भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में छह मेडल जीते हैं। टोक्यो में हुए पिछले ओलंपिक खेलों में भारत ने सात मेडल हासिल किए थे जिसमें एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। पेरिस में भारत के प्रदर्शन में गिरावट आई है। इस बीच लोकसभा में सरकार से खेलों के उत्थान पर हुए खर्चे को लेकर सवाल किया गया। मौजूदा खेल मंत्री मंसुख मांडविया ने लिखित तौर पर इसका जवाब दिया।
खेलो इंडिया स्कीम
खेल मंत्री ने बताया कि खेल के उत्थान के लिए खेलों इंडिया की स्कीम शुरू की गई थी। यह स्कीम साल 2018 में शुरू हुई। इस स्कीम के तहत अलग-अलग टूर्नामेंट्स आयोजित किए जाते हैं। इसमें खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स , खेलों इंडिया विंटर गेम्स और खेलो इंडिया पैरा गेम्स का आयोजन हर साल होता है।
खेल मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी
खेल मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी करके कहा, ‘लोक सभा में ‘खेल अवसंरचना के विकास के लिए जारी की गई धनराशि’ के प्रश्न पर, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने एक लिखित उत्तर में निम्नलिखित जानकारी दी। खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत खेल अवसंरचना के विकास के लिए सरकार द्वारा जारी की गई धनराशि का राज्य/संघ राज्य क्षेत्रवार विवरण नीचे दिया गया है:
क्रम | प्रदेश/शासित प्रदेश | रकम |
1 | आंध्र प्रदेश | 21.91 |
2 | अरुणाचल प्रदेश | 148.91 |
3 | असम | 43.68 |
4 | बिहार | 20.34 |
5 | छत्तीसगढ़ | 19.66 |
6 | दिल्ली | 69.99 |
7 | गोवा | 4.24 |
8 | गुजरात | 426.13 |
9 | हरियाणा | 66.59 |
10 | हिमाचल प्रदेश | 17.48 |
11 | जम्मू और कश्मीर | 18.84 |
12 | झारखंड | 9.63 |
13 | कर्नाटक | 109.11 |
14 | केरल | 50 |
15 | लद्दाख | 13.58 |
16 | मध्य प्रदेश | 94.06 |
17 | महाराष्ट्र | 87.43 |
18 | मणिपुर | 46.71 |
19 | मेघालय | 15.28 |
20 | मिजोरम | 31.73 |
21 | नगालैंड | 45.75 |
22 | ओडिशा | 34.25 |
23 | पुडुचेरी | 8.75 |
24 | पंजाब | 78.02 |
25 | राजस्थान | 107.33 |
26 | सिक्किम | 24.64 |
27 | तमिनाडु | 20.4 |
28 | तेलंगाना | 17.77 |
29 | त्रिपुरा | 32.3 |
30 | उत्तर प्रदेश | 438.27 |
31 | उत्तराखंड | 23.78 |
32 | वेस्ट बंगाल | 22.22 |
कुल राशि | 2168.78 |