Ind vs Eng 4th Test Day 3: भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 260 रन बना लिए हैं। इसी के साथ इंग्लैंड ने भारत पर 233 रनों की लीड बना ली है। दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और 70 रन तक उसके एलिस्टर कुक (12) और मोईन अली (9) के रूप में दो झटके लग गए। इसके बाद कीटोन जेनिंग्स ने जो रूट के साथ मिलकर 59 रन की साझेदारी की। जेनिंग्स 6 बाउंड्री की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड 122 रन तक अपने 5 विकेट खो चुका था। इसके बाद कप्तान जो रूट ने बेन स्टोक्स (30) के साथ मिलकर 56 रन की साझेदारी की, जिसके दम इंग्लैंड ने मैच में वापसी कर ली। कुछ देर बाद इंग्लैंड को 6ठां झटका स्टोक्स के रूप में लगा। 30 रन बनाकर बेन स्टोक्स आर आश्विन का शिकार बनें। भारत को  7वीं सफलता जोस बटलर के विकेट के रूप में मिली। बटलर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 122 गेंदों में 69 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू हो गए। बटलर का विकेट इशांत शर्मा ने लिया। 92वें ओवर की 5वीं गेंद पर मोहम्मद शमी ने भारत को एक और सफलता दिलाई। उन्होंने 22 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे आदिल रशीद का विकेट लिया। सैम कुरैन 67 गेंदों में 37 रन बनाकर अभी भी मैदान पर मौजूद हैं।

इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर ही सिमट गई। इसके जवाब में भारत ने 273 रन बनाए। एक समय इंग्लैंड के स्कोर से पीछे रहती दिख रही भारत को बढ़त दिलाने में चेतेश्वर पुजारा का अहम योगदान रहा। पुजारा 2ं57 गेंदों में 16 चौकों के साथ 132 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके अलावा विराट कोहली ने 46 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए बाएं हाथ के स्पिनर मोइन अली ने 53 रन देकर पांच विकेट लिए। स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन विकेट लिए। सैम कुरैन और बेन स्टोक्स के हिस्से एक-एक विकेट आया। भारत ने पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड पर 27 रनों की बढ़त ले ली।

Live Cricket Streaming, India vs England 4th Test Live Cricket Score at Sony Ten 3, Sony Liv, Sony Six Live

Live Blog

Ind vs Eng 4th Test Day 3: 

Highlights

    23:07 (IST)01 Sep 2018
    इंग्लैंड को 8वें झटके के साथ तीसरे दिन का खेल खत्म

    तीसरे दिन का खेल समाप्त होते-होते भारत को एक और सफलता हाथ लगी। मोहम्मद शमी ने आदिल रशीद का विकेट लेकर इंग्लैंड को 8वां झटका दे दिया। आदिल रशीद 22 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे थे। तीसरे दिन 91.5 ओवर के खेल में इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 260 रन बना लिए हैं। इसके साथ इंग्लैंड ने भारत पर 233 रनों की लीड भी बना ली है। क्रीज पर सैम कुरैन मौजूद हैं। उन्होंने 67 गेंदों में 37 रन बनाए हैं।

    22:41 (IST)01 Sep 2018
    भारत को मिली बड़ी सफलता, जोस बटलर आउट

    86 ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड ने 214 रनों की लीड बना ली है। 85वें ओवर में इशांत शर्मा ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इशांत शर्मा की गेंद पर जोस बटलर एलबीडब्ल्यू हो गए। बटलर अच्छी पारी खेल रहे थे। 122 गेंद खेलकर उन्होंने 69 रन बनाए थे। उनके बाद आदिल रशीद क्रीज पर आए हैं। वहीं, सैम कुरैन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 86वें ओवर में उन्होंने बुमराह की गेंदों पर दो चौके लगाए। फिलहाल वह 54 गेंदों में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    22:18 (IST)01 Sep 2018
    इंग्लैंड ने बनाई 200+ की लीड

    इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। फिलहाल जोस बटलर 66, जबकि सैम कुरेन 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के पास यहां से 201 रन की बढ़त है, जो भारत के लिए चौथी पारी में बेहद मुश्किल साबित हो सकती है।

    21:50 (IST)01 Sep 2018
    बटलर ने जड़ा अर्धशतक

    जोस बटलर ने 96 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। बटलर को स्पिन के विरुद्ध जूझना पड़ा है। सैम कुरेन फिलहाल 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत अपनी पकड़ मैच से लगभग खो चुका है। इंग्लैंड- 206/6

    21:16 (IST)01 Sep 2018
    इंग्लैंड को छठा झटका

    68.1 ओवर में इंग्लैंड को छठा झटका लगा।  स्टोक्स 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जोस बटलर और बेन स्टोक्स के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। इंग्लैंड- 178/6 

    20:51 (IST)01 Sep 2018
    इंग्लैंड मजबूत

    इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 131 रन की लीड बना चुका है। बटलर-स्टोक्स 24-24 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत आखिरी सेशन में 2-3 विकेट चटकाने की कोशिश में है। इंग्लैंड- 160/5

    20:38 (IST)01 Sep 2018
    तीसरा सत्र शुरू

    तीसरा सेशन शुरू हो चुका है। अश्विन के हाथों में गेंद। पहली चार गेंदों पर कोई रन नहीं। पांचवीं बॉल पर सिंगल। लास्ट गेंद डॉट। बेन स्टोक्स और बटलर 22-22 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड- 154/5

    20:14 (IST)01 Sep 2018
    दूसरा सत्र समाप्त

    दूसरे सेशन का खेल समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड ने इस सत्र में 2 विकेट गंवाए। बेन स्टोक्स 20, जबकि जोस बटलर 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के पास यहां से 125 रन की लीड है।

    19:58 (IST)01 Sep 2018
    इंग्लैंड के पास 119 रन की लीड

    इंग्लैंड ने 54 ओवरों के खेल तक 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर बेन स्टोक्स-जोस बटलर 18-18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के पास 119 रन की बढ़त है।

    19:16 (IST)01 Sep 2018
    अर्धशतक से 2 रन दूर रूट

    जो रूट और बेन स्टोक्स के बीच पांचवें विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी हो चुकी है। जो रूट अपने अर्धशतक से महज 2 ही रन दूर हैं। इंग्लैंड ने 90 रन की लीड बना ली है। इंग्लैंड- 117/4

    18:56 (IST)01 Sep 2018
    दबाव से उबरने की कोशिश में इंग्लैंड

    ईशांत शर्मा अपने आठवें ओवर में। पहली चार बॉल डॉट। अगली गेंद पर रूट ने सिंगल लिया। लास्ट गेंद डॉट। इंग्लैंड धीरे-धीरे दबाव ने उबरने की कोशिश कर रहा है। इंग्लैंड- 108/4

    18:38 (IST)01 Sep 2018
    इंग्लैंड ने बनाई 78 रन की लीड

    इंग्लैंड ने 36 ओवर तक 4 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 1, जबकि जो रूट 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने 78 रन की लीड बना ली है। 

    18:17 (IST)01 Sep 2018
    इंग्लैंड को चौथा झटका, हैट्रिक पर शमी

    दूसरे सेशन की शुरुआत हो गई है। मोहम्मद शमी ने नए सत्र की पहली ही गेंद पर बेयरस्टॉ को क्लीन बोल्ड किया। शमी अब हैट्रिक पर आ चुके हैं। इंग्लैंड- 92/4

    18:12 (IST)01 Sep 2018
    पहले सेशन में अब तक:

    इंग्लैंड ने तीसरे दिन की शुरुआत अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के छह रन से आगे खेलना शुरू किया। मेजबान टीम को पहला झटका एलेस्टर कुक (12) के रूप में लगा। उन्होंने 39 गेंदों पर एक चौका लगाया। कुक को बुमराह ने लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। इसके बाद मोइन अली (9) भी कुछ खास नहीं कर सके और इशांत शर्मा की गेंद पर राहुल के हाथों लपके गए। मोइन टीम के 33 के स्कोर पर आउट हुए। 

    कीटन जेनिंग्स (36) के आउट होते ही लंच की घोषणा कर दी गई। जेनिंग्स ने 87 गेंदों पर छह चौके लगाए। उन्हें मोहम्मद शमी ने पगबाधा आउट किया। रूट और जेनिंग्स के बीच तीसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी हुई। भारत के लिए बुमराह, शमी और इशांत अब तक एक-एक विकेट ले चुके हैं। इससे पहले भारत ने कल चेतेश्वर पुजारा के नाबाद 132 रन की बदौलत 273 रन का स्कोर बनाया था और 27 रन की बढ़त हासिल की थी। 

    17:35 (IST)01 Sep 2018
    भारत को तीसरी सफलता

    31.5 ओवर में भारत को तीसरी सफलता हाथ लगी। इस सेशन में इंग्लैंड ने 86 रन बनाए। जेनिंग्स 36 रन बनाकर आउट। इसी के साथ पहला सेशन भी समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड - 92/3

    17:25 (IST)01 Sep 2018
    इंग्लैंड की संभली हुई बल्लेबाजी

    मोहम्मद शमी अपने तीसरे ओवर में। पहली ही गेंद पर रूट ने चौका लगाया। अगली बॉल डॉट। तीसरी गेंद पर रूट ने सिंगल निकाला। चौथी बॉल पर सिंगल। लास्ट दो गेंदें डॉट। इंग्लैंड- 83/2

    17:05 (IST)01 Sep 2018
    इंग्लैंड के पास 43 रन की लीड

    इंग्लैंड ने 25 ओवर तक 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। जो रूट 17, जबकि जेनिंग्स 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने 43 रन की लीड बना ली है। 

    16:33 (IST)01 Sep 2018
    ईशांत शर्मा ने इंग्लैंड को दिया दूसरा झटका

    इंग्लैंड ने अपनी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए तीसरे नंबर पर मोइन अली को बल्लेबाजी करने के लिए उतारा। ईशांत शर्मा ने 9 के स्कोर पर अली को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। 

    16:10 (IST)01 Sep 2018
    भारत को मिली पहली सफलता

    एलिस्टेयर कुक एक बार फिर फ्लॉप रहे। कुक को जसप्रीत बुमराह ने 12 के स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। भारतीय टीम को दूसरी पारी में पहली सफलता मिल चुकी है। भारतीय गेंदबाज इस सिलसिले को लंबे समय तक बरकरार रखना चाहेंगे। 

    15:34 (IST)01 Sep 2018
    तीसरे दिन का खेल शुरू

    भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। पहला ओवर अश्वि के हाथों में। पहली चार गेंदें डॉट। अगली बॉल पर कुक ने सिंगल निकाला। लास्ट गेंद डॉट। इंग्लैंड- 7/0

    15:26 (IST)01 Sep 2018
    पुजारा ने लगाई 16 बाउंड्री

    पुजारा ने अपनी नाबाद पारी में 257 गेंदें खेलीं और 16 चौके लगाए। उन्होंने कप्तान विराट कोहली (46) के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। कोहली के अलावा पुजारा ने जसप्रीत बुमराह के साथ 10वें विकेट के लिए 46 रन जोड़े तो वहीं ईशांत के साथ नौवें विकेट के लिए 32 रनों की भागीदारी की।

    कोहली और पुजारा के बीच साझेदारी तब आई जब भारत ने अपने दो विकेट 50 के कुल स्कोर पर ही खो दिए थे। 19 रनों पर बिना किसी विकेट के साथ दिन की शुरुआत करने वाली भारत को लोकेश राहुल (19) के रूप में पहला झटका लगा। वह 37 के कुल स्कोर पर आउट हुए तो वहीं शिखर धवन (23) 50 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। इन दोनों के विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड ने लिए।

    15:13 (IST)01 Sep 2018
    इंग्लैंड फिलहाल 21 रन पीछे

    भारत ने इंग्लैंड पर पहली पारी के आधार पर 27 रनों की बढ़त ले ली थी। दूसरे दिन के तीसरे सत्र के आखिरी ओवरों में अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड ने दिन का अंत बिना किसी विकेट खोए छह रन बना कर किया और वह अभी भी भारत से 21 रन पीछे है।

    15:06 (IST)01 Sep 2018
    पुजारा के दम भारत ने बनाई लीड

    टेस्ट के विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 132) ने यहां रोज बाउल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को पारी को संभालते हुए इंग्लैंड के खिलाफ भारत को बढ़त दिला दी। पुजारा की नाबाद शतकीय पारी के दम पर एक समय इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर 246 से पीछे रहती दिख रही भारत अपनी पहली पारी में 273 का स्कोर बना पाने में सफल रही।