भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के गगनचुंबी छक्कों का जवाब नहीं। दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशनर माने जाने वाले धोनी ने कई मौकों पर टीम को आखिरी ओवरों में जीत दिलाई है। फैन्स को उम्मीद है कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में धोनी का बल्ला खूब चलेगा। लेकिन धोनी ने उससे पहले ही फैन्स को खुश होने का एक मौका दे दिया। धोनी ने मैदान पर ताबड़तोड़ 3 गेंदों पर 3 छक्के लगाकर सबके चेहरों पर खुशी ला दी। आप भी सोच रहे होंगे कि धोनी ने किस टूर्नामेंट में यह कारनामा किया। दरअसल धोनी ने ये छक्के तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के ओपनिंग समारोह में टीएनपीएल में लगाए। इस दौरान उन्होंने पीली जर्सी पहनी हुई थी।

धोनी के छक्कों को देखकर मैदान में उनका नाम का शोर सुनाई देने लगा। इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें धोनी ताबड़तोड़ छक्के मारते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी को चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में छक्के लगाने के एक कॉम्पिटिशन में बुलाया गया था। यह चेन्नई सुपर किंग्स का घरेलू मैदान भी है। इसलिए दर्शक अपनी टीम के कप्तान को देखकर और भी खुशी छा गई। गौरतलब है कि इस दौरान अॉस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन भी मौजूद थे। धोनी और हेडन चेन्नई सुपर किंग्स में साथ खेल चुके हैं। हेडन मैदान पर लुंगी पहनकर उतरे थे।

यहां देखें धोनी के छक्के:

गौरतलब है कि 21 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी ने होमटाउन रांची के चाहने वालों की भीड़ के बीच अपने पहले आउटलेट सेवन की ओपनिंग की थी। रांची के न्यूक्लियस मॉल में अपने पहले आउटलेट का उद्घाटन करते हुए धोनी ने कहा कि इस तरह के स्टोर पूरे देश में खोले जाएंगे।यह मूल रूप से एक्टिव लाइफ स्टाइल और हेल्थ से जुड़ी चीजों का एक्सक्लूसिव स्टोर होगा। धोनी ने कहा की सेवन अपने आप में एक ब्रांड होगा। इस स्टोर में जूते, खेल से जुडी सामग्री और अन्य चीजें मिलेंगी।