MS Dhoni: दुबई में एमएस धोनी (MS Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने क्रिसमस (Christmas) को खास तरीके से सेलिब्रेट किया। इस दौरान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भी क्रिसमस मनाने दुबई पहुंच गए। साक्षी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Instagram) से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें धोनी (Dhoni) के साथ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भी नजर आ रहे हैं। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को फोटो में देखते ही उनकी फॉर्म की बाते करने लगे। सोशल मीडिया (Social Media) पर ये फोटो खूब वायरल हो रही है।
Sakshi Dhoni ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की
साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”To many more EPIC nights!” इस फोटो में एमएस धोनी, साक्षी, ऋषभ पंत और कुछ दोस्त के साथ क्रिसमस पार्टी का मजा उठाते हुए दिखाई दे रहे है। ऋषभ पंत को देखते ही इंस्टाग्राम पर तरह-तरह के कमेंट्स आने लगे। कई यूजर ने लिखा ने लिखा कि धोनी से टिप्स ले लो। वहीं कई यूजर ने ऋषभ पंत के फॉर्म को लेकर भी सवाल उठाए।
MS Dhoni परिवार के साथ दुबई में छुट्टी मना रहे हैं।
ऋषभ पंत बांग्लादेश सीरीज के बाद सीधे दुबई पहुंच गए। जबकि धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ दुबई में छुट्टी मना रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कभी भी हो सकता है। ऐसे में अगर ऋषभ पंत के टी20 प्रदर्शन की बात करें तो वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। अब देखना होगा कि चयनकर्ता पंत पर भरोसा जताते है या नहीं।
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच ऋषभ पंत ने भारतीय टीम को संभला और 94 रनों की पारी खेली और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पंत की यह पारी भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम साबित हुआ। ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने आप लगातार साबित किया है लेकिन टी20 में वो उस तरह का छाप नहीं छोड़ पाए हैं। ऋषभ पंत के टी20 करियर को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।