इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार (14 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट पर 167 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.3 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए।

IPL 2025 LSG vs CSK LIVE Streaming: Watch Here

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत ने सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शिवम दुबे ने 43 रन बनाए, लेकिन उन्होंने 37 गेंद लिए। नवाबों के शहर में ‘माही मैजिक’ देखने को मिला। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 11 गेंद पर 236.36 के स्ट्राइक रेट से 26 रन ठोके। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इकाना भले ही एलएसजी का होम ग्राउंड हो, लेकिन माहौल ऐसा था मानो चेपक में मैच हो रहा हो।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Lucknow Super Giants 
166/7 (20.0)

vs

Chennai Super Kings  
168/5 (19.3)

Match Ended ( Day – Match 30 )
Chennai Super Kings beat Lucknow Super Giants by 5 wickets

चेन्नई के लिए चिंता कारण यह है कि धोनी को दौड़ने में दिक्कत हो रही थी। उनको पैर में दिक्कत है। ऋतुराज गायकवाड़ पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स 7 में से 4 मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स 7 में से 5 मैच हारकर आखिरी पायदान पर है। लखनऊ को अगला मैच 19 अप्रैल कौ राजस्थान रॉयल्स से खेलना है। चेन्नई सुपर किंग्स को 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से भिड़ना है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत ने 49 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 63 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 25 गेंद पर 30, आयुष बडोनी ने 17 गेंद पर 22 और अब्दुल समद ने 11 गेंद पर 20 रन बनाए। एडेन मार्कराम 6, निकोलस पूरन 8 और शार्दुल ठाकुर ने 6 रन बनाए। डेविड मिलर बगैर खाता खोले नाबाद रहे। चेन्नई के लिए रविंद्र जडेजा और मथिशा पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। खलील अहमद और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट लिए।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शिवम दुबे 37 गेंद पर 43 और महेंद्र सिंह धोनी 11 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। डेब्यूटेंट शेख रशीद ने 19 गेंद पर 27 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 22 गेंद पर 37 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी 9, रविंद्र जडेजा 7 और विजयशंकर 9 रन बनाकर आउट हुए।

लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए। दिग्वेश राठी, आवेश खान और एडेन मार्कराम ने 1-1 विकेट लिए। चेन्नई की प्लेइंग 11 में क्रेग ओवर्टन और शेख रशीद को रविचंद्रन अश्विन और डेवोन कॉनवे की जगह मौका मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 में हिम्मत सिंह की मिचेल मार्श की वापसी हुई।

Live Updates
23:46 (IST) 14 Apr 2025
LSG vs CSK IPL Live Score: चेन्नई की पारी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शिवम दुबे 37 गेंद पर 43 और महेंद्र सिंह धोनी 11 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। डेब्यूटेंट शेख रशीद ने 19 गेंद पर 27 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 22 गेंद पर 37 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी 9, रविंद्र जडेजा 7 और विजयशंकर 9 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए। दिग्वेश राठी, आवेश खान और एडेन मार्कराम ने 1-1 विकेट लिए।

23:32 (IST) 14 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया। लगातार 5 हार के बाद जीत मिली। शिवम दुबे 37 गेंद पर 43 और महेंद्र सिंह धोनी ने 11 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए।

23:25 (IST) 14 Apr 2025
LSG vs CSK IPL Live Score: चेन्नई जीत के करीब

शार्दुल ठाकुर ने 19 वें ओवर में 19 रन रन दिए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाए। जीत के लिए 6 गेंद पर 5 रन चाहिए। शिवम दुबे 38 और महेंद्र सिंह धोनी 25 रन बनाकर क्रीज पर। 25 गेंद पर 51 रन की साझेदारी।

23:18 (IST) 14 Apr 2025
LSG vs CSK IPL Live Score: चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंद 24 रन चाहिए

चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 143 रन बनाए। जीत के लिए 12 गेंद 24 रन चाहिए। महेंद्र सिंह धोनी 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 20 रन बनाकर क्रीज पर। 250 का स्ट्राइक रेट है। शिवम दुबे 26 रन बनाकर क्रीज पर।

23:13 (IST) 14 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: धोनी 250 के स्ट्राइक रेट से कर रहे बैटिंग

चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 136 रन बनाए। जीत के लिए 18 गेंद 31 रन चाहिए। महेंद्र सिंह धोनी 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाकर क्रीज पर। 250 का स्ट्राइक रेट है। शिवम दुबे 25 रन बनाकर क्री पर।

22:55 (IST) 14 Apr 2025
LIVE Cricket Score: विजय शंकर आउट

विजय शंकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 9 रन बनाए। शिवम दुबे 17 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स 15 ओवर में 5 विकेट पर 111 रन बनाए। जीत के लिए 30 गेंद पर 56 रन चाहिए।

22:45 (IST) 14 Apr 2025
LSG vs CSK IPL Live Score: रविंद्र जडेजा को रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा

रविंद्र जडेजा को रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 104 रन बनाए। जीत के लिए 42 गेंद पर 63 रन चाहिए। विजयशंकर 5 और शिवम दुबे 14 रन बनाकर क्रीज पर।

22:35 (IST) 14 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: जडेजा-दुबे क्रीज पर

चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 87 रन बनाए। जीत के लिए 53 गेंद पर 80 रन चाहिए। शिवम दुबे 12 और रविंद्र जडेजा 6 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 15 गेंद पर 17 रन चाहिए।

22:24 (IST) 14 Apr 2025
LSG vs CSK IPL Live Score: राहुल त्रिपाठी आउट

राहुल त्रिपाठी आउट हो गए हैं। उन्होंने 9 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 1 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 8.5 ओवर में 3 विकेट पर 76 रन। जीत के लिए 67 गेंद पर 91 रन चाहिए।

22:21 (IST) 14 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: रचिन रविंद्र को एडेन मार्कराम ने पवेलियन भेजा

रचिन रविंद्र को एडेन मार्कराम ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 गेंद पर 37 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी 8 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 8 ओवर में 2 विकेट 74 रन। जीत के लिए 72 गेंद पर 91 रन चाहिए।

22:15 (IST) 14 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: रचिन रविंद्र की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 67 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 18 गेंद पर 32 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी 6 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 7 ओवर में 1 विकेट पर 67 रन। जीत के विए 78 गेंद पर 100 रन चाहिए।

22:03 (IST) 14 Apr 2025
LIVE Cricket Score: शेख रशीद को आवेश खान ने पवेलियन भेजा

शेख रशीद को आवेश खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 27 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4.5 ओवर में 1 विकेट पर 52 रन। जीत के लिए 91 गेंद पर 115 रन चाहिए। रचिन रविंद्र 23 और राहुल त्रिपाठी नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

21:55 (IST) 14 Apr 2025
LSG vs CSK IPL Live Score: शेख रशीद की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शेख रशीद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। वह 12 गेंद पर 22 रन बनाकर क्रीज पर। रचिन रविंद्र 6 गेंद पर 15 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 3 ओवर में बगैर विकेट के 37 रन। जीत के लिए 130 रन चाहिए।

21:29 (IST) 14 Apr 2025
LIVE Cricket Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत ने 49 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 63 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 25 गेंद पर 30, आयुष बडोनी ने 17 गेंद पर 22 और अब्दुल समद ने 11 गेंद पर 20 रन बनाए। एडेन मार्कराम 6, निकोलस पूरन 8 और शार्दुल ठाकुर ने 6 रन बनाए। डेविड मिलर बगैर खाता खोले नाबाद रहे। चेन्नई के लिए रविंद्र जडेजा और मथिशा पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। खलील अहमद और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट लिए।

21:23 (IST) 14 Apr 2025
LSG vs CSK IPL Live Score: लखनऊ ने चेन्नई को दिया 168 रन लगा

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट पर 167 रन बनाए। अब्दुल समद रन आउट हुए। उन्होंने 20 रन बनाए। ऋषभ पंत 49 गेंद पर 63 रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर ने 4 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट। डेविड मिलर बगैर खाता खोले नाबाद रहे।

21:07 (IST) 14 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: ऋषभ पंत का अर्धशतक

ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़ा। वह 44 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 55 रन बनाकर क्रीज पर। आब्दुल समद 11 रमन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 18 ओवर में 4 विकेट पर 139 रन।

20:55 (IST) 14 Apr 2025
LIVE Cricket Score: अब्दुल समद और ऋषभ पंत क्रीज पर

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन। अब्दुल समद 10 और ऋषभ पंत 38 रन बनाकर क्रीज पर। 14 गेंद पर 13 रन की साझेदारी।

20:45 (IST) 14 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: आयुष बडोनी 2 जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए

आयुष बडोनी 2 जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए। रविंद्र जडेजा ने स्टंप कराया। उन्होंने 17 गेंद पर 22 रन बनाए। ऋषभ पंक 35 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 13.4 ओवर में 4 विकेट पर 105 रन।

20:38 (IST) 14 Apr 2025
LSG vs CSK IPL Live Score: आयुष बडोनी को जीवनदान मिला

आयुष बडोनी को जीवनदान मिला। लखनऊ के बल्लेबाज ने मथिशा पथिराना की शॉर्ट बॉल को सीधे थर्ड मैन पर खड़े विजयशंकर के हाथों में मारा। गें कंधे से ऊपर होने के कारण नोबॉल हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 103 रन बनाए। ऋषभ पंत 34 और आयुष बडोनी 21 रन बनाकर क्रीज पर।

20:30 (IST) 14 Apr 2025
LIVE Cricket Score: बडोनी ने जेमी ओवर्टन के 2 छक्के जड़े

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 29 और आयुष बडोनी 20 रन बनाकर क्रीज पर। 15 गेंद पर 22 रन की साझेदारी। बडोनी ने जेमी ओवर्टन के 2 छक्के जड़े।

20:22 (IST) 14 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: मिचेल मार्श को रविंद्र जडेजा ने बोल्ड किया

मिचेल मार्श को रविंद्र जडेजा ने बोल्ड किया। उन्होंने 25 गेंद पर 30 रन बनाए। आयु। बडोनी नए बल्लेबाज हैं। उन्गोंने चौके से खाता खोला। वह 3 गेंद पर 5 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषभ पंत 17 गेंद पर 28 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 10 ओवर में 3 विकेट पर 78 रन।

20:15 (IST) 14 Apr 2025
LSG vs CSK IPL Live Score: पंत-मार्श डटे

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 23 और मिचेल मार्श 30 रन बनाकर क्रीज पर। 30 गेंद पर 45 रन की साझेदारी।

20:03 (IST) 14 Apr 2025
LIVE Cricket Score: पावरप्ले में 42 रन बने

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 42 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 6 और मिचेल मार्श 22 रन बनाकर क्रीज पर। 12 गेंद पर 19 रन की साझेदारी।

19:53 (IST) 14 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: लखनऊ सुपर जायंट्स को दूसरा झटका लगा

लखनऊ सुपर जायंट्स को दूसरा झटका लगा है। निकोलस पूरन 8 रन आउट। अंशुल कंबोज को विकेट मिला। मिचेल मार्श 9 और नए बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 4 ओवर में 2 विकेट पर 23 रन।

19:35 (IST) 14 Apr 2025
LSG vs CSK IPL Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श क्रीज पर। खलील अहमद ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। मार्कराम ने चौके से खाता खोला। राहुल त्रिपाठी ने पीछे भागते हुए शानदार कैच लपका। मार्कराम आउट। उन्होंने 6 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 6 रन।

19:11 (IST) 14 Apr 2025
LSG vs CSK IPL Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह।

19:10 (IST) 14 Apr 2025
LSG vs CSK IPL Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

शेख रशीद, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, जेमी ओवर्टन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मतीशा पथिराना।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, सैम करन, दीपक हुडा।

19:06 (IST) 14 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने गेंदबाजी चुनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। क्रेग ओवर्टन और शेख रशीद को रविचंद्रन अश्विन और डेवोन कॉनवे की जगह मौका मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 में हिम्मत सिंह की मिचेल मार्श की वापसी हुई।

18:45 (IST) 14 Apr 2025
LSG vs CSK IPL Live Score: थोड़ी देर में टॉस

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का 5 बार आमना-सामना हुआ है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 जीत दर्ज की है। चेन्नई सुपर किंग्स को 1 में जीत मिली है। 1 मैच में कोई परिणाम नहीं निकला। दोनों टीमों के बीच चारों मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।

18:01 (IST) 14 Apr 2025
LIVE Cricket Score: लखनऊ के पास शीर्ष पर पहुंचने का मौका

लखनऊ सुपर जायंट्स 6 में से 4 मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। लखनऊ यह मैच जीतती है तो वह अंक तालिका में शीर्ष पर होगी। वह 10 अंक वाली इस सीजन की पहली टीम होगी।