महेंद्र सिंह धोनी की बाइक्स के प्रति दीवानगी तो दुनिया जानती है, लेकिन लॉकडाउन में उन्होंने एक नया शौक पाल लिया है। वह 4 पहिए वाले इस वाहन की सवारी करना सीख रहे हैं। चौंकिए नहीं, हम उनकी किसी नई कार या एसयूवी की नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनका यह नया वाहन है ट्रैक्टर।
जी हां, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने अपने सोशल मीडिया पर उनका ट्रैक्टर सीखने वाला वीडियो भी पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उसने लिखा, क्या होगा अगर थाला (कप्तान) धोनी अपने इस नए बीस्ट पर सवार होकर राजा (इलैया राजा) से मिलने जाएं। राजा महाराजा से मिलेंगे।
वीडियो में धोनी ट्रैक्टर को ड्राइव करना सीख रहे हैं। ट्रैक्टर पर उनके साथ एक व्यक्ति और भी खड़ा है। वह शायद उन्हें ट्रैक्टर चलाने को लेकर निर्देश दे रहा है। माही भी उस व्यक्ति से गेयर, लीवर आदि के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। थोड़ी देर चलाने के बाद माही ट्रैक्टर को एक जगह खड़ा कर देते हैं।
माना जा रहा है कि उन्होंने यह ट्रैक्टर अपने फॉर्म हाउस के लिए खरीदा है या खरीदने जा रहे हैं। वीडियो को देखने से यह भी स्पष्ट हो रहा है कि वह रांची की सड़क पर ही हैं। इसका अंदाजा धोनी के कपड़ों से हो जाता है।
दरअसल, उसी दिन साक्षी धोनी ने पति माही और बेटी जीवा का एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उसमें धोनी और जीवा बाइक की सवारी करते दिख रहे हैं। साक्षी मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लाइव थीं। वह पिता-पुत्री की इस मस्ती को देख रही थीं। उन्होंने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। साक्षी के मुताबिक माही ‘क्रेजी लाइटिंग’ कर रहे थे।
View this post on Instagram
What if Thala Dhoni met Raja Sir in his newest beast! #SuperBirthday #Ilayaraja #ManiRatnam
View this post on Instagram
धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे अब तक करीब 3 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस वीडियो को लेकर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। csksuperstore ने लिखा, ‘किंग से मिले राजा!’ imvicky18 ने लिखा, ‘किसान माही।’
meet_mean_ahh ने लिखा, ‘माही भाई ने आज एक ट्रैक्टर खरीदा और मैंने एक बाइक। भाई कनेक्शन भी कमाल की चीज है। बस हो गया तो हो गया। वाईफाई ब्लूटूथ से भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग है अपना कनेक्शन। वह सिर्फ स्टार नहीं दुनिया है मेरी।’ _mr.ronnie_patel ने लिखा, ‘भाग भाग भाग देखो शेर आया शेर।’ thedhavalpadhiyar ने भी ऐसा ही कमेंट करते हुए लिखा, ‘भाग भाग शेर आया शेर।’