IPL 2022 RCB vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 7वां मुकाबला 31 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 210 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
आईपीएल के इतिहास में यह लखनऊ की पहली जीत है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इतिहास में पहली बार अपने शुरुआती दोनों मैच हारी है। उसे इस सीजन अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। लखनऊ की ओर से क्विंटन डीकॉक ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। एविन लुईस ने 23 गेंद में पचासा ठोका। यह इस सीजन अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है।
एविन लुईस 55 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 23 गेंद की अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। युवा आयुष बदोनी 9 गेंद में 19 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 2 छक्के लगाए। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल 26 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए।
IPL 2022: यहां जानिए मुंबई और राजस्थान के बीच मैच का लाइव स्कोर
लखनऊ के दीपक हुड्डा ने 8 गेंद में 13 रन की पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस ने 31 रन देकर 2 विकेट लिए। तुषार देशपांडे और ड्वेन ब्रावो ने क्रमशः 40 और 35 रन देकर एक-एक विकेट लिए। डीजे ब्रावो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उनके 153 मैच में 171 विकेट हो गए हैं। उन्होंने श्रीलंका लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ा। मलिंगा के 122 मैच में 170 विकेट लिए थे।
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी की बात करें तो रॉबिन उथप्पा उसके सर्वोच्च स्कोरर रहे। रॉबिन उथप्पा ने 27 गेंद में 50 रन बनाए। एमएस धोनी 6 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। अंबाती रायुडू ने 20 गेंद में 27 रन बनाए। लखनऊ की ओर से आवेश खान, एंड्रय टॉय और रवि बिश्नोई ने क्रमशः 38, 40 और 24 रन देकर 2-2 विकेट लिए।
केएल राहुल ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। चेन्नई सुपर किंग्स की आखिरी एकादश में 3 चेंज हुए। टॉस के बाद केएल राहुल ने बताया कि उन्होंने टीम में मोहसिन खान की जगह एंड्रयू टॉय को शामिल किया। रविंद्र जडेजा ने कहा कि मिशेल सैंटनर, एडम मिल्ने और डेवोन कॉनवे टीम में नहीं है। मोईन अली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।
Indian Premier League, 2022
Lucknow Super Giants
211/4 (19.3)
Chennai Super Kings
210/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 7 )
Lucknow Super Giants beat Chennai Super Kings by 6 wickets
IPL 2022, LSG vs CSK Live Score: पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के शीर्ष क्रम बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था।
चेन्नई के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल करने के साथ ही लखनऊ ने आईपीएल में अपना खाता खोला। 200 से ऊपर के लक्ष्य का पीछा करना इतना आसान नहीं होता, लेकिन लखनऊ के बल्लेबाजों ने इसे आसान कर के दिखाया है। पहले सलामी बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे। फिर एविन लुईस और युवा आयुष बदोनी आए। दोनों ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक को एक-एक जीवनदान दिया, जो उनको बहुत महंगा पड़ा।
19 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 4 विकेट पर 202 रन है। एविन लुईस ने 23 गेंद में 55 रन बनाए हैं। वह अब तक 6 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं। आयुष बदोनी ने 6 गेंद में 12 रन बनाए हैं। लखनऊ को अब जीत के लिए 6 गेंद 9 रन बनाने हैं।
18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 4 विकेट पर 177 रन है। एविन लुईस ने 19 गेंद में 39 रन बनाए हैं। वह अब तक 4 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। आयुष बदोनी ने 4 गेंद में 5 रन बनाए हैं। लखनऊ को अभी जीत के लिए 12 गेंद 17 के औसत से 34 रन बनाने हैं।
17 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 165 रन है। एविन लुईस ने 19 गेंद में 39 रन बनाए हैं। वह अब तक 4 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। दीपक हुड्डा ने 6 गेंद में 7 रन बनाए हैं। 18वां ओवर डीजे ब्रावो लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर दीपक हुड्डा ने छक्का जड़ दिया। हुड्डा 8 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह आयुष बदोनी क्रीज पर आए हैं। लखनऊ को अभी जीत के लिए 16 गेंद 15 के औसत से 40 रन बनाने हैं। ब्रावो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
16 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 156 रन है। दीपक हुड्डा ने 4 गेंद में 6 रन बनाए हैं। एविन लुईस ने 15 गेंद में 33 रन बनाए हैं। वह अब तक 4 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। लखनऊ को अभी जीत के लिए 24 गेंद में 13.75 के औसत से 55 रन बनाने हैं।
15 ओवर का खेल हो चुका है। लखनऊ की टीम ने 3 विकेट गंवाकर 144 रन बनाए हैं। एविन लुईस ने 12 गेंद में 27 और दीपक हुड्डा ने एक गेंद में एक रन बनाया है। 15वें ओवर की चौथी गेंद पर लखनऊ ने क्विंटन डीकॉक का विकेट गंवाया। डीकॉक 45 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रिटोरियस की गेंद पर विकेट के पीछे धोनी ने लपका। डीकॉक ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके लगाए।
तुषार देशपांडे 12वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर ही मनीष पांडे को मिड ऑफ पर ड्वेन ब्रावो के हाथों कैच कराया। मनीष पांडे 6 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। मनीष पांडे की जगह एविन लुईस क्रीज पर आए हैं। लखनऊ को अभी जीत के लिए 51 गेंद में 12.24 के औसत से 104 रन बनाने हैं।
ड्वेन प्रिटोरियस ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। केएल राहुल 26 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 3 छक्के लगाए। राहुल की जगह मनीष पांडे क्रीज पर आए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर दो रन लेकर अपना खाता खोला। लखनऊ का 11 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 106 रन है। लखनऊ को अभी जीत के लिए 9 ओवर में 11.67 के औसत से 105 रन बनाने हैं।
नौ ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना विकेट खोए 90 रन है। केएल राहुल ने 22 गेंद में 37 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 2 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। क्विंटन डीकॉक ने 32 गेंद में 48 रन बनाए हैं। वह अब तक 9 चौके लगा चुके हैं। लखनऊ को अभी जीत के लिए 11 ओवर में 11 के औसत से 121 रन बनाने हैं।
पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) तक का खेल हो चुका है। छह ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना विकेट खोए 55 रन है। चेन्नई ने पावरप्ले में 73 रन बनाए थे, लेकिन उसने ऋतुराज का विकेट गंवा दिया था। केएल राहुल ने 14 गेंद में 19 रन बनाए हैं। क्विंटन डीकॉक ने 22 गेंद में 31 रन बनाए हैं। लखनऊ को अभी जीत के लिए 14 ओवर में 11.14 के औसत से 156 रन बनाने हैं। सातवां ओवर रविंद्र जडेजा लेकर आए हैं।
दूसरा ओवर तुषार देशपांडे लेकर आए। उनके इस ओवर में लखनऊ ने 9 रन बनाए। इस ओवर में राहुल और डीकॉक ने एक-एक चौका लगाया। तीसरा ओवर मुकेश चौधरी लेकर आए। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल ने छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर राहुल ने 2 रन लिए। तीन ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना विकेट खोए 24 रन है। राहुल के 10 गेंद में 13 और डीकॉक के 8 गेंद में 7 रन हैं।
लखनऊ की ओर से केएल राहुल और क्विंटन डीकॉक ने पारी की शुरुआत की। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुकेश चौधरी पहला ओवर लेकर आए। मुकेश का सीएसके के लिए यह डेब्यू मैच है। केएल राहुल ने पारी की पहली गेंद खेली। राहुल उनकी पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए। उन्होंने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। क्विंटन डीकॉक ने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना कोई विकेट खोए। 2 रन है।
टॉस हारने के बाद भले ही जडेजा ने कहा था कि वह भी गेंदबाजी करना चाहते थे लेकिन जिस तरीके से उनके बल्लेबाजों ने बैटिंग की, उससे वह काफी खुश होंगे। रॉबिन उथप्पा ने शुरुआती ओवर्स में गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। इससे चेन्नई को बढ़िया लय मिली। अब देखना है कि लखनऊ के बल्लेबाजे इस लक्ष्य का कैसे पीछा करते हैं। मैदान पर काफी ओस गिर रही है। इसका फायदा बल्लेबाजों को मिल सकता है।
20वां ओवर एंड्रयू टॉय लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर रविंद्र जडेजा को मनीष पांडे के हाथों कैच कराया। जडेजा 9 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह ड्वेन प्रिटोरियस क्रीज पर आए। वह पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उनकी जगह ड्वेन ब्रावो क्रीज पर आए। उन्होंने एक रन लेकर अपना खाता खोला। अगली गेंद पर धोनी ने दो रन लिए। ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी ने चौक लागाया। इसके साथ ही चेन्नई के स्कोरबोर्ड में 20 ओवर में 7 विकेट पर 210 रन टंग गए।
19वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां झटका लगा। आवेश खान ने शिवम दूबे को सीमा रेखा पर एविन लुईस के हाथों कैच कराया। शिवम दूबे 30 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 2 छक्के लगाए। शिवम की जगह एमएस धोनी क्रीज पर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्के से अपना खाता खोला। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा। 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 199 रन है।
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका लगा। रवि बिश्नोई ने अंबाती रायुडू को बोल्ड कर दिया। रायुडू 20 गेंद 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 2 छक्के लगाए। रायुडू की जगह रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए हैं। 17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट पर 172 रन है। शिवम दूबे के 26 गेंद में 40 रन हैं। जडेजा ने 3 गेंद में 5 रन बनाए हैं।
14 ओवर का खेल हो चुका है। 14 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 3 विकेट पर 136 रन है। शिवम दूबे ने 19 गेंद में 30 रन बनाए हैं। अंबाती रायुडू के 12 गेंद में 12 रन हैं। दोनों के बीच 23 गेंद में 30 रन की साझेदारी हुई है। इस समय चेन्नई का रन रेट 9.71 का है।
आवेश खान 11वां ओवर लेकर आए। 11वें ओवर की पहली गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका लगा। आवेश खान ने मोईन अली को बोल्ड कर दिया। मोईन अली ने 22 गेंद में 35 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए। मोईन अली की जगह अंबाती रायुडू क्रीज पर आए। 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 106 रन था। शिवम दूबे ने 8 गेंद में 14 रन बनाए हैं। दसवें ओवर में चेन्नई ने 7 रन बनाए। इससे पहले 9वें ओवर में चेन्नई ने 12 रन बनाए थे। नौवें ओवर में शिवम दूबे ने 3 चौके जड़े थे।
रॉबिन उथप्पा ने 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 8वें ओवर की पहली ही गेंद पर 2 रन लेकर अपना पचासा पूरा किया। आठवां ओवर रवि बिश्नोई लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर लखनऊ को चैन की सांस दिलाई। रवि ने उथप्पा को एलबीडब्ल्यू कर दिया। उथप्पा 27 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और एक छक्का लगाया। उथप्पा की जगह शिवम दूबे क्रीज पर आए। आठ ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 87 रन है।
.@robbieuthappa departs but not before putting up an absolute show! ? ?
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2022
5⃣0⃣ off 2⃣7⃣ balls! ? ?
Follow the match ▶️ https://t.co/uEhq27KiBB#TATAIPL | #LSGvCSK pic.twitter.com/cMGXZd2k5e
पावरप्ले तक का खेल हो चुका है। छह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 73 रन है। छठे ओवर में मोईन अली ने दो चौके और एक छक्का जड़ा। इस ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 रन बनाए। रॉबिन उथप्पा ने 21 गेंद में 45 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 8 चौके और एक छक्का लगाया है। मोईन अली के 11 गेंद में 21 रन हैं। उन्होंने अब तक 2 चौके और 2 छक्के लगाए हैं।
पांचवां ओवर एंड्रयू टॉय लेकर आए। उनके इस ओवर में रॉबिन उथप्पा ने 4 चौके जड़े। रॉबिन उथप्पा ने पहली, दूसरी और चौथी और आखिरी गेंद पर चौके जड़े। उन्होंने पांचवीं गेंद पर दो रन भी लिए। पांच ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 57 रन है। उथप्पा के 20 गेंद में 44 रन हैं।
तीसरा ओवर के लिए केएल राहुल ने एंड्रयू टॉय को गेंद थमाई। उनकी पहली और दूसरी गेंद पर एक-एक रन गए। तीसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ रन आउट हो गए। उन्हें रवि बिश्नोई के सीधे थ्रो पर रन आउट हुए। ऋतुराज 4 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। गायकवाड़ की जगह मोईन अली क्रीज पर आए। एंड्रयू टॉय की अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना। तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 28 रन है।
दूसरा ओवर दुष्मंथा चमीरा लेकर आए। ऋतुराज ने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। उनके ओवर की चौथी गेंद पर उथप्पा ने छक्का जड़ दिया। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ दिया। दो ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 26 रन है। इनमें से 20 रन उथप्पा (10 गेंद) के हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और रॉबिन उथप्पा ने पारी की शुरुआत की। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आवेश खान पहला ओवर लेकर आए। रॉबिन उथप्पा ने पहली गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। उन्होंने दूसरी गेंद पर भी चौका लगाया। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका जड़ा। एक ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 14 रन है।
ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच की बात करें तो इस पर घास है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को सहायता मिलेगी। बाद में बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाएगी। दूसरी पारी में ओस की वजह से बल्लेबाजी आसान हो जाएगी।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गाडकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रीटोरियस, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी।
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, एविन लुइस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, एंड्रयू टॉय, दुश्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान।
एक ओर लखनऊ सुपर जायंट्स को स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और क्विंटन डीकॉक (Quinton de Kock) की ओपनिंग जोड़ी से बेहतर शुरुआत की उम्मीद होगी। वहीं, दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स को भी ऋतुराज गायकवाड़ और उनके ओपनिंग साझेदारी से रंग में लौटने की आस होगी।
डेथ ओवर्स में अपने अधिकांश ओवर फेंकने के बावजूद पिछले दो साल में डीजे ब्रावो की इकॉनमी पिछले आठ साल से कम है। आईपीएल 2018 के बाद से एमएस धोनी ने स्पिनर्स के खिलाफ 103.79 के स्ट्राइक रेट से 410 रन बनाए हैं जबकि तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनके 825 रन 154.78 के स्ट्राइक रेट से आए हैं। जनवरी 2021 से दुष्मंथा चमीरा ने 22.67 के औसत से 46 विकेट लिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 17.2 है, जबकि उनका इकॉनमी रेट 7.88 है।
IPL 2022, RCB vs KKR Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): रविंद्र जडेजा की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और केएल राहुल के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने शुरुआती मुकाबले में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने बहुत निराश किया। पावरप्ले में जब ताबड़तोड़ शुरुआत की दरकार थी, दोनों टीमों ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। नतीजा यह हुआ कि पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाईं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पिछले मैच में ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने तीन विकेट जरूर लिए, लेकिन अन्य गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे नाकाम रहे थे। वहीं, रॉबिन उथप्पा अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए थे।