भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी श्रीलंका के खिलाफ अंतिम टी-20 मैच के बाद बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। धोनी ने इस मैच में चौका जड़कर भारतीय टीम को जीत दिला दी थी। श्रीलंका को तीनों फॉर्मेट में मात देने के बाद अब भारतीय टीम की नजरें अगले महीने होने वाले दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर होगी। श्रीलंका को क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले हराकर भारतीय टीम ने जीत के साथ-साथ क्रिसमस को भी सेलिब्रेट किया। मैच के बाद खिलाड़ियों ने क्रिसमस कैप पहने हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर क्रिसमस कैप पहने भारतीय खिलाड़ियों को लोगों ने काफी पसंद किया। इन खिलाड़ियों में धोनी को लोगों ने इस रूप में सबसे ज्यादा पसंद किया। धोनी का सैंटा लुक लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गया। मैदान पर हमेशा कूल नजर आने वाले धोनी भी मस्ती के मूड में नजर आए। धोनी क्रिसमस कैप पहनकर बेहद क्यूट लग रहे थे।

फैंस ने धोनी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर इतना शेयर किया कि वो वायरल होने लगी। जिसके बाद लोगों ने इन तस्वीरों पर कई मजेदार कमेंट्स भी किए। एक फैन ने लिखा कि मैंने आज से पहले इतना कूल सैंटा कभी नहीं देखा था। वहीं एक फैन ने जीवा को लेकर कहा कि धोनी को इस अवतार में देखकर उनकी बेटी काफी खुश हुई होगी। कुछ फैंस ने धोनी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि भारतीय टीम में धोनी ने जो मुकाम हासिल किया है, वो उन्हें डिजर्व करते थे।
#MerryChristmas Mahiii @msdhoni u r always a Santa of mine Thank you for all good memories that u’ve given to us.. tons of love for ustay blessed nd keep rocking forever #Dhoni #Thala #legend pic.twitter.com/6lXI0yW1ni
— Pooja Awasthi (@imspritual) December 25, 2017
बता दें कि भारतीय टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को सीरीज का आखिरी मैच हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे और टी-20 में शानदार प्रदर्शन किया और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।
Merry Christmas everyone pic.twitter.com/z9G3J5nCXJ
— hardik pandya (@hardikpandya7) December 24, 2017
I never seen cool Santa
Now he is here@msdhoni MS Dhoni #Dhoni— sαnkαr mαhí 07 (@Im_sankar07) December 24, 2017
#Dhoni at his best! And also the cutest with that santa cap!
— Prajakta (@praj_kumbhar) December 24, 2017
Dhoni is looking so adorable with that Santa cap on #INDvSL
— Neha Pednekar (@Ms_Canine) December 24, 2017
This is too much for my poor heart to takeZiva would be so happy seeing you as a santa @msdhoni pic.twitter.com/5Ww4znnjpH
— Hiru. (@DhoniFangirl) December 24, 2017

