IPL 2022 LSG vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 63वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 की अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई, जबकि लखनऊ तीसरे नंबर पर खिसक गई। दोनों के 13-13 मैच में 16-16 अंक हैं। पूरी अंक तालिका देखने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन ही बना पाई। राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और ओबैद मैक्कॉय ने क्रमशः 18, 32 और 42 रन देकर 2-2 विकेट लिए।
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से दीपक हुड्डा ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 17 गेंद में 27, क्रुणाल पंड्या ने 23 गेंद में 25 और केएल राहुल ने 19 गेंद में 10 रन बनाए। इन चारों के अलावा लखनऊ का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 41 रन (29 गेंद, 6 चौके, एक चौका) बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 18 गेंद 39 रन बनाए। संजू सैमसन 24 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। रियान पराग ने 16 गेंद में 19, जिमी नीशम ने 12 गेंद में 14, रविचंद्रन अश्विन ने 7 गेंद में नाबाद 10, ट्रेंट बोल्ट ने 9 गेंद में नाबाद 17 रन बनाए। लखनऊ की ओर से रवि बिश्नोई ने 2, जबकि जेसन होल्डर और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिए।
सारा तेंदुलकर ने देसी लुक में लूटी महफिल, धनश्री वर्मा ने लगाया ग्लैमर का तड़का; देखें Photos
इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स में करन शर्मा की जगह रवि बिश्नोई खेले। दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने थीं। इससे पहले दोनों की भिड़ंत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 10 अप्रैल 2022 को हुई थी। तब भी राजस्थान रॉयल्स ने 3 रन से मुकाबला अपने नाम किया था।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरी हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, दुश्मंथा चमीरा, आवेश खान।
IPL 2022 LSG vs RR: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, जेम्स नीशम, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैककॉय।
Indian Premier League, 2022
Lucknow Super Giants
154/8 (20.0)
Rajasthan Royals
178/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 63 )
Rajasthan Royals beat Lucknow Super Giants by 24 runs
IPL 2022, LSG vs RR Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना भाता है।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मोहसिन खान पहला ओवर लेकर आए। यशस्वी उनकी शुरुआती चार गेंद में एक भी रन नहीं बना पाए। फिर पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपना और राजस्थान रॉयल्स का खाता खोला। उन्होंने आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। पहले ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 8 रन है।
इस बीच खबर आई है कि गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया है। इसका मतलब है कि अब वह 24 मई को कोलकाता में पहला क्वालिफायर खेलेगी। आज दिन के पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने 5 गेंद रहते 7 विकेट से जीत हासिल की है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, दुश्मंथा चमीरा, आवेश खान।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, जेम्स नीशम, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैककॉय।
IPL 2022, LSG vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इस आईपीएल में 7 बार नंबर 3 पर बल्लेबाजी की है। इसमें उन्होंने 40.83 के औसत से 245 रन बनाए हैं। हालांकि, अन्य क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह 5 पारियों में 16.40 के औसत से सिर्फ 82 रन ही बना पाए। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजों ने अब तक 37 विकेट लिए हैं। जो इस आईपीएल की 10 टीमों में सबसे कम है। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों का 21.9 का स्ट्राइक रेट भी सभी टीमों में सबसे खराब है, जबकि उनका 9.2 का इकॉनमी रेट चेन्नई सुपर किंग्स (9.3) से थोड़ा ही बेहतर है। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाजों ने टूर्नामेंट में अब तक के सर्वश्रेष्ठ औसत (23.10), दूसरे सर्वश्रेष्ठ औसत (17.1) और सर्वश्रेष्ठ इकॉनमी रेट (8.11) के साथ 51 विकेट हासिल किए हैं।
