मुंबई इंडियंस रविवार को गुजरात लायंस के खिलाफ आईपीएल-10 का 16वां मैच खेल रही है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात ने 4 विकेट खोकर 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 6 विकेट रहते ही जीत हासिल कर ली। मुंबई की ओर से राणा ने 36 गेंदों में 53 रन की अहम पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए रोहित शर्मा (36) और किरन पोलार्ड ने 39 रन बनाए। ये साझेदारी मैच के लिए निर्णायक साबित रही। गुजरात की ओर से टाय 34 रन देकर 2 विकेट, जबकि प्रवीण कुमार और मुनाफ पटेल 1-1 विकेट ही ले सके।
इससे पहले गुजरात की ओर से मैकलम ने सबसे अधिक 44 गेंदों पर 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और 6 चौके जड़े। उनके अलावा दिनेश कार्तिक ने 26 गेंदों पर 48 रन बनाए। वहीं मुंबई की ओर से मैक्कलेनघन ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि मलिंगा और हरभजन सिंह 1-1 विकेट ही ले सके। मलिंगा और बुमराह मुंबई के लिए बेहद महंगे साबित हुए। मलिंगा ने 51 और बुमराह ने 45 रन लुटाए। मुंबई इस वक्त अंक तालिका में 3 मैच जीतकर दूसरे पायदान पर है, जबकि गुजरात 2 मैच हारकर सातवें स्थान पर है।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, जॉस बटलर, नितीश राणा, किरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, मिचेल मैक्कलेनघन, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।
गुजरात लॉयंस : सुरेश रैना (कप्तान), ब्रैंडन मैकलम, ड्वेन स्मिथ, जेसन रॉय, दिनेश कार्तिक, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, प्रवीण कुमार, बासिल थंपी, एंड्रू टाय, मुनाफ पटेल।
यहां पढ़ें LIVE Mumbai Indians (MI) vs Gujarat Lions (GL) Match Cricket Score, IPL 2017 T20
7:41PM : प्रवीण कुमार आखिरी ओवर डालते हुए। पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका लगाया। अगली गेंद पर डबल और तीसरी गेंद पर दो रन लेकर मुंबई ने गुजरात को 6 विकेट से दी मात
7:36PM : टाय अपना आखिरी ओवर डालते हुए और पोलार्ड 39 रन बनाकर कैच आउट। हार्दिक पांड्या क्रीज पर। आते ही चौका लगाया। अगली गेंद पर सिंगल। पांचवी गेंद वाइड। मुंबई को 8 गेंदों पर 10 रन की जरूरत। लास्ट दो गेंद पर सिंगल। आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत।
7:31PM : थंपी अपना आखिरी ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। थंपी लगातार यॉर्कर डालते हुए। इस ओवर में 6 रन। मुंबई को जीत के लिए 12 गेंदों पर 17 रन की जरूरत
7:26PM : टाय 17वां ओवर डालते हुए। पोलार्ड के शॉट से रोहित शर्मा के टखने पर चोट मगर रोहित को कोई ज्यादा नुकसान नहीं। अगली ही गेंद पर पोलार्ड ने 75 मीटर का छक्का लगाया। चौथी गेंद पर फिर से चौका। पांचवी गेंद पर सिंगल। मुंबई जीत के करीब। रोहित शर्मा ने आखिरी गेंद को पुल कर एक रन बनाए।
7:20PM : जडेजा अपना आखिरी ओवर करते हुए। पहली दो गेंदें डॉट। तीसरी और चौथी गेंद पर सिंगल। पांचवी गेंद पर इनसाइड आउट शॉट खेलते हुए रोहित ने छक्का लगाया। इस ओवर में 9 रन बने। मुंबई को 24 गेंदों में 36 रन की जरूरत।
7:16PM : थंपी के बजाय ड्वेन स्मिथ 15वां ओवर डालते हुए। पहली ही गेंद वाइड। अगली गेंद पर सिंगल। चौथी गेंद पर पोलार्ड ने सिक्स लगाया और पांचवी गेंद पर चौका। पोलार्ड तेज गति से रन बनाते हुए। लास्ट गेंद पर पूरी तरह से बीट। इस ओवर से 13 रन आए।
7:11PM : मुनाफ पटेल अपना आखिरी ओवर करते हुए। रोहित शर्मा ने छोटी गेंद डाली। रोहित शर्मा ने रूम बनाकर चौका मारा। तीसरी गेंद पर स्ट्राइक पोलार्ड के पास। चौथी गेंद पर पोलार्ड ने चिर-परिचित अंदाज में 80 मीटर का छक्का लगाया। पांचवी गेंद डॉट। लास्ट गेंद पर सिंगल।
7:07PM : थंपी 13वां ओवर ़डालते हुए। पहली चार गेंदों पर चार रन। पोलार्ड में किसी भी पल मैच को बदलने की काबिलियत। अगली गेंद पर फिर से सिंगल। लास्ट गेंद डॉट। थंपी के इस ओवर में सिर्फ रन बने।
7:02PM : मुनाफ पटेल के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर बटलर 26 रन बनाकर मैकलम के हाथों कैच आउट। मुंबई को तीसरा झटका। पोलार्ड मैदान पर। दूसरी गेंद डॉट। तीसरी गेंद पर पोलार्ड ने दो रन बनाए। चौथी बॉल पर सिंगल। पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा ने दो रन चुराए। आखिरी गेंद को गैप में खेलते हुए चौका। मुंबई के 100 रन पूरे।
6:57PM : जडेजा अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली डॉट। अगली तीनों गेंदों पर सिंगल। चौथी और पांचवी गेंद डॉट। इस ओवर से सिर्फ तीन रन बने।
6:52PM : टाय 10वां ओवर डालते हुए और पहली ही गेंद पर राणा कार्तिक के हाथों कैच आउट। मुंबई को दूसरा झटका। राणा 53 रन पर आउट। मैदान पर कप्तान रोहित शर्मा आए। आते ही सिंगल के साथ अपना खाता खोला। अगली तीनों गेंदों पर सिंगल। इस सफल ओवर से महज 4 रन आए।
6:47PM : जडेजा नौवां ओवर डालते हुए। दूसरी गेंद पर राणा ने चौका लगाते हुए 50 रन पूरे किए। आखिरी गेंद पर बटलर ने खड़े-खड़े शानदार छक्का लगाया। इस ओवर में 15 रन।
6:44PM : मुनाफ पटेल के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर चौका। अगली दो गेंदों पर सिंगल चौथी गेंद डॉट। पांचवी पर सिंगल और आखिरी फिर से डॉट। इस ओवर में 7 रन आए।
6:40PM : जडेजा अपना पहला ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर सिंगल। अगली गेंद डॉट। अगली तीन गेंदों पर सिंगल और आखिरी गेंद पर ओवर-थ्रो के चलते 2 रन। इस ओवर से 8 रन बने।
6:35PM : टाय अपना पहला ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। अगली दोनों गेंदें डॉट। चौथी गेंद पर राणा ने 79 मीटर छक्का लगाया। लास्ट गेंद पर सिंगल। इस ओवर में 9 रन बने।
6:30PM : थंपी पांचवा ओवर कराते हुए। दूसरी गेंद पर बटलर ने विकेट के पीछे 63 मीटर का छक्का लगाया। अगली गेंद बेहद धीमी। इसपर कोई रन नहीं। चौथी और पांचवी गेंद पर सिंगल। पांचवी गेंद को इनसाइड आउट खेलते हुए रणा ने 80 मीटर लंबा छक्का जड़ा। इस ओवर में 15 रन बने।
6:25PM : मुनाफ पटेल अपना पहला ओवर डालते हुए। तीन साल बाद मुनाफ आईपीएल मैच खेल रहे हैं। तीसरी गेंद पर बटलर ने चौका लगाया। इस ओवर में महज 7 रन।
6:21PM : प्रवीण कुमार अपने पहले ओवर के साथ। पहली ही गेंद पर डबल। दूसरी गेंद धीमी गति की। इसमें बल्लेबाज रन लेने वक्त संशय में मगर सेफ। अगली गेंद वाइड। फिर एक बार वाइड। प्रवीण राउंड द स्टंप गेंदबाजी करते हुए। प्रवीण ने लगातार तीसरी वाइड फेंकी। प्रवीण कुमार ने चौथी वाइड गेंद फेंकी। प्रवीण को खुद पर विश्वास नहीं हो रहा। प्रवीण अब ओवर द विकेट गेंद डालते हुए। इसपर सिंगल और अगली तीनों गेंदों पर कोई रन नहीं। प्रवीण कुमार का ये बेहद लंबा ओवर और इसमें 11 रन आए।
6:14PM : थंपी गुजरात की ओर से दूसरा ओवर डालते हुए। पहली ही गेंद वाइड। तीसरी गेंद पर राणा ने चौका मारा। चौथी गेंद पर जेसन रॉय ने राणा का कैच टपकाया। इस ओवर से 8 रन।
6:07PM : प्रवीण कुमार ने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर पार्थिव पटेल को आउट करते हुए मुंबई को पहला झटका दिया। पटेल खाता खोले बिना ही आउट। नितीश राणा मैदान पर। पांचवी गेंद पर शानदार चौका।
5:48PM : बुमराह पारी का आखिरी ओवर करते हुए। पहली गेंद पर सिंगल और अगली ही गेंद पर रॉय ने चौका जड़ा। तीसरी गेंद पर सिंगल। आखिरी गेंद पर डबल और मुंबई को 177 रन का लक्ष्य।
5:43PM : मलिंगा 19वां ओवर डालते हुए। पहली ही डिलीवरी वाइड। अगली बॉल पर सिंगल। दूसरी गेंद स्लोअर वन और इसपर सिंगल। आखिरी गेंद पर रॉय ने शानदार छक्का लगाया। मलिंगा ने अपने आखिरी ओवर में 12 रन दिए। मलिंगा बेहद महंगे साबित हुए।
5:37PM : मैक्कलेनघन अपना आखिरी ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर किशन ने सिंगल लिया। अगली गेंद पर आईपीेएल का 201वां छक्का। ये सिक्स 77 मीटर लंबा रहा। चौथी बॉल पर किशन कैच आउट। ईशान किशन 11 रन बनाकर आउट। जेसन रॉय मैदान पर। पहली गेंद पर सिंगल। इस ओवर में 9 रन बने।
5:30PM : बुमराह मुंबई की ओर से 17वां ओवर करते हुए। पहली गेंद पर कार्तिक ने डबल लिया। अगली गेंद पर चौका। इस बॉल को नो बॉल करार दिया गया। तीसरी गेंद पर ईशान किशन ने अपना पहला चौका लगाया। चौथी गेंद पर स्ट्राइक कार्तिक को दी। पांचवी बॉल पर दो रन के लिए दौड़। आखिरी गेंद पर चौका। इस ओवर में 19 रन बने।
5:22PM : मैक्कलेनघन अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर दो रन की खतरनाक दौड़। बाल-बाल बचे कार्तिक। दूसरी गेंद पर कदमों का अच्छा इस्तेमाल मगर शॉट से चूके। अगली गेंद वाइड। इसके बाद की दो गेंदें डॉट। पांचवी गेंद पर दो रन के लिए दौड़। इस ओवर में 6 रन।
5:15PM : हार्दिक पांड्या अपना पहला ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर कार्तिक ने सिंगल लिया। अगली गेंद पर जोरदार प्रहार मगर सिर्फ 1 रन। हार्दिक बेहद कसी गेंदबाजी करते हुए। चौथी गेंद पर कार्तिक ने खतरनाक शॉट खेलकर 2 रन बनाए। पांचवी गेंद पर कार्तिक ने विकेट के पीछे शानदार छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर दो रन की दौड़ मगर ओवर थ्रो के चलते चौका। कुल मिलाकर इस गेंद पर 6 रन बने। हार्दिक का ये ओवर बेहद महंगा साबित हुआ। इसपर 16 रन बने।
5:07PM : मलिंगा अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली ही गेंद यॉर्कर, कोई रन नहीं। अगली गेंद फलटॉस और इसपर एक रन। तीसरी गेंद पर यॉर्कर डालने की कोशिश मगर मैकलम ने इसपर चौका लगाया और अगली ही गेंद पर मैकलम क्लीन बोल्ड। मैकलम 64 रन बनाकर आउट। दिनेश कार्तिक मैदान पर। पहली ही गेंद पर बाल-बाल बचे। इसपर चौका और अंपायर ने वाइड करार दिया। इस सफल ओवर में गुजरात ने 12 रन बनाए।
5:03PM : बुमराह 13वां ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। तीसरी गेंद डॉट। चौथी पर फिर से एक रन के लिए दौड़। पांचवी गेंद फुलटॉस और मैकलम ने 66 मीटर का छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर सिंगल। इस ओवर में 10 रन बने।
4:57PM : हरभजन सिंह अपना आखिरी ओवर कराते हुए और पहली ही गेंद पर सुरेश रैना रोहित के हाथों कैच आउट। रैना 29 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट। ईशान किशन मैदान पर। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। और चौथी गेंद पर स्टंप आउट की अपील। लेकिन कोई नुकसान नहीं। आखिरी गेंद पर ईशान ने सिंगल लेकर अपना खाता खोला। हरभजन ने इस सफल ओवर में सिर्फ दो रन दिए।
4:51PM : कुनाल पांड्या अपना तीसरा ओवर डालते हुए। तीसरी गेंद पर मैकलम ने अर्धशतक पूरा किया। पांड्या के इस ओवर की सभी गेंदों पर एक-एक रन के लिए बल्लेबाजों ने दौड़ लगाई।
4:47PM : हरभजन टीम की ओर से 10वां ओवर करते हुए। पूरा वानखेडे स्टेडियम नीले रंग में नजर आता हुआ। चौथी गेंद को गैप में खेलकर बाउंड्री पार भेजा। इस ओवर में 8 रन आए। गुजरात को कुछ बड़े शॉट्स की जरूरत।
4:44PM : कुनाल पांड्या अपना दूसरा ओवर डालते हुए। अभी तक बेहद प्रभावी गेंदबाजी करते हुए। पहली गेंद पर डबल। अगली गेंद पर कोई रन नहीं। आखिरी गेंद पर मैकलम ने गेंद को बाउंड्री पार भेजा।
4:41PM : हरभजन सिंह 8वां ओवर डालते हुए। दूसरी गेंद पर शानदार चौका। अगली गेंद पर सिंगल। चौथी बॉल पर कोई रन नहीं। पांचवी गेंद पर रैना ने एक रन के लिए दौड़ लगाई। आखिरी गेंद पर मैकलम ने गैप खोजते हुए 2 रन बनाए।
4:37PM : कुनाल पांड्या अपना पहला ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर रैना ने सिंगल लिया। अगली दो गेंदें डॉ़ट। चौथी और पांचवी गेंद पर सिंगल। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। इस ओवर से महज 3 रन आए।
4:32PM : मलिंगा मैच का छठा ओवर डालते हुए। दूसरी गेंद पर मैकलम ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए छक्का लगाया। चौथी गेंद पर मैकलम ने फिर 89 मीटर का छक्का जड़ा। मलिंगा अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर नहीं आ रहे हैं। आखिरी गेंद को गैप से निकाला। आउटफील्ड बहुत तेज। मगर रोहित शर्मा ने चौका रोका। इस महंगे ओवर से 15 रन आए।
4:27PM : जसप्रीत बुमराह अपना पहला ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। दूसरी बॉल पर रैना ने सिंगल लिया। मुंबई कसी हुई गेंदबाजी करते हुए। चौथी गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करते हुए मैकलम ने सीधे बल्ले से चौका लगाया। आखिरी गेंद को हवा में उठाया मगर कोई नुकसान नहीं। इस ओवर में 7 रन।
4:22PM : हरभजन सिंह मुंबई की ओर से चौथा ओवर डालते हुए। पहली दोनों गेंदों को फ्लाइट कराया। इनपर कोई रन नहीं। अगली गेंद पर रैना ने एक रन के लिए दौड़ लगाई। हरभजन आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी करते हुए। पिछली दस गेंदों में सिर्फ 4 रन। इस ओवर में भज्जी ने सिर्फ 3 रन दिए।
4:17PM : अगला ओवर मैक्कलेनघन डालते हुए। पहली ही गेंद पर मैकलम ने पुल करते हुए चौका जड़ा। अगली तीनों गेंदों पर कोई रन नहीं। इस ओवर में 6 रन बने।
4:13PM : मलिंगा मुंबई की ओर से दूसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट अगली पर मैकलम ने स्ट्राइक रैना को दी। रैना शॉर्ट गेंदों पर आईपीएल में 26 बार आउट हो चुके हैं। अगली गेंद पर चौका और ये नो-बॉल करार यानी एक फ्री हिट। इस गेंद पर करारा शॉट और चौका। मलिंगा का ये ओवर बहुत महंगा साबित। इस ओवर में 15 रन आए।
4:07PM : ब्रैंडन मैकलम और ड्वेन स्मिथ गुजरात की ओर से ओपनिंग के लिए मैदान पर आए। मैक्कलेनघन मुंबई की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए। पहली ही गेंद वाइड। दूसरी ही गेंद पर ड्वेन स्मिथ नितीश राणा के हाथों कैच आउट। मुंबई को लगा पहला झटका। स्मिथ बिना खाता खोले आउट। मैक्कलेनघन शानदार गेंदबाजी करते हुए। नए बल्लेबाज के रूप में सुरेश रैना स्ट्राइक पर। आखिरी गेंद पर मैकलम ने खाता खोला।
3:35PM : मुंबई की ओर से टिम साउदी के बदले लसिथ मलिंगा आज मैच में उतरेंगे। वहीं गुजरात की टीम में जकाती के स्थान पर मुनाफ पटेल को स्थान मिला है।
3:30PM : मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

