क्रिकेट जगत में भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी का एक अलग ही जलवा है। अपने प्रदर्शन के दम पर इस खिलाड़ी ने पूरी दुनिया भर के खेल प्रशंसकों के दिल में अपनी जगह बनाई है। धोनी मैदान पर अगर मौजूद हों तो हर खेल प्रेमी इस खिलाड़ी का नाम पुकारता सुना जा सकता है लेकिन मैदान के बाहर भी धोनी की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों इंतजार करते हैं। हालांकि इस दिग्गज की सबसे खास बात ये है कि जब भी ये अपने किसी प्रशंसक से मिलता है तो इनके मिलने का अंदाज उस प्रशंसक को धोनी का और बड़ा दीवाना बना देता है। ऐसा ही एक वाकया हाल ही में देखने को मिला जब धोनी से सामना हुआ उनकी एक युवा फैन का।
दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एमएस धोनी एक कार में बैठे नजर आ रहे हैं, वहीं एक लड़की बाहर खड़ी नजर आ रही है। जो धोनी से बात करती भी दिख रही है। धोनी से बात करते हुए ये लड़की काफी खुश नजर आ रही है। इस लड़की को एमएस धोनी कुछ टिप्स देते नजर आ रहे हैं। वहीं अंत में धोनी ने खुद आगे बढ़ते हुए इस लड़की से हाथ मिलाया और कार का दरवाजा बंद कर लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्रिकेट जगत में कई कीर्तिमान गढ़ चुके एमएस धोनी भले ही इन दिनों खराब फार्म से गुजर रहे हों लेकिन फिर भी उनके प्रशंसकों का प्यार कम होता नहीं दिख रहा है। धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम में भी एमएस धोनी टी-20 मुकाबलों का हिस्सा नहीं होंगे , इस दौरे पर वो वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
VIDEO: अपने इस युवा फैन से कुछ इस अंदाज में मिले महेंद्र सिंह धोनी
ms dhoni : क्रिकेट जगत में कई कीर्तिमान गढ़ चुके एमएस धोनी भले ही इन दिनों खराब फार्म से गुजर रहे हों लेकिन फिर भी उनके प्रशंसकों का प्यार कम होता नहीं दिख रहा है।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा खेल समाचार (Khel News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 13-11-2018 at 14:25 IST