इंग्लिश प्रीमियर लीग के इतिहास में 13 मई 2012 का दिन ऐतिहासिक है। उस दिन मैनचेस्टर सिटी की टीम पहली बार लीग टाइटल जीतने में सफल रही थी। मैनचेस्टर सिटी का मुकाबला होमग्राउंड एतियाद स्टेडियम पर क्वींस पार्क रेंजर्स (QPR) से था। प्रीमियर लीग के 2011-12 सीजन का वह आखिरी दिन था। दो टीमें मैनचेस्टर यूनाइटेड और मैनचेस्टर सिटी अंक तालिका में पहले स्थान पर थी। यूनाइटेड की टीम 1992 से 12 बार चैंपियन बन चुकी थी। साथ ही वह पिछले 5 सालों में 4 बार टाइटल जीती थी। महान कोच सर एलेक्स फर्गुसन टीम के मैनेजर थे। दूसरी ओर, सिटी की पहली बार टॉप-थ्री में पहुंची थी।

1995 से 2011 के बीच सिर्फ तीन टीमें ही इंग्लिश प्रीमियर लीग जीतने में सफल रही थी। मैनचेस्टर यूनाइटेड, आर्सेनल और चेल्सी। यहां तक न्यूकैसल जैसी टीमें एक बार खिताब जीतने के करीब पहुंच चुकी थी, लेकिन सिटी को सफलता नहीं मिली थी। 2011-12 सीजन के आखिरी दिन यूनाइटेड और सिटी की टीमें 86-86 अंक के साथ पहले स्थान पर थी। दोनों टीमें को 37 मैच में 27 जीत 5 ड्रॉ औक 5 हार मिली थी। सिटी ने 90 गोल किए थे और 27 खाए थे। उसका गोल डिफरेंस 63 था। दूसरी ओर, यूनाइटेड की टीम 88 गोल कर चुकी थी। 33 उसके खिलाफ हुए थे। गोल डिफरेंस 55 था।

सीजन के आखिरी दिन यूनाइटेड का मुकाबला संडरलैंड और सिटी का QPR से था। यूनाइटेड की टीम 1-0 से जीती थी। सिटी को टाइटल जीतने के लिए QPR को हराना था। सिटी को पाब्लो जाबालेटा ने 39वें मिनट में 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद 48वें मिनट में QPR को डिब्रिल किसे ने बराबरी दिला दी। 66वें मिनट में उसके जैमी मैकी ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। फुलटाइम तक सिटी की टीम 1-2 से पीछे थी। रेफरी ने 3 मिनट का इंजरी टाइम दिया। एडिन जेको ने 90+2वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया।

मैच खत्म होने से ठीक पहले आखिरी मिनट में अर्जेंटीना के सर्जियो एगुएरो ने मैजिकल गोल कर सिटी को पहली बार टाइटल दिला दिया। उस मैच में कमेंटेटर रहने मार्टिन टेलर ने कमेंट्री करते हुए कहा , ‘‘मैनचेस्टर सिटी अभी भी मैच में जिंदा है। बालोटेली ने एगुएरो को गेंद दिया और गोल। मैं दावा करता हूं कि आप ऐसा फिर कभी नहीं देख पाएंगे।’’ एगुएरो के इस गोल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग एक नया चैंपियन दिया। सिटी ने बाद में यूनाटइडेड, चेल्सी, आर्सेनल जैसी टीमों के प्रभुत्व को कम कर दिया। इंग्लिश प्रीमियर लीग दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाती है। एगुएरो के गोल ने फैंस के लिए फुटबॉल को बदल दिया।