महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने दुबई में परिवार समेत बड़े दिन (25 दिसंबर क्रिसमस) का जश्न मनाया था। इसके बाद उन्होंने गृह नगर रांची में नए साल का स्वागत किया। धोनी की ओर से पोस्ट किए एक वीडियो (VIDEO) को देखकर लग रहा है कि वे इन दिनों उत्तराखंड के मसूरी में छुट्टियां बिता रहे हैं। इस वीडियो में धोनी पत्नी साक्षी (Sakshi Singh Dhoni) और बेटी जीवा (Ziva) के साथ मसूरी में बर्फबारी का लुत्फ ले रहे हैं।

धोनी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उनकी बेटी जीवा गिटार बजा रही है। वह अंग्रेजी में कुछ गा रही है। धोनी के इस वीडियो को पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर उसे लाइक और कमेंट करने वालों की बाढ़ सी आ गई है। कहना गलत न होगा कि थोड़ी ही देर में 4 साल की जीवा रॉकस्टार (Rockstar) बन गई। धोनी के इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं 10 हजार से ज्यादा फैंस कमेंट कर चुके हैं। धोनी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘बर्फ देखते ही उसके अंदर की बेहतर चीज सामने आ जाती है।’

 

View this post on Instagram

 

Snow brings the best out of her @ziva_singh_dhoni

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

धोनी के इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद साक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उस वीडियो में धोनी बेटी जीवा के साथ बर्फ में स्नोमैन (SnowMan) बनाते दिख रहे थे। साक्षी के उस वीडियो को भी 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। उनके इस पोस्ट पर ___7shxnxu7___ ने कमेंट किया, ‘यह अतुलनीय धुआंधार कलाकारी है। इंडियन क्रिकेट के भगवान महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी के साथ इसका आनंद ले रहे हैं।’

 

View this post on Instagram

 

Holiday mode

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पिछले छह महीने से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के उस सेमीफाइनल मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।