IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 21वां मैच में 7 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने गुजरात टाइटंस (GT) को मात दी। आईपीएल में यह पहला मौका है जब लखनऊ ने गुजरात को हराया। लखनऊ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 163 रन बनाए। मार्क्स स्टोइनिस ने 43 गेंद पर 58 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 22 गेंद पर नाबाद 32 रन बनाए। केएल राहुल ने 31 गेंद 33 रन बनाए। आयुष बडोनी ने 11 गेंद पर 20 रन बनाए। गुजरात को उमेश यादव और दर्शन नालकंडे ने 2-2 विकेट लिए। राशिद खान ने 1 विकेट लिया। गुजरात टाइटन्स ने शुभमन गिल (19 रन) और साई सुदर्शन (31 रन) के बीच पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत करायी लेकिन लगातार विकेट गंवाने से टीम 18.5 ओवर में 130 रन पर सिमट गयी। इन दोनों के अलावा राहुल तेवतिया ने 30 रन बनाये। एलएसजी के लिए यश ठाकुर ने 3.5 ओवर में एक मेडन से 30 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किये जबकि क्रुणाल पंड्या ने चार ओवर में महज 11 रन देकर तीन विकेट झटके। यश ठाकुर ने अपने दो ओवरों में दो दो विकेट चटकाये।
Indian Premier League, 2024
Lucknow Super Giants
163/5 (20.0)
Gujarat Titans
130 (18.5)
Match Ended ( Day – Match 21 )
Lucknow Super Giants beat Gujarat Titans by 33 runs
लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटन्स को 33 रन से शिकस्त दी। आईपीएल में यह पहला मौका है जब लखनऊ से गुजरात को हराया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 162 रन बनाए थे लेकिन गुजरात 130 पर ऑलआउट हो गई। लखनऊ के लिए क्रुणाल पंड्या ने तीन और यश ठाकुर ने 5 विकेट लिए।
19वें ओवर में यश ठाकुर ने दो विकेट हासिल करके गुजरात की पारी का अंत किया। उन्होंने तीसरी गेंद पर राहुल तेवतिया को और पांचवीं गेंद पर नूर अहमद को आउट किया।
17वां ओवर यश ठाकुर ने डाला। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर राहुल तेवतिया ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का जमाया। वहीं तीसरी गेंद पर चौका भी जड़ा।
16वें ओवर में नवीन उल हक ने उमेश यादव को आउट किया। नवीन ने बल्ले को स्विंग किया और गेंद को मिड विकेट के ऊपर से स्लॉग किया। क्विंटन डि कॉक लॉन्ग ऑन से भागे और कैच लपका। उमेश 4 गेंदों में 2 रन बनाए।
यश ठाकुर ने 15वें ओवर में दो विकेट लेकर अपनी टीम को जीत के और करीब पहुंच दिया। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर शंक को आउट किया। गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और केएल राहुल ने कैच लपका। वहीं पांचवीं गेंद पर राशिद खान भी बिना खाता खोले दीपक हुड्डा को कैच दे बैठे।
क्रुणाल पंड्या का चार ओवर का स्पैल खत्म हुआ। उन्होंने इस स्पैल में 11 रन देकर तीन अहम विकेट झटके। इसी कारण गुजरात दबाव में नजर आ रही है।
क्रुणाल पंड्या ने दर्शन नालकंडे को आउट करके टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। दर्शन फ्लिक करके गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेलना चाह रहे थे लेकिन यश ठाकुर ने कैच लेकर उनकी पारी का अंत किया। गुजरात की आधी टीम लौट चुकी है।
12वें ओवर में एम सिद्धार्थ ने 9 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर दर्शन नालकंडे ने छक्का लगाया। सिद्धार्थ ने अपने स्पैल में 29 रन दिए लेकिन विकेट नहीं ले सके।
साई सुदर्शन ने शरत बीआर को भी इसी ओवर में आउट किया। शरत ने स्वीप शॉट खेला लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारी पर लगी और वह आयूष बडोनी को कैच दे बैठे। 5 गेंदों में उन्होंने 2 रन बनाए।
क्रुणाल पंड्या ने नौवें ओवर की शुरुआत में ही साई सुदर्शन को आउट किया। सुदर्शन ने पुल करके गेंद को खेला और डीप मिड विकेट पर रवि बिश्नोई ने कैच लपका। 23 गेंदों में 31रन बनाकर सुदर्शन लौट गए।
आठवां ओवर रवि बिश्नोई ने डाला और दूसरी ही गेंद पर केन विलियमसन को आउट किया। विलियमसन ऑन ड्राइव की कोशिश की लेकिन गेंद बिश्नोई के हाथों में गई। विलियमसन केवल एक ही रन बना पाए।
यश ठाकुर ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल को बोल्ड किया। उन्होंने गेंद को फ्लिक किया और मिस कर गए। गेंद स्टंप्स से जाकर ली। गिल 21 गेंदों में 18 रन बनाकर लौट गए। अपनी पारी में गिल ने दो चौके लगाए।
एम सिद्धार्थ ने पांचवां ओवर डाला जिसमें उन्होंने 12 रन दिए। इस ओवर में कोई बड़ा शॉट नहीं लगा लेकिन सिद्धार्थ ने तीन नो बॉल भी डाली। राहुल ने उन्हें समझाया. यह सिद्धार्थ का तीसरा ओवर था।
मयंक यादव ने अपना पहला ओवर डाला जिसमें उन्होंने 13 रन दिए। ओवर की शुरुआत साई सुदर्शन ने चौका से की। चौथी गेंद पर भी उन्होंने चौका लगाया वहीं ओवर का अंत शुभमन गिल ने कट करके चौका लगाकर किया।
नवीन उल हक ने दूसरा ओवर डाला और 13 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर साई सुदर्शन ने चौका जमाया था, गेंद बल्ले के बाहरी किनारे पर लगकर स्लिप की ओऱ गई लेकिन वहां कोई नहीं था। ओवर की आखिरी गेंद पर भी सुदर्शन ने चौका जड़ा।
सिद्धार्थ ने पहले ओवर में 5 रन दिए हैं। इस ओवर में उन्होंने एक वाइड गेंद भी डाली।
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने गेंदबाज सिद्धार्थ को इंम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा है। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे हैं।
लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 163 रन बनाए। मार्क्स स्टोइनिस ने 43 गेंद पर 58 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 22 गेंद पर नाबाद 32 रन बनाए। केएल राहुल ने 31 गेंद 33 रन बनाए। आयुष बडोनी ने 11 गेंद पर 20 रन बनाए। स्पेंसर जॉनसन ने आखिरी ओवर में 8 रन दिए। पूरन ने 5 गेंद का सामना किया। क्रुणाल पंड्या ने 2 गेंद पर 2 रन बनाए।
आयुष बडोनी को राशिद खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 रन बनाए। लखनऊ का स्कोर 18.1 ओवर में 5 विकेट पर 143 रन। निकोलस पूरन 14 और क्रुणाल पंड्या नए बल्लेबाज हैं।
लखनऊ ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 143 रन बनाए। मोहित शर्मा के ओवर में 17 रन बने। आयुष बडोनी 19 और निकोलस पूरन 14 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 19 गेंद पर 31 रन की साझेदारी।
मार्क्स स्टोइनिस को दर्शन नालकंडे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 43 गेंद पर 58 रन बनाए। निकोलस पूरन 4 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ ने 14.5 ओवर में 4 विकेट पर 112। आयुष बडोनी 2 रन बनाकर क्रीज पर।
केएल राहुल को दर्शन नालकंडे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 31 गेंद पर 33 रन बनाए। मार्क्स स्टोइनिस 41 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज दर्शन नालकंडे हैं। लखनऊ का स्कोर 12.4 ओवर में 3 विरेट पर 91 रन।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। मार्क्स स्टोइनिस 37 और केएल राहुल 29 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 51 गेंद पर 66 रन की साझेदारी हुई।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। मार्क्स स्टोइनिस 14 और केएल राहुल 12 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 43 रन बना लिए हैं।
लखनऊ को उमेश यादव ने दूसरा झटका दिया। देवजत्त पडिक्कल को उमेश यादव ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। लखनऊ का स्कोर 2.3 ओवर में 2 विकेट पर 18 रन। मार्क्स स्टोइनिस बगैर खाता खोले और केएल राहुल 1 रन बनाकर क्रीज पर।
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल क्रीज पर। उमेश यादव ने गुजरात के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। डिकॉक ने पहली ही गेंद पर छक्के से खाता खोला। तीसरी गेंद पर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। लखनऊ ने पहले ओवर के बाद 1 विकेट पर 6 रन। पडिक्कल और राहुल बगैर खाता खोले क्रीज पर।
लखनऊ सुपर जाइंट्स : मणिमारन सिद्धार्थ, दीपक हुडा, अमित मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान
गुजरात टाइटंस : केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड, मानव सुथार, जयंत यादव
शुभमन गिल (कप्तान), शरथ बीआर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, दर्शन नालकंडे, मोहित शर्मा।
क्विंटन डि कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लखनऊ की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। गुजरात की टीम में 2 बदलाव हुए। ऋद्धिमान साहा की जगह बीआर शरत को डेब्यू का मौका मिला। स्पेंसर जॉनसन को अजमतुल्लाब ओमरजई की जगह मौका मिला।