इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का 69वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए थे। टीम के लिए मयंक अग्रवाल ने 83 और विवरांत शर्मा ने 69 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने यह मैच केवल दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। कैमरन ग्रीन ने 100 और रोहित शर्मा ने 56 रन बनाए। इस जीत के साथ मुंबई के 14 मैचों में 16 अंक हैं। अब निगाहें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटंस के बीच मैच पर होगी। आरसीबी की टीम मैच जीती तो वह प्लेऑफ में होगी। हारने पर मुंबई पहुंच जाएगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। मैच जीतने वाली टीम प्लेऑफ में एलिमिनेटर मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से खेलेगी।
RCB vs GT Live Score, IPL 2023: कहीं आरसीबी के अरमानों पर न फिर जाए पानी
Indian Premier League, 2023
Mumbai Indians
201/2 (18.0)
Sunrisers Hyderabad
200/5 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 69 )
Mumbai Indians beat Sunrisers Hyderabad by 8 wickets
IPL 2023, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad:मुंबई की जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स (RR) प्लेऑफ से बाहर।
मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। हैदराबाद ने 200 रन बनाए थे। मुंबई ने दो ओर पहले ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ वह अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। प्लेऑफ में जाने के लिए अब यह जरूरी है कि आरसीबी या तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच हार जाए या फिर बारिश के कारण वह मैच न हो।
कैमरन ग्रीन ने आखिरी 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया और साथ ही दो ओवर पहले ही अपनी टीम को जीत दिला दी। मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जाने के लिए अपना काम कर दिया है। अब उसे उम्मीद करनी होगी कि या तो आरसीबी हार जाए या फिर बारिश के कारण मैच ही न हो।
उमरान मलिक का महंगा ओवर। इस ओवर में उन्होंने 20 रन लुटा दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर ग्रीन ने चौका जमाया। वहीं अगली गेंद पर छक्का लगा दिया। ग्रीन के साथ सूर्यकुमार ने भी अटैक शुरू किया। ओवर की पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार ने एक्सट्रा कवर पर चौका लगाया। ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार ने लगातार दूसरा चौका लगाया।
मयंक डागर ने रोहित शर्मा को आउट किया और अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। रोहित ने लेग साइड जाकर कवर्स की ओर खेलने कोशिश की लेकिन वह नितीश रेड्डी को कैच दे बैठे। 37 गेंदों में उन्होंने 56 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया।
12वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने मिड-ऑफ पर चौका जमाया और अपना अर्धशतक जमाया। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित को जीवनदान मिला। सनवीर सिंह ने एक्सट्रा कवर पर कैच छोड़ा
10वें ओवर में उमरान मलिक ने 14 रन दिए। ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने बैक को बैक तीन चौके लगाए। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में अपने 11 हजार रन पूरे किए.
नौवें ओवर में विवरांत शर्मा ने 19 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का लगाया। यह गेंद नो बॉल रही। वहीं पांचवीं गेंद पर ग्रीन ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ग्रीन ने 20 गेंदों में 50 रन पूरे किए। इसके साथ ही पारी भी 100 रन पर पहुंच गया।
सातवें ओवर में मयंक डागर ने 13 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर कैमरन ग्रीन ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का जमाया. वहीं पांचवीं गेंद पर 86 मीटर का एक और लंबा छक्का जड़ दिया। इस छक्के के साथ ही कैमरन ग्रीन और रोहित शर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है।
पांचवें ओवर में रोहित शर्मा को जीवनदान मिला। ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित ने मिड विकेट पर गेंद को खेला, सनवीर सिंह ने कोशिश की लेकिन वह कैच लपक नहीं पाए। नितीश रेड्डी के पास रोहित को रनआउट करने का मौका था लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके।
चौथे ओवर में मयंक डागर ने नौ रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने बैकवर्ड पॉइंट पर चौका लगाया। वहीं आखिरी गेंद पर कैमरन ग्रीन ने भी मिड ऑन पर चौका जमाया
तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने इशान किशन को आउट किया। ओवर की पांचवीं गेंद पर इशान ने पुल की कोशिश की हैरी ब्रूक ने डाइव लगाई और कैच लपका। 12 गेंदों में 14 रन बनाकर वह लौट गए। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया।
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इशान किशन और रोहित शर्मा क्रीज पर है। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में सात रन दिए। अगले ओवर में इशान किशन ने पहली गेंद पर छक्का लगाया। वहीं अगली गेंद पर इशान ने एक और चौका लगाया है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 200 रन बनाए। टीम के लिए मयंक अग्रवाल ने 83 और विवरांत शर्मा ने 69 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से आकाश मधवाल ने चार और क्रिस जॉर्डन ने एक विकेट लिया।
आखिरी ओवर में क्रिस जॉर्डन ने 14 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर सनवीर सिंह ने चौका जमाया। वहीं आखिरी गेंद पर ऐडन मार्करम ने छक्का जड़ दिया। इसी कारण टीम का स्कोर 200 तक पहुंचा
आकाश मधवाल ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर हेनरिक क्लासेन बोल्ड हो गए। वहीं आखिरी गेंद पर मधवाल ने हैरी ब्रूक को भी बोल्ड किया। 19 ओवर में मधवाल ने छह रन देकर दो विकेट लिए।
मयंक अग्रवाल के बाद ग्लेन फिलिप्स भी लौट गए। जॉर्डन 18वां ओवर डालने आए। ओवर की चौथी गेंद पर फिलिप्स ने फाइन लेग पर गेंद को खेला और कुमार कार्तिकेय को कैच दे बैठे। 4 गेंदों में एक रन बनाकर फिलिप्स लौट गए.
आकाश मधवाल ने आखिरकार मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दिलाई। ओवर की पांचवीं गेंद पर विवरांत ने डीप मिड पर गेंद को खेला और रमनदीप सिंह ने कैच लपका। 47 गेंदों में 69 रन बनाकर विवरांत वापस लौटे। अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए।
13वें ओवर में जेसन बेहरेनडॉफ ने 19 रन लुटा दिए। ओवर की पहली गेंद पर मयंक अग्रवाल ने छक्का जमाया। वहीं अगली गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। मयंक ने भी 32 गेंदों में 50 रन पूरे किए।
क्रिस जॉर्डन के ओवर में विवरांत शर्मा ने अपना अर्धशतक जमाया। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन ने चौका जमाया। वहीं पांचवीं गेंद पर सिंगल लेकर विवरांत ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 36 गेंदों में इस खिलाड़ी ने अपने 50 रन पूरे किए।
आठवें ओवर में पीयूष चावला ने 10 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर विवरांत शर्मा ने गुगली गेंद पर स्लॉग स्वीप के साथ छक्का जमाया। यह पारी का पहला छ्कक्का था। मयंक और विवरांत ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है।
छठे ओवर में पीयूष चावला ने 10 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर विवरांत शर्मा ने चौका लगाया। वहीं आखिरी गेंद पर उन्होंने एक और चौका जड़ा। इस ओवर के साथ ही हैदराबाद का स्कोर 53/0 हो गया है।
आकाश मधवाल ने पांचवें ओवर में 11 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने चौका जमाया। अगली गेंद पर मुंबई इंडियंस ने विवरांत शर्मा को रनआउट करने का मौका गंवा दिया। वहीं आखिरी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने कवर्स पर चौका लगाया।
चौथे ओवर में विवरांत शर्मा ने बैक टू बैक दो चौके जमाए। क्रिस जॉर्डन के ओवर की दूसरी गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन के बीच चौका जमाया। वहीं अगली गेंद पर एक्सट्रा कवर पर चौका लगाया।
जेसन बेहरेनडॉफ ने अपना दूसरा ओवर डाला और इस बार 12 रन दे डाले। ओवर की दो गेंदे वाइड रही। इसके बाद तीसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने चौका लगाया। वहीं अगली गेंद पर उन्होंने कवर्स पर चौका जमा दिया।
दूसरे ओवर में मयंक अग्रवाल रन आउट होने से बाल-बाल बचे। ओवर की आखिरी गेंद पर विवरांत ने फ्लिक करके गेंद को खेला और सिंगल लेने दौड़े, मयंक अग्रवाल को कुछ समय लगा और विकेटकीपर ने बेल्ग गिराई लेकिन मयंक समय पर क्रीज के अंदर पहुंच गए थे।
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। विवरांत शर्मा और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं। पहले ओवर में जेसन बेहरेनडॉर्फ ने पांच रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर विवरांत शर्मा ने चौका जमाया।
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड शानदार हैं। यहां पिछले तीन मैचों में उन्होंने 200+ का स्कोर चेज किया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 213 रन का लक्ष्य चेज कर लिया। वहीं इसके बाद आरसीबी के खिलाफ 200 और गुजरात टाइटंस के खिलाफ 218 का स्कोर चेज कर लिया था।
मुंबई इंडियंस को अगर जीत हासिल करनी है तो उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद का दिया हुआ लक्ष्य 11.3 ओवर में हासिल करना होगा। सिर्फ जीत हासिल करने से उनकी जगह पक्की नहीं होगी। अगर आरसीबी भी जीत जाती है तो मुंबई और आरसीबी के बराबर अंक होंगे और बात नेट रनरेट पर आ जाएगी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने आज कार्तिक त्यागी और उमरान मलिक को मौका दिया है।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, विवरांत शर्मा, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, नितीश रेड्डी, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक
मुंबई इंडियंस की टीम में एक बदलाव किया गया है। आज ऋतिक शौकीन की जगह कार्तिकेय को मौका दिया गया है।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा , इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल
IPL 2023, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करने के लिए रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी जो उसका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अंतिम मैच भी हो सकता है। सनराइजर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन मुंबई के पास अभी मौका है और वह इसका फायदा उठाने के लिए बेताब है। मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में अपने घरेलू मैदान में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने यहां अभी तक चार मैच जीते जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी। यह उसके पास अपना नेट रन रेट सुधारने का भी अंतिम मौका होगा। मुंबई के अभी 13 मैचों में 14 अंक हैं और उसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की जरूरत है क्योंकि एक अन्य टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पास भी 16 अंक तक पहुंचने का मौका है। उसका नेट रन रेट मुंबई से बेहतर है। अभी तीन टीमों के समान 14 अंक हैं। इनमें से राजस्थान रॉयल्स अपने सभी मैच खेल चुका है लेकिन उसका नेट रन रेट मुंबई से बेहतर है। आरसीबी इन तीनों टीमें बेहतर नेट रन रेट के कारण चौथे स्थान पर है। यदि मुंबई इस मैच में जीत दर्ज कर लेता है और आरसीबी एक अन्य मैच में गुजरात टाइटंस से हार जाता है तो फिर मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी लेकिन अगर यह दोनों टीमें जीत हासिल करती हैं तो बेहतर नेट रन रेट वाली टीम आगे बढ़ेगी।