MI Vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में आज यानी 2 अक्टूबर को डबल हेडर है। पहला मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया।

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 130 रन का लक्ष्य दिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 132 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही उसके 12 मैच में 18 अंक हो गए हैं। साथ ही उसने पॉइंट्स टेबल में शीर्ष दो अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी दोनों मैचों में बेहतर परिणाम हासिल करना होगा।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन ही बना पाई। सूर्यकुमार यादव को छोड़कर उसका कोई भी बल्लेबाज 20 से ज्यादा रन नहीं बना पाया। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल और आवेश खान ने क्रमशः 21 और 15 रन देकर 3-3 विकेट चटकाए। एनरिख नॉर्खिये और रविचंद्रन अश्विन भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर इस मैच को जीतने को लेकर काफी दबाव है। दरअसल, अगर वह यह मैच हार जाती है तो उसके प्ले-ऑफ में पहुंचने की संभावनाएं मुश्किल हो जाएंगी।

आईपीएल 2021 की ताजा पॉइंट्स टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई इंडिंयस ने अब तक 12 मैच खेले हैं। इनमें से उसने 5 जीते हैं। उसके 10 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने भी अब तक 12 मैच खेले हैं। इसमें से उसने 9 जीते हैं। उसके 18 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।

MI vs DC Dream 11: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इन खिलाड़ियों संग उतर सकती है मुंबई इंडियंस

Match Ended

Indian Premier League, 2021

Mumbai Indians 
129/8 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
132/6 (19.1)

Match Ended ( Day – Match 46 )
Delhi Capitals beat Mumbai Indians by 4 wickets

Live Updates
18:56 (IST) 2 Oct 2021
रोहित ने लपका हेटमायर का कैच

टाइम आउट के बाद हेटमायर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने 14वें ओवर की पहली गेंद राउंड द विकेट डाली। यह गेंद लेग स्टंप पर ती। हेटमायर ने लेग साइड में खेलने का प्रयास किया, लेकिन लीडिंग एज लग कर गेंद कवर में खड़े रोहित शर्मा के पास गई। हेटमायर काफी निराश होकर पवेलियन लौटे। हेटमायर ने 8 गेंद में 15 रन बनाए। उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर आए।

18:32 (IST) 2 Oct 2021
हार्दिक ने लपका पंत का कैच

जयंत यादव ने 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत को पवेलियन की राह दिखाई। पंत 22 गेंद में 26 रन बनाकर हार्दिक के हाथों कैच हुए। पंत इस गेंद को रूम बनाकर मिडविकेट के ऊपर से उठाकर मारना चाहते थे, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए और गेंद लॉन्ग ऑन पर लपक लिए गए।

18:05 (IST) 2 Oct 2021
दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआती झटके दिए। ओपनर्स के बाद स्मिथ के रूप में दिल्ली का तीसरा विकेट गिर चुका है। नाथन कुल्‍टर नाइल ने स्मिथ को बोल्ड कर दिया। हमेशा की तरह क्रीज पर हिलते रहने वाले स्मिथ इस बार हल्‍का सा ऑफ स्‍टंप पर चले गए। गुड लेंथ, ऑफ कटर, हल्‍का सा अंदर आई, पूरी तरह से चूक गए और गेद जाकर स्‍टंप्‍स में लगी। स्मिथ ने 8 गें में 9 रन बनाए।

17:55 (IST) 2 Oct 2021
पुल करने के चक्कर में एलबीडब्ल्यू हुए पृथ्वी

तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली ने पृथ्वी शॉ का विकेट गंवाया। पृथ्वी 7 गेंद में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। क्रुणाल पंड्या की गेंद को पृथ्वी ने पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद पैड पर लगी। एलबीडब्‍ल्‍यू की अपील हुई। अंपायर ने आउट नहीं दिया। रोहित शर्मा ने डीआरएस लिया। इसके बाद पृथ्वी शॉ को पवेलियन लौटना पड़ा।

17:52 (IST) 2 Oct 2021
आईपीएल में रिकॉर्ड 16वीं बार रन आउट हुए धवन

दिल्ली कैपिटल्स की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पहला विकेट गंवाया। कीरोन पोलार्ड ने शिखर धवन को रन आउट कर दिया। धवन आईपीएल में रिकॉर्ड 16वीं बार रन आउट हुए हैं। आईपीएल में उनसे ज्यादा बार कोई भी रन आउट नहीं हुआ है। धवन 7 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए।

17:22 (IST) 2 Oct 2021
गेंदबाजों ने पंत के फैसले को सही साबित किया

दिल्ली ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया फिर आवेश खान और अक्षर ने अपने गजब के स्पेल से कप्तान के फैसले को सही ठहरा दिया। अब यह देखना है कि इस लक्ष्य का पीछा दिल्ली की टीम कैसे करती है। हालांकि यह याद रखना चाहिए कि मुंबई की टीम के पास बढ़िया वापसी करने की क्षमता है।

17:08 (IST) 2 Oct 2021
आवेश खान ने हार्दिक को किया बोल्ड

हार्दिक पंड्या भी अपनी टीम के लिए तारणहार नहीं बन पाए। वह 18 गेंद में 17 रन बनाकर बोल्ड हो गए। आवेश खान ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर उनका विकेट झटका। आवेश ने यह गेंद बिल्कुल जड़ में डाली थी। इस शानदार यॉर्कर पर हार्दिक बेबस दिखे। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही गेंद विकेट उखाड़ चुकी थी।

16:51 (IST) 2 Oct 2021
एनरिख नॉर्खिये ने कीरोन पोलार्ड को किया बोल्ड

मुंबई इंडियंस को 15वें ओवर में फिर एक झटका लगा। एनरिख नॉर्खिये ने कीरोन पोलार्ड को 6 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। नॉर्खिये की यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। पोलार्ड इस गुडलेंथ गेंद को ऑफ साइड में पुश करना चाहते थे। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और गई विकेट पर जा लगी। पोलार्ड की जगह क्रुणाल पंड्या आए।

16:41 (IST) 2 Oct 2021
पंत ने लपका सौरभ का कैच

अक्षर ने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सौरभ तिवारी का विकेट झटका। सौरभ 18 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर की यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। सौरभ ने ऑन साइड में उठा कर मारने की कोशिश, लेकिन लीडिंग एज लगकर गेंद हवा में गई और विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की।

16:39 (IST) 2 Oct 2021
33 रन बनाकर आउट हुए सूर्यकुमार यादव

अक्षर पटेल ने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव अक्षर पटेल ने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को कगिसो रबाडा के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार 26 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार अक्षर की इस गेंद को सीधे लांग ऑन पर मार बैठे। अक्षर की यह गेंद मिडिल स्टंप पर लो फुलटॉस गेंद थी। सूर्यकुमार ने लांग ऑन के ऊफर से उठा कर मारना चाहा लेकिन रबाडा को पार नहीं कर पाए।

16:33 (IST) 2 Oct 2021
मुंबई इंडियंस के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौटे

अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी सफलता दिलाई। अक्षर ने 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर नॉर्खिये के हाथों कैच कराया। डीकॉक 18 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। डीकॉक ने अक्षर की इस गेंद को इनसाइड आउट का प्रयास किया। हालांकि, वह शॉर्ट थर्डमैन के हाथ में मार बैठे। यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ थी। डीकॉक ने एक्सट्रा कवर के ऊपर से मारने का प्रयास किया।

15:54 (IST) 2 Oct 2021
7 रन बना रोहित शर्मा लौटे पवेलियन

मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा का विकेट गंवाया। आवेश खान की गेंद को रोहित ने पुल करने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और थर्डमैन की दिशा में गई। वहां कगिसो रबाडा ने उनका शानदार कैच पकड़ लिया। रोहित 10 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए।

15:10 (IST) 2 Oct 2021
ये है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर-नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

15:10 (IST) 2 Oct 2021
ये है दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, आवेश खान, एनरिक नॉर्टजे।

14:57 (IST) 2 Oct 2021
विदेश में भी मुंबई आगे

विदेश में दोनों के बीच 7 मैच खेले गए। इनमें से मुंबई ने 4 और दिल्ली ने 3 में जीत हासिल की। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दोनों के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 4 मैच जीते हैं, जबकि एक गंवाया है।

14:50 (IST) 2 Oct 2021
दिल्ली के मुकाबले बेहतर है मुंबई का रिकॉर्ड

आईपीएल में मुंबई इंडिंयस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 29 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 16 जीते हैं, जबकि 13 में उसे हार झेलनी पड़ी है। दोनों के बीच भारत में 22 मैच खेले गए। इनमें से मुंबई ने 12 और दिल्ली ने 10 जीते।

14:35 (IST) 2 Oct 2021
दिल्ली कैपिटल्स की है चांदी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी बेहतर स्थिति में है। उसने 11 में से 8 मैच जीते हैं। उसके 16 अंक हैं। यदि वह अब कोई भी मैच नहीं जीतती है तब भी प्लेऑफ में उसकी एंट्री तय है। एक और जीत से टीम का टॉप-2 फिनिश करने का दावा काफी मजबूत हो जाएगा। लीग मैचों के बाद टॉप-2 में रहने वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए दो मौके मिलते हैं।

13:19 (IST) 2 Oct 2021
मुंबई के लिए करो या मरो

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अगर यह मैच हारती है तो उसकी प्ले-ऑफ में पहुंचने की काफी मुश्किल हो जाएगी। अगर वह लगातार तीनों मैच जीतती है तो आसानी से प्ले-ऑफ में पहुंच जाएगी। हालांकि, एक हार भी उसे नेट रनरेट और अन्य टीमों के होने वाले मुकाबलों पर निर्भर कर देगी।