अपने खेल से हमेशा आलोचकों का मुंह बंद करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने बल्ले की धमक दिखाई। 16 अप्रैल को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यहां के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में आरपीएस की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी ने 25 गेंदों में 28 रन बनाए थे। लेकिन उनकी इस पारी में एक गगनचुंबी छक्का शामिल था, जिसे आईपीएल का सबसे लंबा छक्का बताया जा रहा है। इस मैच में आरपीएस ने आरसीबी को 27 रनों से शिकस्त दी थी।

उस वक्त आरपीएस का स्कोर 13.5 ओवर में 103 रन था और उनके दो विकेट गिर चुके थे। धोनी (16) के साथ कप्तान स्टीव स्मिथ 15 रन बनाकर दूसरे छोर पर थे। लेकिन युजवेंद्र चाहल के ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी ने इतना लंबा छक्का मारा कि गेंद स्टेडियम की छत पर चली गई। यह देख एक बार आरसीबी के कप्तान विराट कोहली भी हैरान रह गए और उन्होंने एक साथी खिलाड़ी से बातचीत करने लगे। धोनी का यह शॉट सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने धोनी के एक शानदार छक्के की अपने अंदाज में तारीफ की।

यहां देखें वीडियो ः

यहां देखें यूजर्स के ट्विट :

https://twitter.com/DHONIism/status/853660121318207488

https://twitter.com/choubeysatya/status/853634521723318272

बैंगलोर ने टॉस जीतकर पुणे को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पुणे ने 8 विकेट खोकर 161 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर ने 9 विकेट खोकर महज 134 रन ही बना सकी। बैंगलोर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विराट कोहली 19 गेंदों पर 28 रन बना सके। वहीं डिविलियर्स से खासी उम्मीद तो थी मगर वो भी टीम के स्कोर में महज 29 रन का ही योगदान दे सके। वहीं पुणे की ओर से ठाकुर और बेन स्टोक्स ने 3-3 विकेट झटक बैंगलोर की कमर तोड़ दी। इसके अलावा उनादकट 2, जबकि ताहिर 1 विकेट ही ले सके।