बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स के बीच हमेशा से ही एक सम्मान का रिश्ता देखा जाता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के स्टार रणवीर सिंह और भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के बीच भी देखने को मिला। दरअसल मुंबई के बांद्रा स्थित ऑल स्टार फुटबॉल क्लब में रणवीर सिंह और धोनी को एक टीम से साथ फुटबॉल खेलते हुए देखा गया। जिसको लेकर रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पेस पर स्टोरी लगाते हुए लिखा धोनी के चरणों में हमेशा और मैच के बाद की एक फोटो शेयर की।
आपको बता दें दोनों ही स्टार्स फुटबॉल खेलने वाले वीडियो में ग्रीन जर्सी पहने दिखाई दिए। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया जिसमें ये दोनों सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की टीम के खिलाफ खेल रहे थे। मैच के दौरान एकसाथ खेलते रणवीर और धोनी एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते नजर आए।
दोनों के बीच काफी दोस्ताना नजर आ रहा था। एक समय मैच के बीच गोल करने पर रणवीर ने धोनी को गले से लगा लिया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
View this post on Instagram
इस मैच के बाद रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की जिसमें इस मैच के कुछ खास पलों की फोटो दिखीं। एक फोटो में रणवीर के साथ भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर भी दिखे जो ऑरेंज जर्सी में थे।

वहीं एक फोटो में रणवीर हाथ जोड़कर धोनी के पैरों के पास बैठे हुए दिखे और उन्होंने लिखा कि,’बड़े भाई के चरणों में हमेशा।’ इसके अलावा तीसरी फोटो में रणवीर सिंह धोनी के कंधे पर हाथ डालके फोटो खिंचवाते दिखे।
धोनी और रणवीर के बीच है ये कनेक्शन ?
गौरतलब है कि वर्ष 2007-08 में जब धोनी बैचलर हुआ करते थे उस वक्त उनके और दीपिका पादुकोण के प्यार के खूब चर्चे हुए। इसके कुछ सालों बाद धोनी ने साक्षी से शादी कर ली और कुछ ही वक्त पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए। तो इस तरह धोनी और रणवीर को साथ देखकर पुराने समय की कुछ बातें ताजा हो गईं।