इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में बुधवार (21 मई) को मुंबई इंडियंस (MI) के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में सूर्यकुमार यादव ने 73 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के दमपर मुंबई इंडियंस ने 180 रन का स्कोर खड़ा किया।
सूर्यकुमार ने इस पारी के साथ इतिहास रच दिया। उन्होंने लगातार 13वीं पारी में 25 से ज्यादा रन बनाए। उनकी इस पारी के भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी मुरीद बन गए। उन्होंने सूर्या को डेयरिंग बताया। सूर्यकुमार ने इस सीजन 13 मैच की 13 पारियों में 72.88 के औसत और 170.47 के स्ट्राइक रेट से 583 रन ठोक दिए हैं। वह ऑरेंज कैप रेस में तीसरे नंबर पर हैं।
मोहम्मद कैफ ने क्या कहा?
सूर्यकुमार यादव की पारी के बाद मोहम्मद कैफ ने एक्स पर कहा, ” टॉप क्लास तेज गेंदबाज या स्पिनर, टर्निंग या सीमिंग पिच, मुश्किल मैच की स्थिति – कुछ भी सूर्या को नहीं रोकता सकता। बंदा डेयरिंग है।” सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में नमन धीर के साथ 1 गेंद पर 57 रन जोड़े। मुंबई इंडियंस का स्कोर 18 ओवर के बाद 5 विकेट पर 132 रन से 5 विकेट पर 180 रन तक पहुंचने में सफल रही। नमन धीर 8 गेंद पर 24 रन बनाए।
सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास
टेम्बा बावुमा ने 13 पारियों में 25 से ज्यादा रन साल 2019 से 2020 में बनाए थे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव एक साल में सबसे ज्यादा बार लगातार 25 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच दिया। मुंबई इंडियंस इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है तो वह प्लेऑफ में होगी। सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली के खिलाफ अर्धशतक जड़ मुंबई को मुसीबत से निकाला, टेम्बा बावुमा की बराबरी की।