूप में गंवाया जो डक पर आउट हो गए। रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने पहली पारी में 3 विकेट पर 31 रन बना लिए हैं और मुंबई से अभी 192 रन पीछे है। मुंबई की टीम ने इससे पहले पहली पारी में 224 रन बनाए थे। विदर्भ की तरफ से अभी क्रीज पर अथर्व तायडे और आदित्य ठाकरे मौजूद हैं।
विदर्भ की टीम ने पहली पारी में अपना दूसरा विकेट 20 रन के स्कोर पर गंवा दिया। अमन मोखाड़े को इस पारी में मुंबई के गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने आउट किया और उन्होंने 15 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की मदद से 8 रन की पारी खेली। विदर्भ ने अब 20 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं और फिलहाल मुंबई से 204 रन पीछे है। अब विदर्भ की तरफ से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए करुण नायर क्रीज पर आए हैं।
विदर्भ की टीम का पहला विकेट ध्रुव शौरी के तौर पर गिरा जो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। ध्रुव शौरी टीम के लिए ओपन करने आए थे, लेकिन शार्दुल ठाकुर की गेंद पर वह पगबाधा आउट हो गए। इस टीम का पहला विकेट सिर्फ एक रन के स्कोर पर गिर गया और अब बल्लेबाजी के लिए अमन मोखाड़े क्रीज पर आए हैं।
विदर्भ की ओर से गेंदबाजी में हर्ष दुबे और यश ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों ने 3-3 विकेट चटकाए। हर्ष दुबे ने 20 ओवर में 62 रन देकर 3 विकेट लिए तो वहीं यश ठाकुर ने 11 ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उमेश यादव के खाते में 2 विकेट गए। आदित्य ठाकरे को 1 विकेट मिला।
रणजी ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ के खिलाफ मुंबई की टीम पहली पारी में 224 रन पर ऑलआउट हो गई है। शार्दुल ठाकुर के रूप में मुंबई को आखिरी झटका लगा। शार्दुल ने 69 गेंद में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली। वह मुंबई की ओर से हाई स्कोरर रहे। पृथ्वी शॉ ने 43 रन की पारी खेली।
रणजी ट्रॉफी फाइनल में मुंबई की टीम को 218 के स्कोर पर 9वां झटका लग गया है। तुषार देशपांडे 14 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं। उमेश यादव ने देशपांडे को रन आउट किया। हालांकि शार्दुल ठाकुर 74 रन बनाकर अब भी क्रीज पर हैं।
रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुंबई और विदर्भ के बीच खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन टी ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो गया है। मुंबई ने 202/ 8 से आगे खेलना शुरू किया और शार्दुल ठाकुर ने 6 छक्का जड़कर पहले रन बटोरे। शार्दुल का निजी स्कोर 60 के पार जा चुका है। वहीं मुंबई का स्कोर 208/8 हो गया है।
रणजी ट्रॉफी के फाइनल में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने 37 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक ठोक दिया है। शार्दुल ने 131.58 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए ये हाफ सेंचुरी पूरी की है। शार्दुल ने सेमीफाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ भी शतक लगाया था।
रणजी ट्रॉफी फाइनल में 41 बार की चैंपियन मुंबई को विदर्भ से कड़ी चुनौती मिल सकती है, क्योंकि विदर्भ ने सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया था। विदर्भ ने कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। विदर्भ की ओर से तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान अनुभवी उमेश यादव के हाथों में होगी जबकि मुंबई की बल्लेबाजी थोड़ा चिंता का विषय बनी हुई है। रहाणे, अय्यर और पृथ्वी शॉ का फॉर्म टीम के लिए परेशानी बना हुआ है। मुंबई के लिए हार्दिक तमोर ने 252, तनुष कोटियान ने 481, शम्स मुलानी ने 290 और तुषार देशपांडे ने 168 रन बनाकर फॉर्म में होने का संकेत दिया है। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने भी मुंबई के लिए अच्छी बल्लेबाजी की है। सेमीफाइनल में मुंबई ने शतकीय पारी खेली थी।