इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार (14 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट पर 167 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.3 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए।

IPL 2025 LSG vs CSK LIVE Streaming: Watch Here

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत ने सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शिवम दुबे ने 43 रन बनाए, लेकिन उन्होंने 37 गेंद लिए। नवाबों के शहर में ‘माही मैजिक’ देखने को मिला। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 11 गेंद पर 236.36 के स्ट्राइक रेट से 26 रन ठोके। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इकाना भले ही एलएसजी का होम ग्राउंड हो, लेकिन माहौल ऐसा था मानो चेपक में मैच हो रहा हो।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Lucknow Super Giants 
166/7 (20.0)

vs

Chennai Super Kings  
168/5 (19.3)

Match Ended ( Day – Match 30 )
Chennai Super Kings beat Lucknow Super Giants by 5 wickets

चेन्नई के लिए चिंता कारण यह है कि धोनी को दौड़ने में दिक्कत हो रही थी। उनको पैर में दिक्कत है। ऋतुराज गायकवाड़ पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स 7 में से 4 मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स 7 में से 5 मैच हारकर आखिरी पायदान पर है। लखनऊ को अगला मैच 19 अप्रैल कौ राजस्थान रॉयल्स से खेलना है। चेन्नई सुपर किंग्स को 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से भिड़ना है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत ने 49 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 63 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 25 गेंद पर 30, आयुष बडोनी ने 17 गेंद पर 22 और अब्दुल समद ने 11 गेंद पर 20 रन बनाए। एडेन मार्कराम 6, निकोलस पूरन 8 और शार्दुल ठाकुर ने 6 रन बनाए। डेविड मिलर बगैर खाता खोले नाबाद रहे। चेन्नई के लिए रविंद्र जडेजा और मथिशा पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। खलील अहमद और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट लिए।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शिवम दुबे 37 गेंद पर 43 और महेंद्र सिंह धोनी 11 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। डेब्यूटेंट शेख रशीद ने 19 गेंद पर 27 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 22 गेंद पर 37 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी 9, रविंद्र जडेजा 7 और विजयशंकर 9 रन बनाकर आउट हुए।

लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए। दिग्वेश राठी, आवेश खान और एडेन मार्कराम ने 1-1 विकेट लिए। चेन्नई की प्लेइंग 11 में क्रेग ओवर्टन और शेख रशीद को रविचंद्रन अश्विन और डेवोन कॉनवे की जगह मौका मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 में हिम्मत सिंह की मिचेल मार्श की वापसी हुई।

Live Updates
17:42 (IST) 14 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, मतीशा पथिराना।

17:34 (IST) 14 Apr 2025
LSG vs CSK IPL Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश राठी, अवेश खान, रवि बिश्नोई।

16:40 (IST) 14 Apr 2025
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड

रचिन रविंद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, दीपक हुडा, मतीशा पथिराना, कमलेश नागरकोटी, शेख रशीद, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, सैम करन, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी।

16:39 (IST) 14 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड

एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, शमर जोसेफ, मिचेल मार्श, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी।

16:22 (IST) 14 Apr 2025
LSG vs CSK IPL Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने चेन्नई सुपर किंग्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 30वां मैच में सोमवार (14 अप्रैल) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स के लिए जनसत्ता के साथ जुड़े रहें।