मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद शतक जड़ दिया। वाशिंगटन फ्रीडम की ओर से खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने महज 49 गेंद में नाबाद 106 रन जड़ दिए। मैक्सवेल की इस पारी में 13 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। इसी के साथ मैक्सवेल ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी की। ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा दोनों के अब टी20 फॉर्मेट में 8-8 शतक हो गए हैं।

रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल के अलावा टी20 क्रिकेट में इतने ही शतक माइकल क्लिंगर, डेविड वॉर्नर, जोस बटलर और एरोन फिंच के भी नाम हैं। इस लिस्ट में सर्वाधिक 22 शतकों के साथ क्रिस गेल टॉप पर हैं। सबसे ज्यादा टी20 शतक जड़ने के मामले में यह सभी बल्लेबाज संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं। हालांकि, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दोनों के नाम 5-5 टी20 इंटरनेशनल शतक हैं।

ये है ICC खिताब विजेता कप्तानों की सूची, अब तक 26 पुरुष कैप्टन ने 34 खिताब जीते; सबसे ज्यादा 4 रिकी पोंटिंग के नाम, लिस्ट में हैं 4 भारतीय

कैलिफोर्निया में बुधवार 18 जून की सुबह (भारतीय समयानुसार) खेले गए मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम की टीम ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। वाशिंगटन फ्रीडम ने महज 10 रन पर रचिन रविंद्र का विकेट गंवा दिया। रचिन रविंद्र से टीम को खासा उम्मीदें थीं, लेकिन वह महज आठ रन ही बना सके।

इसके बाद मिचेल ओवेन (32), एंड्रीस गौस (12), जैक एडवर्ड्स (11) और मार्क चैपमैन (17) भी आउट हो गए। आलम ये रहा कि टीम 92 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कप्तान ग्लेन मैक्सवेल टीम का बेड़ा पार करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। उन्होंने ओबस पिएनार के साथ मिलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

ग्लेन मैक्सवेल और ओबस पिएनार के बीच पांचवें विकेट के लिए 116 रन की अटूट साझेदारी हुई। नतीजा यह हुआ कि टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ग्लेन मैक्सवेल ने 49 गेंद में ताबड़तोड़ 106 रन जड़े, जबकि ओबस पिएनार ने 15 बॉल में नाबाद 14 रन बनाए। लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की ओर से कॉर्न ड्राई और तनवीर सांघा ने 2-2 विकेट झटके। इनके अलावा जेसन होल्डर ने एक विकेट अपने नाम किया।

16.3 ओवर में 95 रन पर ढेर हुई नाइट राइडर्स

जवाब में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीम 16.3 ओवरों में महज 95 रन पर सिमट गई। लॉस एंजिल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने खाता खोले बगैर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये। यहां से टीम संभल नहीं सकी और 26 के स्कोर तक उसके पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि, सैफ बदर और जेसन होल्डर ने नाइट राइडर्स को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम का शतक भी पूरा नहीं करा सके।

सैफ बदर ने 31 गेंद में 32 रन की पारी खेली। जेसन होल्डर ने 16 गेंद में 23 रन जड़े। इनके अलावा शैडली वैन शल्कविक ने 12 और कॉर्न ड्राई ने 13 रन टीम के खाते में जोड़े। इन चारों के अलावा नाइट राइडर्स का कोई अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। वाशिंगटन फ्रीडम की ओर से जैक एडवर्ड्स और मिचेल ओवेन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा सौरभ नेत्रवलकर को दो सफलता मिलीं।

टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल ने ठोके हैं सबसे ज्यादा 22 शतक

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल शीर्ष पर हैं। क्रिस गेल ने टी20 फॉर्मेट में कुल 22 शतक लगाए हैं। सबसे ज्यादा टी20 शतक जड़ने के मामले में ग्लेन मैक्सवेल अब रोहित शर्मा, माइकल क्लिंगर, डेविड वॉर्नर, जोस बटलर और एरोन फिंच के साथ संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं।

टी20 फॉर्मेट में 7 या अधिक शतक लगाने वाले क्रिकेटर

खिलाड़ीकब से कब तकमैचपारीनाबादरनउच्चतमऔसतगेंदें खेलींSR1005004s6s
क्रिस गेल2005-20224634555314562175*36.2210060144.7522883011321056
बाबर आजम2012-2025320309461133012243.078760129.331193201196214
रिली रोसौव2008-202537836347934312129.566432145.2595333909395
विराट कोहली2007-20254143977413543122*41.9210056134.679105181210435
माइकल क्लिंगर2006-2019206198255960126*34.454842123.0883312550146
एरोन फिंच2009-2024387380391145817233.68293138.16877271095452
डेविड वॉर्नर2007-20254124114913321135*36.799473140.628111261358474
जोस बटलर2009-2025451425661281612435.698780145.96890251157547
रोहित शर्मा2007-20254634505312248121*30.859058135.21882311110547
अभिषेक शर्मा2018-202514614214403414131.512426166.287229373243
केएल राहुल2013-2025239226358125132*42.535944136.6976810695332
ल्यूक राइट2004-2022344320288526153*29.195970142.8174623904301
ब्रेंडन मैकुलम2005-2019370364339922158*29.977269136.4975522924485
क्विंटन डिकॉक2011-20253893773010911140*31.447896138.18770251105447
जेम्स विंस2010-20254354234512148129*32.138965135.5777281365305
ग्लेन मैक्सवेल2010-20254684396310468154*27.846786154.2575735886533
एलेक्स हेल्स2009-20254984943713729119*30.049428145.61786441499563

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाज

खिलाड़ी (देश)मैचपारीनाबादरनउच्चतमऔसतगेंदें खेलींSR1005004s6s
ग्लेन मैक्सवेल
(ऑस्ट्रेलिया)
116106172664145*29.931719154.975114224137
रोहित शर्मा
(भारत)
159151194231121*32.053003140.8953212383205
सूर्यकुमार यादव
(भारत)
837911259811738.21555167.074215237146
सबावून दाविजी
(चेक गणराज्य)
343331155115*38.5834138.4836112440
संजू सैमसन
(भारत)
4238486111125.32565152.383267149
फिल साल्ट
(इंग्लैंड)
43405119311934.08726164.3235411661
कॉलिन मुनरो
(न्यूजीलैंड)
656271724109*31.341102156.443115132107
मुहम्मद वसीम
(यूएई)
72725266011239.71704156.13225212165
बाबर आजम
(पाकिस्तान)
12812115422312239.833268129.22336744773
अभिषेक शर्मा
(भारत)
171653513533.43276193.842214641