दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी ईरान के मिराज शेख प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में एक बार फिर अपनी टीम दबंग दिल्ली को जीत दिलाने में असफल रहे। दिल्ली को पुनेरी पल्टन ने शुक्रवार को 26-21 से दूसरी शिकस्त दी। वहीं मानकपुर इंडोर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पल्टन ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली के कप्तान मिराज शेख अपना जलवा दिखाने में विफल रहे और यही दिल्ली का हार का मुख्य कारण रहा। वह इस मैच में एक भी अंक नहीं ले पाए। दिल्ली की तरफ से आनंद पाटिल ने सर्वाधिक आठ अंक लिए। पल्टन के लिए राजेश मोंडल ने आठ अंक लिए तो दीपक हुड्डा ने सात अंक हासिल किए। दिल्ली के खेल में निरंतरता की कमी देखी गई। वह पुनेरी पल्टन पर हावी होने की कोशिश करती, लेकिन बीच में ही राह भटक जाती और अंक गंवाते हुए पीछे हो जाती।

पल्टन ने शुरुआती मिनटों में 3-0 की बढ़त ले ली थी। दिल्ली ने कुछ अंक लगातार लेकर स्कोर 3-4 किया। लेकिन पल्टन ने उसे बराबरी करने से रोका और स्कोर 6-3 कर लिया। दिल्ली फिर पहले हाफ में अंकों के अंतर को पाट नहीं पाई। पल्टन पहले हाफ में 11-7 की बढ़त के साथ गई। दूसरे हाफ की शुरुआत में पल्टन ने दो अंक लिए, लेकिन दिल्ली ने इसी बीच अच्छी वापसी की और 13-13 से बराबरी कर ली। यहां उसके पास पल्टन पर हावी होने का मौका था, लेकिन आनंद पाटिल की असफल रेड ने पल्टन को एक अंक से आगे किया और फिर राजेश मोंडल और शुभम अशोक ने दो-दो अंक लेकर पल्टन को बढ़त दिला दी।

यहां से दिल्ली एक बार फिर वापसी नहीं कर पाई और दूसरा मैच हार गई। रेड से पल्टन ने 14 अंक लिए जबकि दिल्ली ने 11अंक हासिल किए। टैकल से पल्टन की टीम ने अपने खाते में आठ अंकों का इजाफा किया। वहीं पल्टन छह अंक ही ले पाई। पल्टन ने दो ऑल आउट अंक और दो अतिरिक्त अंक लिए जबकि दिल्ली एक भी ऑल आउट अंक नहीं ले पाई, लेकिन चार अतिरिक्त अंक लेने में सफल रही।

यहां पढ़ें Pro Kabaddi Season 5 2017, Puneri Paltan vs Dabang Delhi Match :

[show_kabbadi_matchcenter matchid=”298″]

10:18 PM : पुणेरी पल्टन ने दबंग दिल्ली को 26-20 से हराया।

10:15 PM : दिल्ली ने राजेश मंडल को पहली बार आउट किया। पुणेरी के पास 6 अंकों की लीड। पुणेरी 26, दबंग 20

10:10 PM : राजेश मंडल ने मैच का आठवां प्वाइंट हासिल किया। पुणेरी 26, दिल्ली 18

10:04 PM : दिल्ली के कप्तान मिराज शेख मैच में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। इसके चलते दिल्ली (18) इस वक्त 5 अंक से पीछे है।

9:58 PM : मैच खत्म होने में 10 मिनट का समय बाकी। पुणेरी पल्टन (21) दिल्ली (16) से 5 अंक आगे।

9:53 PM : दिल्ली ऑलआउट हो चुकी है। मिराज शेख चौथी बार टेकल हुए। पुणेरी 19, दिल्ली 14

9:49 PM : दूसरे हाफ के 3 मिनट बीच चुके हैं। पुणेरी के पास 2 अंक की बढ़त। दिल्ली 11, पुणेरी 13

9:44 PM : पुणेरी पल्टन ने दिल्ली पर बढ़त और मजबूत की। दिल्ली 8, पुणेरी 13

9:37 PM : पहले हाफ में पुणेरी के पास4 अंकों की बढ़त। दिल्ली 7, पुणेरी 11

9:33 PM : दबंग दिल्ली अभी भी दो अंकों से पीछे है। पुणेरी 8, दिल्ली 6

9:28 PM : पुणेरी पल्टन और दिल्ली के बीच मैच क्लोज होता हुआ। पुणेरी 5, दिल्ली 3

9:23 PM : दबंग दिल्ली इस वक्त मैच में पिछड़ती हुई। पुणेरी पल्टन के पास 3 अंक की बढ़त। पुणेरी 4, दिल्ली 1

9:15 PM : पुणेरी पलटन ने मैच का पहला प्वाइंट बना लिया है।

9:10 PM : दबंग दिल्ली :

रेडर – अबोलफजल मगशोडलू महाली, आनंद पाटिल, रवि दलाल, रोहित बालियान, सूरज देसाईं, सुरेशु कुमार, विपिन मलिक

डिफेंडर – बाजीराव हेगड़े, नीलेश शिंदे, सुनील विशाल

ऑलराउंडर – चेतन एस, रूपेश तोमर, तपस पाल, विशाल, मिराज शेख

यहां पढ़ें Pro Kabaddi Season 5 2017, Bengaluru Bulls vs Tamil Thalaivas Match :

9:05 PM : पुणेरी पल्टन :

रेडर – अक्षय जाधव, मोरे जीबी, राजेश मोंडल, रोहित कुमार चौधरी, सुरेश कुमार, उमेश मात्रे

डिफेंडर – धर्मराज चेरालथन, गिरीश मारुती अर्नेक, मोहम्मद, जाइउर रहमान

ऑलराउंडर – रवि कुमार, संदीप नरवाल, ताकामुत्शु कोनो, दीपक निवास हुडा