अपने बेहतरीन हरफनमौला खेल के दम पर हरियाणा स्टीलर्स ने बुधवार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में यू-मुम्बा को 11 अंकों के अंतर से मात दी। हरियाणा ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में मुम्बा को 41-30 से हराया। हरियाण ने न सिर्फ अपने रेडरों के बल्कि अपने शानदार डिफेंस के दम पर मुम्बा को जीतने से रोक दिया।

पहले हाफ के शुरुआती कुछ मिनटों में मुकाबला बराबरी का रहा, लेकिन एक बार जैसे ही हरियाणा ने बढ़त ली मुम्बा की टीम दबाव में बिखर गई। पांचवें मिनट में स्कोर 3-3 से बराबर था। श्रीकांत जाधव की रेड को असफल करते हुए हरियाणा आगे निकल गई। उसने दसवें मिनट तक 8-6 की बढ़त ले ली थी।

यहां मुम्बा ने वापसी की और हरियाणा के मुख्य खिलाड़ी वजीर सिंह को बाहर कर तीन अंक लेते हुए 10-8 की बढ़त ले ली, लेकिन हरियाणा ने दीपक कुमार दहिया और विकास खंडोला के दम पर एक बार फिर मुम्बा को पीछे छोड़ दिया और 14वें मिनट में 14-10 से आगे हो गई।

पहले हाफ की समाप्ति तक उसने 22-16 की बढ़त ले ली थी। दूसरे हाफ में हरियाणा ने मुम्बा को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और उसे हमेशा से दबाव में रखा। मुम्बा काफी कोशिशों के बाद भी हरियाणा को पीछे नहीं कर पाई।

[show_kabbadi_matchcenter matchid=”393″]

प्रशांत राय टैकल। इस मुकाबले में सिर्फ औपचारिकताएं ही नजर आ रही हैं। मैच की समाप्ति तक हरियाणा ने 41-30 से अपनी जीत दर्ज कर ली है।

-सुरेंद्र नाडा ने इस सीजन का आठवां हाई-5 पूरा कर लिया है। मैच समाप्ति में डेढ़ मिनट शेष। हरियाणा इस मुकाबले को लगभग जीत चुका है। मुंबा 29, हरियाणा 41

-वजीर सिंह रेड में कोई प्वाइंट नहीं ले सके। मैच खत्म होने में 3 मिनट बाकी। हरियाणा के पास 12 अंक की लीड। इसी बीच मुंबा को एक अंक। मुंबा 29, हरियाणा 40

-सुरेंद्र सिंह ने प्रशांत कुमार राय को दबोचने की कोशिश में खुद को आउट करवाया। अनूप कुमार अगली रेड में सुरेंद्र नाडा का शिकार। हरियाणा स्टीलर्स 34, मुंबा 26

-वजीर सिंह ने डू ऑर डाई रेड में हैंड टच के जरिए प्वाइंट लिया। वहीं अगली रेड में श्रीकांत जाधव आउट। हरियाणा के पास 7 अंक की लीड है। हरियाणा 30, मुंबा 23

-शब्बीर बापू पांच के डिफेंस में रेड करते हुए। मगर अंक नहीं लिया। विकास की चोट खासा गंभीर नहीं है। वजीर सिंह अभी तक 3 रेड अंक ले सके हैं। आठवीं रेड में उन्होंने कोई प्वाइंट नहीं लिया। अनूप कुमार भी अंक लेने में नाकाम। दोनों टीमों की पिछली तीन रेड खाली रही है। काफी वक्त से अंक नहीं बन सका है। मगर डू ऑर डाई में शब्बीर ने हैंड टच के जरिए दीपक दहिया को आउट किया। मुंबा 23, हरियाणा 28

-विकास खंडोला रेड के दौरान चोटिल हो चुके हैं। इससे पहले भी वो मुंबा के खिलाफ खुद को चोट पहुंचा चुके हैं। मुंबा 29वें मिनट तक 6 अंक पीछे चल रहा है।

-मुंबा का ना तो डिफेंस चल रहा ना रेडर्स। मगर शब्बीर बापू ने रेड में राकेश कुमार सिंह को आउट किया। अगली रेड में विकास खंडोला मैच में पहली बार टैकल। मुंबा 22, हरियाणा 28

-मैच खत्म होने में 12 मिनट बाकी। यू मुंबा अगर हारी तो उनका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना सिर्फ में सपना ही रह जाएगा। हरियाणा के पास फिलहाल 8 प्वाइंट की लीड है। मुंबा 20

-शब्बीर बापू ने पहली रेड में प्वाइंट लिया। विकास खंडोला फिर से आउट। वहीं डू ऑर डाई रेड में दीपक दहिया ने सुरेंद्र सिंह को आउट कर दिया। मुंबा 20, हरियाणा 27

यू मुंबा ने मांग करते हुए रिव्यू लिया है। विकास सेल्फ आउट हैं या नहीं इस पर रिव्यू लिया गया। मगर ये रिव्यू टीम ने गंवा दिया। हरियाणा स्टीलर्स 26, यू मुंबा 19

-सुरेंद्र सिंह ने रेड में कोई प्वाइंट नहीं लिया। ये खिलाड़ी अभी तक 7 अंक जुटा चुका है। वहीं अनूप लगातार मुंबा की ओर से रेड करते हुए मगर 26वें मिनट में असफल। मुंबा 19, हरियाणा 26

-अनूप कुमार ने रेड में विकास को आउट किया। अनूप का अनुभव उनके काम आ रहा है। वहीं सातवीं रेड में वजीर सिंह ने कोई अंक नहीं जुटाया। मुंबा 19, हरियाणा 24

-दूसरा हाफ शुरू हो चुका है। पहले हाफ तक हरियाणा के पास 6 अंक की लीड है। काशी ने दूसरे हाफ की पहली असफल रेड में हरियाणा को 1 अंक दिलवा दिया। मुंबा 16, हरियाणा 23

-यू मुंबा की ओर से अनूप कुमार ने 3 अंक जुटा लिए हैं, जबकि श्रीकांत जाधव 5 प्वाइंट्स ले चुके हैं। वहीं दूसरी ओर विकास खंडोला हरियाणा के लिए सबसे अधिक 8 अंक जुटा चुके हैं।

सुरेंद्र सिंह ने रेड में प्वाइंट लिया। काशी मुंबा के लिए अंक जुटाने की लगातार कोशिश करते हुए। विकास खंडोला सात मैचों में 45 अंक ले चुके हैं। पहले हाफ तक यू मुंबा ने 22-16 से लीड बना रखी है।

मैच के 18वें मिनट यू मुंबा ऑलआउट। हरियाणा के पास मजबूत 6 प्वाइंट्स की लीड। मुंबा इस हाफ तक पूरी तरह से पिछड़ता रहा। मुंबा 14, हरियाणा 20

-मुंबा को ऑलआउट के करीब पहुंचकर 2 प्वाइंट मिले। वहीं हरियाणा को भी टैकल का प्वाइंट मिला। हरियाणा ने 3 अंक की लीड बना रखी है। हरियाणा 16, मुंबा 13

-विकास खंडोला ने रेड में 2 प्वाइंट्स लिए वहीं अगली रेड में काशी भी आउट। हरियाणा एक बार फिर से लीड में। विकास ने फिर से अगली रेड में 2 प्वाइंट्स लेकर हरियाणा की लीड को मजबूत किया। हरियाणा 14, मुंबा 10

-दीपक दहिया ने बैक किक के जरिए मैच का दूसरा प्वाइंट लिया। हरियाणा मैच में अभी भी 1 अंक से पिछड़ता हुआ। यू मुंबा अपनी लीड कायम रखे हुए। हरियाणा 9, मुंबा 10

-डू ऑर डाई रेड में वजीर सिंह नाकाम। इसी के साथ अनूप कुमार रिवाइव और उन्होंने आते ही सुपर रेड में 3 प्वाइंट्स लिए। यहां से मुंबा ने लीड बना ली है। मुंबा 10, हरियाणा 8

-हरियाणा स्टीलर्स ने रिव्यू मांगा। ये रिव्यू काशी के बोनस के खिलाफ है। इस पेचीदा मामले में रेफरी ने टीम की बात को मानते हुए बोनस का फैसला रद्द किया। हरियाणा 8, मुंबा 6

-साढ़े नौ मिनट बाद हरियाणा स्टीलर्स के पास 1 अंक की लीड है। वहीं मुंबा के कप्तान अनूप कुमार कोर्ट से बाहर हैं। टीम उन्हें जल्द से जल्द रिवाइव करवाना चाहेगी। मुंबा 6, हरियाणा 7

-काशी ने हैंड टच के जरिए मुंबा के लिए एक और अंक लिया। ये उनका पहला अंक है। हरियाणा स्टीलर्स ने 5, जबकि मुंबा ने 4 प्वाइंट्स जुटा लिए हैं। मैच फिलहाल बराबरी का चलता हुआ।

-हरियाणा ने चार मैच टाई करवाए हैं, जबकि हरियाणा ऐसा नहीं कर सका है। दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए कशमकश के दौर से गुजर रही हैं। डू ऑर डाई रेड में श्रीकांत जाधव को सुरेंद्र नाडा ने डबल थाई होल्ड किया। मुंबा 3, हरियाणा 4

-इस सीजन श्रीकांत जाधव ने टो टच के जरिए 66वां प्वाइंट लिया। अगली डू ऑर डाई रेड में वजीर सिंह आउट। हरियाणा स्टीलर्स के पास अब लीड नहीं है। मुंबा 3, हरियाणा 3

-राकेश कुमार सिंह को टच कर श्रीकांत जाधव ने मुंबा का खाता खोल दिया है। वहीं दूसरी ओर हरियाणा 3 अंक जुटा चुका है। मुंबा 1, हरियाणा स्टीलर्स 3

-वजीर सिंह ने मैच की पहली ही रेड में बोनस लिया। हरियाणा का खाता खुला। मुंबई की ओर से कप्तान अनूप ने पहला रेड किया, जिसमें वो डैश आउट हुए। हरियाणा 2, मुंबा 0

मैच शुरू हो चुका है, जिसमें यू मुंबा ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना है। चेन्नई में ये पांचवां दिन है। हरियाणा अगर जीतता है तो प्लेऑफ में ये उनका एतिहासिक प्रदर्शन होगा। 

-दोनों टीमें कोर्ट पर पहुंच गई हैं। मैच अब से 10 मिनट में शुरू होने जा रहा है। ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। दर्शकों में गजब का उत्साह देखा जा सकता है। विकास और राकेश हरियाणा के लिए इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे।

-प्रो कबड्डी सीजन-5 में प्रदीप नरवाल 243 अंक हासिल कर टॉप पर हैं, जबकि राहुल चौधरी 177 अंक जुटाकर दूसरे स्थान पर। राहुल चौधरी ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। मनिंदर सिंह (157) नितिन तोमर (156) और मोनू गोयत (152) प्वाइंट्स के साथ क्रमश : तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।

-हरियाणा स्टीलर्स के प्रदर्शन पर नजर डाला जाए तो W, W, L, T, L, W, L, W, T, W, W, L, W,W ,T, W, T, L. इस टीम की ओर से वजीर सिंह, प्रशांत राय रेडिंग में शानदार फॉर्म में हैं। वहीं डिफेंडर्स पर नजर डालें तो सुरेंद्र नाडा और मोहित छिल्लर अपनी चमक लगातार बिखेर रहे हैं।

-यू मुंबा का सफर : W, W, W, L, W, W, W,W ,W, L, L, L, L, L, W, L, W, W, L, . मुंबा के पास श्रीकांत जाधव और काशिलिंग अडाके जैसे सानदार रेडर्स हैं। वहीं डिफेंडिंग में सुरेश कुमार और जोगिंदर नरवाल अनपा दमखम दिखाएंगे।

यू मुंबा :

रेडर- दर्शन, काशिलिंग अडाके, नितिन मदाने शब्बीर बापू, श्रीकांत जाधव

डिफेंडर – सुरेश कुमार, जोगिंदर नरवाल, सुरेंद्र सिंह

ऑलराउंडर – डोंग जू होंग, ई. सुभाष, हादी ओस्ट्रोक, कुलदीप सिंह, शिव ओम, योंग जू ओके, अनूप कुमार

हरियाणा स्टीलर्स :

रेडर – खोम्सन थोंग्खाम, दीपक कुमार, सुरजीत सिंह, प्रशांत के राय, दीपक दहिया, वजीर सिंह, विकास खंदोला, आशीष छोकर

डिफेंडर – मोहित छिल्लर, नीरज कुमार, विकास, सुरेंदर नाडा, महेंद्र सिंह ढाका, जीवा गोपाल, राकेश एस कुमार

ऑलराउंडर – डेविड मोसंबयी, मयूर शिवतारकर, दीपक राठी, प्रमोद नरवाल।