लॉकडाउन में दुनिया भर में कोई भी टूर्नामेंट नहीं हो रहा है। भारत में 17 मई तक लॉकडाउन है। टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल इस दौरान सोशल मीडिया पर सक्रिय होने के साथ-साथ लूडो खेलकर अपना टाइमपास कर रहे हैं। दोनों LUDO KING ऐप पर फैमिलि और फ्रेंड्स के साथ लूडो खेल रहे हैं। लॉकडाउन में सबसे ज्यादा कोई गेम अगर पॉपुलर हुआ है तो वह है लूडो। पहले के जमाने पर यह कार्ड पर खेला जाता था। अब मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कर खेला जा रहा है। हम यहां आपको बता रहे हैं कि कैसे LUDO KING पर लूडो कैसे खेलें।
लूडो किंग पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से खेल सकते हैं। यह Apple और एंड्रॉयड दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। सबसे पहले इसे आपको Google Play Store और apple app store से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको लॉग-इन करना होगा। आप फेसबुक से भी इसे कनेक्ट कर सकते हैं। हालांकि, अन्य ऐप की तरह यहां लॉग-इन करना जरूरी नहीं है। आप गेस्ट बनकर भी खेल सकते हैं।
जैसे ही आप ऐप खोलेंगे तो आपको चार ऑप्शन दिखेंगे। पहला होगा प्ले ऑनलाइन। इस पर क्लिक कर आप अनजान व्यक्ति के साथ ऑनलाइन खेल सकते हैं। दूसरा ऑप्शन प्ले विथ फ्रेंड्स का मिलेगा। इसमें आप ग्रुप बनाकर कोड निकालेंगे। अपने तीन अन्य दोस्तों को कोड देकर उनके साथ खेल सकते हैं। कम से कम 2 प्लेयर का होना जरूरी है। तीसरा ऑप्शन कम्प्यूटर का मिलेगा। आप कम्प्यूटर के साथ खेल सकते हैं। चौथे नंबर पर पास एन प्ले का ऑप्शन है। आप यहां अपने नजदीक बैठे लोगों के साथ खेल सकते हैं। यहां आप ऑफलाइन खेल सकते हैं।
मैच जीतने पर आपको पॉइंट मिलेंगे। सबसे ज्यादा पॉइंट ऑनलाइन किसी अनजान के साथ खेलने पर मिलेंगे। यहां आप एक बार में 9 हजार से 5 हजार पॉइंट तक हासिल कर सकते हैं। जैसे-जैसे आप मैच जीतेंगे आपका लेवल ऊपर बढ़ता जाएगा। लूडो किंग, भारतीय स्टूडियो गैमेटियन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित एक फ्री-टू-प्ले मोबाइल गेम एप्लीकेशन है।

