मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब को छह विकेट से हराकर प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाने में कामयाब रही। मुंबई ने इस लक्ष्य को 19 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। पंजाब के लिए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने 15 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 29 रनों की पारी खेलकर टीम को 174 के कुल स्कोर तक पहुंचाया। स्टोइनिस ने आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या की जमकर धुनाई की और 20वें ओवर में टीम के लिए 22 रन बना दिए। वहीं गेंदबाजी के दौरान स्टोइनिस ने अपने ओवर में 20 रन दे डाले और मुंबई को जीत के करीब पहुंचा दिया। स्टोइनिस के ओवर में क्रुणाल पंड्या ने 20 रन बनाया और भाई के ओवर में हुई पिटाई का बदला लेने का काम किया।

rohit sharma, Krunal Pandya, ipl, ipl 2018, ipl 2018 time table, mi team 2018 players list, csk team 2018 players list, mi team 2018 squad, mi vs csk, ipl 2018 schedule, ipl 2018 team, ipl team 2018, ipl team 2018 players list, ipl scehdule 2018, ipl time table 2018, ipl team players list 2018, KXIP vs MI, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस, Kings XI Punjab vs Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज क्रुणाल पांड्या किंग्स इलेवन पंजाब को हराने के बाद एक दूसरे को बधाई देते हुए (फोटो-पीटीआई)

मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में छह चौके और तीन चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने अहम समय पर नाबाद 24 रन और क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 31 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। पांड्या ने महज 11 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान रोहित ने 15 गेंदों पर दो छक्के और इतने की चौके लगाए। इससे पहले, पंजाब के लिए क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। गेल का आईपीएल में यह 25वां अर्धशतक है।

गेल ने 40 गेंदें खेली और छह चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने अंत में 25 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 29 रनों की पारी खेल पंजाब को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई के लिए मिशेल मैक्लेघन, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, मयंक मारकंडे, बेन कटिंग ने एक-एक विकेट लिया।