इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का 63वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच बुधवार (20 मई) को खेला जाएगा। यह मैच प्लेऑफ की रेस के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। फिलहाल मुंबई में जिस तरह का मौसम उसे देखकर इस मैच के धुलने की संभावना प्रबल है। ऐसे में मैच धुलने पर 1-1 अंक दोनों टीमों को मिलेगा। इसका असर प्लेऑफ की रेस पर पड़ेगा।
मुंबई इंडियंस के 12 मैच में 14 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैच में 13 अंक हैं। मैच धुलने पर मुंबई के 15 और दिल्ली के 13 अंक हो जाएंगे। ऐसे में दोनों टीमों का पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच महत्वपूर्ण हो जाएगा। हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली मुंबई का पलड़ा भारी होगा। उसे दिल्ली कैपिटल्स के बाद अपना आखिरी मैच खेलना है। ऐसे में उसे पता होगा कि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे क्या करना होगा।
IPL 2025 प्लेऑफ रेस: लखनऊ बाहर, दिल्ली और मुंबई में जंग; इस दिन का मैच हुआ महत्वपूर्ण
दिल्ली कैपिटल्स करो या मरो की स्थिति में
दिल्ली कैपिटल्स करो या मरो की स्थिति में है। 1 भी मैच हारने पर वह प्लेऑफ की रेस से बाहर होगी। दोनों मैच जीतने पर वह प्लेऑफ में होगी। इसके बाद इससे फर्क नहीं पड़ेगा कि पंजाब से मुंबई जीतती है या नहीं। अगर वानखेड़े में मैच धुल गया तो दिल्ली को पंजाब से जीतना होगा। इसके बाद उम्मीद करनी होगी कि पंजाब से मुंबई हार जाए।
पंजाब पर होंगी दिल्ली की निगाहें
वानखेड़े में मैच धुलने और पंजाब के खिलाफ जीतने पर दिल्ली के 14 मैच में 16 अंक होंगे। इस स्थिति में मुंबई ने पंजाब को हरा दिया तो उसके 17 अंक होंगे। वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। ध्यान रहे कि गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। सनराइजर्स हैदराबाद से सोमवार (20 मई) को हारकर लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। आईपीएल 2025 प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू का ऐलान हो गया है। पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें।