महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल जुलाई से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि, इससे सोशल मीडिया पर उनकी फॉलोइंग में रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ा है। अलबत्ता उनके हार्ड-डाई फैंस इस बात को जानने को बेकरार हैं कि वे मैदान पर वापसी कब कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जब भी उनकी कोई तस्वीर या वीडियो वायरल होता है, उस पर कमेंट करने वालों की बाढ़ सी आती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनके दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि वे इन दिनों मालदीव में परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।
एक वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेटर दोस्तों रुद्र प्रताप सिंह और पीयूष चावला को पानी-पूरी खिलाते दिख रहे हैं। धोनी रुद्र प्रताप सिंह (आरपी सिंह) और पीयूष चावला को गोलगप्पे बनाकर उन्हें सर्व करते हुए दिख रहे हैं। इसमें रुद्र प्रताप धोनी से कह रहे हैं, ‘क्या मैं आपसे ऑर्डर ले सकता हूं?’ इस पर भारतीय टीम को दो बार-बार विश्व चैंपियन बनाने वाले धोनी कहते हैं, ‘हां अगर आप चाहें तो।’ फिर आरपी सिंह कहते हैं, ‘जल्दी दो यार।’ इस पर धोनी कहते हैं, ‘अबे टाइम लगता है, खाओ।’ दूसरे में वे अपने दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेलते दिख रहे हैं।
.@msdhoni spotted playing Volleyball with friends in Maldives #MSDhoni #Dhoni pic.twitter.com/RqrdlfeZaY
— Dhoni Raina Team (@dhoniraina_team) February 4, 2020
Straight outta Maldives, our rockstar is seen making a couple of pani puris!
Our favorite chat just became even more delectable! #MahiInMaldives #Dhoni @msdhoni pic.twitter.com/NFjGcuMT1h
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) February 4, 2020
बात अगर धोनी के वर्क फ्रंट की करें तो अब तक उनकी वापसी और उनके संन्यास को लेकर किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2019-2020 के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में भी माही को जगह नहीं दी है। तब धोनी के फैंस ने बीसीसीआई के खिलाफ काफी अनाप-शनाप बोला था। हालांकि, इस सबसे बेफिक्र माही परिवार संग मौज मस्ती के पलों को जी रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है।