आज भले ही महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया में वापसी की राह देख रहे हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब मैदान पर उनका खून भी बहा, लेकिन वे मैदान पर डटे रहे। कोरोनावायरस की जंग में आर्थिक मदद को लेकर आलोचना झेल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल ही वर्ल्ड कप के दौरान अंगूठे से खून बहने के बावजूद बल्लेबाजी की थी। महेंद्र सिंह जितने बड़े खिलाड़ी हैं उतने ही बड़े वह देशभक्त भी हैं। 38 साल के धोनी ने अपने खेल को लेकर जहां एक ओर करोड़ों लोगों से प्यार पाया है तो वहीं तमाम दफा उन्हें आलोचना का शिकार भी होना पड़ा। हालांकि माही ने कभी किसी पर अपनी भड़ास नहीं निकाली बल्कि गेम के जरिए खुद को सिद्ध करके दिखाया और ट्रोल्स को जवाब दिया।
वर्ल्ड कप के दौरान युवराज सिंह की हालत के बारे में तो आप सबको पता ही है जब उन्होंने शतक जड़ने के बाद मैदान पर खून की उल्टियां की थीं। फिर भी वह पिच पर डटे रहे और बाद में मैन ऑफ सीरीज भी चुने गए थे। बता दें कि ऐसी ही एक घटना धोनी के साथ भी हो चुकी है। जी हां, इस हकीकत को जो भी जानेगा वह भावुक हो जाएगा। एक बार जब धोनी दर्द से कराह रहे थे फिर भी देश के लिए माही मैदान पर डटे रहे।
गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी को लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया था। यह भी कहा गया कि अब उनका दौर चला गया और वे आगे खेल नहीं सकते। कई लोगों ने उन्हें टीम से निकाले जाने की मांग भी की थी। धोनी को लेकर न जाने क्या-क्या बातें हुई और तरह तरह के मीम्स बनने लगे थे। उनके बारे में भी कहा गया था कि उन्हें टीम में जगह भी नहीं मिलेगी। कई सीनियर्स अधिकारियों ने भी धोनी पर सवालिया निशान किया था। मगर किसी को भी यह पता नहीं था कि इंग्लैंड के खिलाफ माही किस कंडीशन में बल्लेबाजी कर रहे थे। धोनी की हालत मैदान में बेहद खराब थी, उनके अंगूठे में चोट थी और लगातार खून निकल रहा था। वह बार-बार अपने अंगूठे को मुंह में डाल रहे थे।
.@msdhoni played with an injured thumb, and spat out blood. But still, there are “Experts” out there on social media, who question his “intent”. Stupefied is the word!#TeamIndia #MSDhoni #Dhoni pic.twitter.com/uetkN903Yz
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) July 2, 2019
यही नहीं माही के मुंह से भी लाल रंग लारवा निकला था। यह सब कई लोगों ने अपने कैमरों में कैद किया था। ये घटना मैदान से बाहर नहीं बल्कि क्रिकेट पिच पर धोनी की ही बल्लेबाजी के दौरान हुई थी। मगर ऐसी हालत के बावजूद भी धोनी खेलते रहे और विकेट फेंककर वापस नहीं आए। आखिर तक मैदान पर डटे रहने के दौरान ही धोनी को पता चल गया कि इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया नहीं जीत सकती तो उन्होंने रन रेट के लिए खेलना शुरू कर दिया था। क्योंकि आगे टीम इंडिया को रन रेट की जरूरत पड़ सकती थी। फिर भी लोगों ने उन पर सवाल उठाए। हालांकि लोगों के ट्रोल करने के से कैप्टन कूल की फैंस फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आती। लाखों लोग अब भी उन्हें मैदान पर देखना चाहते हैं।
