India vs Bangladesh T20 WC 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के 35वें मैच में भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हराया। एडिलेड के एडिलेड ओवल स्टेडियम में सुपर-12 के ग्रुप-2 मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए। भारत की ओर से केएल राहुल और विराट कोहली ने अर्धशतक जड़े। बारिश ने मैच में खलल डाला। इसके कारण ओवर्स में कटौती हुई। बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन का टारगेट मिला। इसके जवाब में बांग्लदेश की टीम 16 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन ही बना पाई।

मैच रोके जाने तक बांग्लादेश ने बगैर विकेट के 7 ओवर में 66 रन बना लिए थे। बांग्लादेश को लिटन दास और नजमुल हुसैन शांतो ने अच्छी शुरुआत दी। मैच शुरू होने के बाद दूसरी ही गेंद पर लिटन दास रन आउट हुए। केएल राहुल ने डायरेक्ट थ्रो मारकर रन आउट किया। उन्होंने 27 गेंद पर 60 रन बनाए। इसके बाद मैच का पासा ही पलट गया। शांतो 21 रन बनाकर आउट हुए। अफिफ होसैन 3 रन बनाकर आउट हुए। शाकिब अल हसन 13 रन बनाकर आउट हुए। यासिर अली 1 रन बनाकर आउट हुए। मोसादेक हुसैन 6 रन बनाकर आउट हुए। नुरुल हसन 25 और तास्कीन अहमद 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत-बांग्लादेश के बीच मैच का बॉल टू बॉल स्कोर देखने के लिए क्लिक करें

टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा चौथे ओवर में 2 रन बनाकर हसन महमूद की गेंद पर आउट हुए। पावरप्ले में टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 37 रन बनाए। आठवें ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा। राहुल अर्धशतक लगाने के बाद शाकिब अल हसन की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 32 गेंद पर 50 रन बनाए। विराट कोहली के साथ उन्होंने 37 गेंद पर 67 रन की साझेदारी की। 12वें ओवर में 100 रन पूरे हुए। शाकिब अल हसन ने सूर्यकुमार यादव को 30 रन पर पवेलियन भेजा।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, Australia, 2022

India 
184/6 (20.0)

vs

Bangladesh  
145/6 (16.0)

Match Ended ( Day – Super 12 – Match 23 )
India beat Bangladesh by 5 runs (D/L method)

हार्दिक पांड्या को 5 रन पर हसन महमूद ने पवेलियन भेजा। दिनेश कार्तिक रन आउट हुए। अक्षर पटेल को 7 रन पर हसन महमूद ने पवेलियन भेजा। विराट कोहली 44 गेंद पर 64 और रविचंद्रन अश्विन ने 6 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव हुआ। टीम में एक बदलाव हुआ है। दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पटेल की वापसी हुई। बांग्लादेश की टीम में सौम्य सरकार की जगह शोरफुल इस्लाम को मौका मिला।

दुनिया के नंबर टी20 बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पछाड़ा

Live Updates

T20 world cup 2022 India vs Bangladesh: बारिश पहले बांग्लादेश ने 7 ओवर में बगैर किसी विकेट के 66 रन बनाए थे। बारिश के बाद 9 ओवर में 6 विकेट पर 79 रन बनाए।

17:53 (IST) 2 Nov 2022
भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हराया

भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हराया। बांग्लादेश ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन बनाए। नुरुल हसन 25 और तास्कीन अहमद 12 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने 14 रन बनाए। इस जीत के साथ टीम इंडिया अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

17:40 (IST) 2 Nov 2022
बांग्लादेश को जीत के लिए 6 गेंद पर 20 रन चाहिए

हार्दिक पांड्या के ओवर में 11 रन बने। बांग्लादेश का स्कोर 15 ओवर में 6 विकेट पर 131 रन। जीत के लिए 6 गेंद पर 20 रन चाहिए।आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह करेंगे।

17:27 (IST) 2 Nov 2022
मोसादेक हुसैन आउट

मोसादेक हुसैन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था। तीसरी गेंद पर हार्दिक ने उन्हें पवेलियन भेजा। ओवर में दूसरा विकेट था। बांग्लादेश का स्कोर 12.5 ओवर में 6 विकेट पर 108 रन। जीत के लिए 19 गेंद पर 43 रन चाहिए।

17:25 (IST) 2 Nov 2022
हार्दिक पांड्या ने यासिर अली को किया आउट

हार्दिक पांड्या ने यासिर अली को 1 रन पर पवेलियन भेजा। मोसादेक होसेन 6 और नुरुल हसन 2 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश का स्कोर 12.4 ओवर में 5 विकेट परह 108 रन। जीत के लिए 20 गेंद पर 43 रन चाहिए।

17:20 (IST) 2 Nov 2022
शाकिब अल हसन को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा

शाकिब अल हसन को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। अर्शदीप ने एक ही ओवर में 2 विकेट झटके। बांग्लादेश का स्कोर 11.5 ओवर में 4 विकेट 100 रन। जीत के लिए 25 गेंद पर 51 रन चाहिए।

17:17 (IST) 2 Nov 2022
अर्शदीप सिंह ने अफिफ होसेन को पवेलियन भेजा

अर्शदीप सिंह ने अफिफ होसेन को 3 रन पर पवेलियन भेजा। बांग्लादेश का स्कोर 11.1 ओवर में 3 विकेट पर 99 रन। जीत के लिए 29 गेंद पर 52 रन चाहिए। यासिर अली और शाकिब अल हसन क्रीज पर।

17:13 (IST) 2 Nov 2022
बांग्लादेश को जीत के लिए 30 गेंद पर 52 रन चाहिए

रविचंद्रन अश्विन ने दो गेंद पर दो चौका लगाया। रविचंद्रन अश्विन के ओवर में 11 रन बने। बांग्लादेश का स्कोर 11 ओवर में 2 विकेट पर 99 रन। जीत के लिए 30 गेंद पर 52 रन चाहिए। अफिफ होसेन 3 और शाकिब 13 रन बनाकर क्रीज पर।

17:05 (IST) 2 Nov 2022
मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई

मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। नजमुल हसन शातो 21 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश का स्कोर 9.1 ओवर में 2 विकेट पर 84 रन। जीत के सिए 41 गेंद पर 67 रन चाहिए। आफिफ होसेन क्रीज पर आए हैं। शाकिब 3 रन बनाकर क्रीज पर।

17:03 (IST) 2 Nov 2022
बांग्लादेश को जीत के लिए 42 गेंद पर 67 रन चाहिए

बांग्लादेश ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 42 गेंद पर 67 रन चाहिए। नजमुल हसन शांतो 21 और शाकिब अल हसन 3 रन बनाकर क्रीज पर।

16:55 (IST) 2 Nov 2022
बांग्लादेश को लगा पहला झटका

बांग्लादेश को लगा पहला झटका। लिटन दास को केएल राहुल ने डायरेक्ट थ्रो मारकर रन आउट किया। उन्होंने 27 गेंद पर 60 रन बनाए। बांग्लादेश का स्कोर 7.2 ओवर में 1 विकेट पर 68 रन।

16:47 (IST) 2 Nov 2022
थोड़ी देर में शुरू होगा मैच

एडिलेड में बारिश रुक गई है। थोड़ी देर में मैच शुरू होगा। ओवर्स में कटौती हुई है। बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन बनाने हैं। टीम ने बगैर विकेट के 7 ओवर में 66 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 54 गेंद पर 85 रन की जरूरत।

16:05 (IST) 2 Nov 2022
एडिलेड में बारिश के कारण मैच रुका

एडिलेड में बारिश के कारण मैच रूक गया है। बांग्लादेश ने 7 ओवर में बगैर किसी विकेट के 66 रन बना लिए हैं। लिटन दास 26 गेंद पर 59 और नजमुल हुसैन शांतो 7 रन बनाकर क्रीज पर।

15:56 (IST) 2 Nov 2022
लिटन दास ने 51 गेंद पर अर्धशतक जड़ा

लिटन दास ने 51 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। पावरप्ले में बांग्लादेश का स्कोर बगैर किसी विकेट के 60 रन। नजमुल हसन शांतो 4 और लिटन दास 24 गेंद पर 56 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 84 गेंद पर 125 कन चाहिए।

15:46 (IST) 2 Nov 2022
शमी के ओवर में बने 5 रन

चौथे ओवर के लिए रोहित ने मोहम्मद शमी को गेंद थमाई। इस ओवर से बांग्लादेशी बल्लेबाज 5 रन ही बना पाए। चार ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना विकेट खोए 35 रन है। लिटन दास के 14 गेंद में 33 रन हैं। शांतो के 10 गेंद में 2 रन हैं।

15:41 (IST) 2 Nov 2022
भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर में लुटाए 16 रन

तीसरा ओवर भुवनेश्वर कुमार लेकर आए। लिटन दास ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। अगली गेंद को फिर से सीमा रेखा के पार भेज दिया। लिटन ने चौथी गेंद पर भी चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर विकेट के पीछे कार्तिक से उनका कैच छूटा। इस ओवर से बांग्लादेश के खाते में 16 रन आए। तीन ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना विकेट खोए 30 रन है।

15:36 (IST) 2 Nov 2022
दूसरे ओवर में बांग्लादेश ने जड़े 2 चौके

अर्शदीप दूसरा ओवर लेकर आए। लिटन दास ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़कर टीम के स्कोर में इजाफा किया। लिटन दास ने उनकी आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। इस ओवर से बांग्लादेश के खाते में 12 रन बनाए। पांचवीं गेंद पर विकेट के पीछे लिटन दास के आउट होने की संभावना बनी थी, लेकिन सॉफ्ट सिग्नल नॉटआउट होने के कारण ऐसा नहीं हो पाया।

15:28 (IST) 2 Nov 2022
पहले ओवर में बांग्लादेश ने बनाए 2 रन

श्रीलंका की ओर से नजमुल हुसैन शांतो और लिटन दास ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली 2 गेंद पर कोई रन नहीं बने। तीसरी गेंद पर शांतो ने लेग साइड में खेलकर एक रन से अपना और टीम का खाता खोला। चौथी गेंद पर लिटन दास ने शॉर्ट फाइन लेग पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। पहले ओवर में बांग्लादेश ने 2 रन बनाए।

15:17 (IST) 2 Nov 2022
IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश को 185 का टारगेट दिया

टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए। बांग्लादेश को 185 का टारगेट दिया। विराट कोहली 44 गेंद पर 64 और रविचंद्रन अश्विन ने 6 गेंद पर 13 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी ओवर में छक्का और चौका लगाया।

15:05 (IST) 2 Nov 2022
अक्षर पटेल आउट

अक्षर पटेल 19वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। हसन महमूद की गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर 18.1 ओवर में 6 विकेट पर 157 रन। विराट कोहली 50 रन बनाकर क्रीज पर।

14:59 (IST) 2 Nov 2022
IND vs BAN: विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा

विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा। दिनेश कार्तिक रन आउट हुए। उन्होंने 7 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 17 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर अक्षर पटेल क्रीज पर।

14:53 (IST) 2 Nov 2022
IND vs BAN: कोहली और कार्तिक क्रीज पर

टीम इंडिया ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन बनाए। दिनेश कार्तिक 2 और विराट कोहली 46 रन बनाकर क्रीज पर। पिछले 5 ओवर में 48 रन बने और 2 विकेट गिरे।

14:48 (IST) 2 Nov 2022
हार्दिक पांड्या आउट

टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। हार्दिक पांड्या को 5 रन पर हसन महमूद ने पवेलियन भेजा। टीम इंडिया का लाइव स्कोर 15.1 ओवर में 4 विकेट पर 130 रन। विराट कोहली 40 रन बनाकर क्रीज पर।

14:39 (IST) 2 Nov 2022
IND vs BAN: टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा

टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। शाकिब अल हसन ने सूर्यकुमार यादव को 30 रन पर पवेलियन भेजा। विराट कोहली 31 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 13.3 ओवर में 3 विकेट पर 116 रन।

14:32 (IST) 2 Nov 2022
IND vs BAN: टीम इंडिया का शतक

टीम इंडिया ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 101 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 17 और विराट कोहली 29 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 16 गेंद पर 23 रन की साझेदारी हुई।

14:21 (IST) 2 Nov 2022
IND vs BAN: अर्धशतक लगाने के बाद राहुल आउट

बांग्लादेश के खिलाफ केएल राहुल फॉर्म में लौटे। वह अर्धशतक लगाने के बाद शाकिब अल हसन की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 32 गेंद पर 50 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 9.2 ओवर में 2 विकेट पर 78 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर सूर्यकुमार यादव क्रीज पर। विराट कोहली 23 रन बनाकर क्रीज पर। राहुल के साथ उन्होंने 37 गेंद पर 67 रन की साझेदारी की।

14:12 (IST) 2 Nov 2022
टीम इंडिया की फिफ्टी

टीम इंडिया ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 52 रन बनाए। विराट कोहली 18 और केएल राहुल 31 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 28 गेंद पर 41 रन की साझेदारी हुई। शाकिब अल हसन के पहले ओवर में 10 रन बने।

14:03 (IST) 2 Nov 2022
IND vs BAN: पावरप्ले में टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 37 रन बनाए

पावरप्ले में टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 37 रन बनाए। केएल राहुल 21 और विराट कोहली 13 रन बनाकर क्रीज पर। मुस्तफिजुर रहमान के पहले ओवर में 7 रन बने।

14:00 (IST) 2 Nov 2022
केएल राहुल 18 और विराट कोहली 9 रन बनाकर क्रीज पर

टीम इंडिया ने पांच ओवर में 1 विकेट पर 30 रन बनाए। केएल राहुल 18 और विराट कोहली 9 रन बनाकर क्रीज पर। तस्कीन के ओवर में विराट कोहली ने दो चौके जड़े।

13:50 (IST) 2 Nov 2022
रोहित शर्मा कैच छूटने का फायदा नहीं उठा पाए

रोहित शर्मा कैच छूटने का फायदा नहीं उठा पाए। वह 2 रन बनाकर हसन महमूद की गेंद पर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर 3.2 ओवर में 1 विकेट पर 11 रन। केएल राहुल 8 रन बनाकर क्रीज पर।

13:48 (IST) 2 Nov 2022
रोहित शर्मा का बाउंड्री पर कैच छूटा

तस्कीन अहमद अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश को लगभग विकेट दिला दिया था। रोहित शर्मा का बाउंड्री पर कैच छूट गया। टीम इंडिया का स्कोर 3 ओवर में 11 रन बगैर किसी विकेट के।

T20 world cup 2022 India vs Bangladesh: विकेटकीपर बल्लेबाज और फिनिशर दिनेश कार्तिक बुधवार को एडिलेड में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के सुपर 12 मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। वह अभी तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान पीठ की चोट से उबर नहीं पाए हैं। हालांकि, उन्होंने मंगलवार को अभ्यास किया। कार्तिक नहीं खेलते हैं तो ऋषभ पंत उनकी जगह ले सकते हैं। इसका मतलब यह भी है कि आउट ऑफ फॉर्म ओपनर केएल राहुल प्लेइंग इलेवन में बने रहेंगे। कार्तिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। प्रोटियाज टीम की बल्लेबाजी के दौरान 16वें ओवर की शुरुआत में वह दर्द से कराह रहे थे। इसके बाद, पंत ने विकेटकीपिंग की। बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि चिकित्सा टीम 37 वर्षीय की चोट की बारीकी से निगरानी करेगी। मैच से पहले फैसला लिया जाएगा कि वह खेलेंगे या नहीं।