MI vs DC IPL 2024 Wankhede Stadium Pitch Report And Weather Forecast Today Match: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का मुंबई इंडियंस का आमना-सामना होने वाला है। मुंबई की स्थिति ठीक नहीं है। वह अब तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। वह पहली जीत के लिए बेकरार हैं। मुंबई इंडियंस यह मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी जहां उसे घरेलू फैंस का समर्थन हासिल होगा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर नए जोश के साथ उतरेगी।

IPL 2024 MI VS DC LIVE CRICKET SCORE: WATCH HERE

वानखेड़े स्टेडियम की पिच का हाल

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के मुफीद रहती हैं। हालांकि इस मैच आखिरी आईपीएल 2024 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस सिर्फ 125 रन पर सिमट गई थी। यह मैच दिन में खेला जाएगा, इस कारण मैच पर ओस का असर नहीं दिखेगा।

इस मैदान पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। यही वजह है कि मैच में ओपनर्स की भूमिका काफी अहम होगी। इस मैदान पर अब तक 112 मैच खेले गए हैं जिसमें 62 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।

मौसम का हाल

सात अप्रैल के दिन मुंबई का मौसम साफ रहने वाला है। इस दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। फैंस को पूरे मैच का एक्शन देखने को मिलेगा। दिन का तापमान 34 से 31 डिग्री के बीच रहेगा। हालांकि खिलाड़ियों को ह्यूमिडिटी के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है।

मुंबई और दिल्ली का हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीत अब तक आईपीएल में 33 मैच खेले गए हैं। मुंबई ने 33 में से 18 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं दिल्ली ने 15 मैच अपने नाम किए हैं। मुंबई इंडियंस का दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 218 है। वहीं मुंबई के खिलाफ दिल्ली का सबसे बड़ा स्कोर 213 है। दोनों के बीच पिछले पांच मैचों में मुंबई इंडियंस ने 2 में जीत हासिल की है।