भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के रांची में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में आॅस्ट्रेलिया पहले दिन मजबूत स्थित में पहुंच गया है। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 299 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 117 और ग्लेन मैक्सवेल 82 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं। स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 19वां शतक लगाया। ये भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में उनका दूसरा शतक है। अपनी शतकीय पारी के दौरान स्टीव स्मिथ ने 76वां रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में पांच हजार रन भी पूरे कर लिए।
रवींद्र जडेजा ने अपने पहले ओवर में ही डेविड वॉर्नर (19) को कॉट एंड बोल्ड आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। उमेश यादव ने मैट रेनशॉ (44) को स्लिप पर खड़े विराट कोहली के हाथों कैच आउट करा कर भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद अश्विन ने शॉन मार्श को 02 रन के निजी स्कोर पर पुजारा के हाथों कैच आउट करवा तीसरी सफलता दिलाई। भारत को चौथी सफलता उमेश यादव ने दिलाई। उन्होंने हैंडस्कॉम्ब (19 रन) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया और पांचवें विकेट के लिए अब तक 159 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।
रांची के मैदान पर खेला जा रहा यह पहला टेस्ट मैच है। इस टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। ओपनिंग बल्लेबाज़ मुरली विजय की टीम में वापसी हुई है और अभिनव मुकुंद को बाहर बैठना पड़ा है। विजय पिछले मुकाबले में कंधे की चोट की वजह से बेंगलुरू में नहीं खेल सके थे। वहीं ऑस्ट्रेलियाई खेमे में भी दो बदलाव किए गए हैं। पैट कमिंस और ग्लेन मैक्सवेल को अंतिम ग्यारह में जगह दी गई। पैट कमिंस को मिचेल स्टार्क तो ग्लेन मैक्लवेल को मिचेल मार्श की जगह टीम में शामिल किया गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ का ये तीसरा मुकाबला है। फिलहाल इस टीम का स्कोर 1-1 की बराबरी पर है। इस सीरीज़ का पहला टेस्ट मैच पुणे में खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 333 रन से जीता था। वहीं बेंगलुरू में खेले गए दूसरे मैच में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए कंगारुओं को 75 रन से मात दी थी।
यहां पढें Cricket Score Updates of India vs Australia 3rd Test Day 1:
4:49 PM: आॅस्ट्रेलिया ने पहले दिन के खेल की समाप्ति पर चार विकेट गवांकर 299 रन बना लिए हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ 117 और ग्लेन मैक्सवेल 82 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
4:26 PM: स्टीव स्मिथ के बाद अब ग्लेन मैक्सवेल भी शानदार पारी खेल रहे हैं। वो 80 रन पर खेल रहे हैं। स्टीव स्मिथ 115 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आॅस्ट्रेलिया की टीम 300 के स्कोर से 5 रन पीछे है।
4:08 PM: ग्लेन मैक्सवेल अब तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 124 गेंदों में 74 रन बनाया है, जिसमें 4 चौके और दो छक्के शामिल हैं।
3.58 PM: मैक्सवेल और स्मिथ के बीच अब तक 126 रनों की साझेदारी हो चुकी है। जो इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।
3.55 PM: स्मिथ अपने शतक से सिर्फ 2 रन दूर हैं। उनके साथी ग्लेन मैक्सवेल भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने नाबाद 73 रन बनाए हैं।
3.41 PM: स्टीवन स्मिथ अपने 19वें टेस्ट शतक के करीब हैं। उन्होंने अब तक 212 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए हैं।
3. 31 PM: भारत ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 74वें ओवर में गेंद बदलवाई है।
3.25 PM: ग्लेन मैक्सवेल ने अपने टेस्ट कॅरियर का पहला अर्द्धशतक लगाया है। उन्होंने इस मैच में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी पारी में सबसे ज्यादा गेंदें भी खेली हैं।
3.19 PM: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 5,000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह कारनामा करने में सिर्फ 97 पारियां लीं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम पारियों में 5,000 रन बनाने के मामले में वह संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। बात मैचों की करें तो 53 मैचों में 5000 रन बनाने वाले वह तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गएण् हैं।
3:15 PM: आॅस्ट्रेलिया ने पांचवें विकेट के लिए स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल की अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर 226 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 94 और मैक्सवेल 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2:37 PM: टी ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। इशांत शर्मा ने पहला ओवर किया जिसमें स्टीव स्मिथ ने एक चौका जड़ा और टीम का स्कोर 198/4 तक पहुंचाया।
2:21 PM: टी ब्रेक के बाद एक बार फिर लेकर आएंगे मैच का लाइव अपडेट
2:13 PM: टी ब्रेक हो गया है। आॅस्ट्रेलिया का स्कोर 194/4। स्टीव स्मिथ ने 161 गेंदों का सामना किया है और 9 चौकों की मदद से 80 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ ग्लेन मैक्सवेल 50 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं ओर एक भी बाउंड्री नहीं लगायी है।
2:09 PM: आॅस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपनी 97वीं टेस्ट पारी में 5000 रनों का आंकड़ा पूरा किया।
2:o1 PM: मैक्सवेल और स्मिथ के बीच पांचवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हो चुकी है। स्टीव स्मिथ 75 और मैक्सवेल 18 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
1:52 PM: स्टीव स्मिथ आॅस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी पारी खेल रहे हैं। इशांत शर्मा ने ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ एलबीडब्लू के लिए डीआरएस लिया था, लेकिन थर्ड अंपायर ने जब देखा तो वह नो बॉल निकला।
1:14 PM: आॅस्ट्रेलियाई पारी के 150 रन पूरे। स्टीव स्मिथ ने उमेश यादव की गेंद पर चौका जड़ आॅस्ट्रेलियाई पारी के 150 रन पूरे किए।
1:11 PM: स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक पूरा किया। वो 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Did you like the Commentators’ take on #IshantGameFace Challenge? Send us your videos and pics to @BCCI with #IshantGameFace pic.twitter.com/S1o6XH6Dvu
— BCCI (@BCCI) March 16, 2017
Oh dear! Virat's in a spot of bother. Landed awkwardly chasing down the ball. Ajinkya will stand-in for him as he takes a break #INDvAUS pic.twitter.com/JCZzbeK6sX
— BCCI (@BCCI) March 16, 2017
1:07 PM: उमेश यादव ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को एलबीडब्लू आउट कर आॅस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया। हैंड्सकॉम्ब ने 19 रन बनाए। उमेश यादव का इस पारी में यह दूसरा विकेट है। स्टीव स्मिथ अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ ग्लेन मैक्सवेल दूसरे बल्लेबाज हैं।
12:58 PM: फील्डिंग के दौरान कप्तान विराट कोहली के कंधे में चोट लगी है और वो कुछ देर के लिए मैदान से बाहर गए हैं। उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार फील्डिंग के लिए मैदान में आए हैं।
12:44 PM लंच ब्रेक के बाद स्टीव स्मिथ और पीटर हैंड्सकॉम्ब संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आॅस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 125 रन है। स्मिथ 44 और हैंड्सकॉम्ब 10 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं।
12:11 PM: लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू हो चुका है। इशांत शर्मा गेंदबाजी कर रहे हैं। उनके सामने कप्तान स्टीव स्मिथ हैं।
11:39 AM: दोनों टीमें लंच ब्रेक के लिए गई हैं। मैच के शुरू होते ही हम आपको एक बार फिर लाइव अपडेट देंगे।
11:36 AM: रांची टेस्ट मैच के पहले दिन के प्रथम सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रर्शन किया। आॅस्ट्रेलिया ने 109 रन पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गवां दिए।
11:20 AM: आर अश्विन ने शॉन मॉर्श को आउट कर आॅस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। उन्हें शॉर्ट लेग पर केएल राहुल ने शानदार तरीके से लपका। स्टीव स्मिथ और पीटर हैंड्सकॉम्ब की जोड़ी क्रीज पर है।
11:10 AM: मैट रेनशॉ के आउट होने के बाद शॉन मॉर्श क्रीज पर आए हैं। स्टीव स्मिथ 21 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। विराट कोहली ने शॉन मॉर्श का कैच पहली स्लिप पर छोड़ दिया। मॉर्श मात्र एक रन पर थे।
11:05 AM: उमेश यादव ने मैट रेनशॉ को आउट कर आॅस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। रेनशॉ ने 44 रन बनाकर विराट कोहली द्वारा स्लिप में लपके गए।
10:24 AM: डेविड वॉर्नर के आउट होने के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी के लिए आए हैं। मैट रेनशॉ 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। आॅस्ट्रेलिया का स्कोर 58
10:19 AM: रवींद्र जडेजा ने डेविड वॉर्नर को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलायी है। वॉर्नर 19 रन के निजी स्कोर पर जडेजा को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे। आॅस्ट्रेलिया का स्कोर 50-1
10:06 AM: अश्विन के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर मैट रेनशॉ ने डीप मिडविकेट पर चौका जड़ आॅस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 36 रन पहुंचा दिया है।
10:04 AM: आॅस्ट्रेलियाई पारी के सातवें ओवर में भारत के कप्तान विराट कोहली ने आर अश्विन को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया है।
10:02 AM: छह ओवर की समाप्ति के बाद आॅस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 31 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 9 और मैट रेनशॉ 20 रन कनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय गेंदबाजों को पहले विकेट की तलाश है।
9:55 AM: रांची टेस्ट मैच आॅस्ट्रेलियाई टीम का 800वां टेस्ट मैच है। आॅस्ट्रेलिया से अधिक सिर्फ इंग्लैंड ने टेस्ट मैच खेला है। इंग्लैंड की टीम ने अब तक 983 मैच खेल चुकी है। हालांकि, आॅस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से 26 टेस्ट मैच ज्यादा जीते हैं।
9:52 AM: आॅस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। मैट रेनशॉ 12 और डेविड वॉर्नर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
9:41 AM: दूसरे ओवर की समाप्ति पर आॅस्ट्रेलिया ने 6 रन बना लिए हैं। सलामी जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।
9:38 AM: इशांत शर्मा के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ मैट रेनशॉ ने आॅस्ट्रेलियाई टीम का खाता खोला है। उमेश यादव दूसरे छोर से गेंदबाजी कर रहे हैं।
9:32 AM: मैट रेनशॉ और डेविड वॉर्नर की आॅस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी मैदान में है। भारत की तरफ से इशांत शर्मा ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।
#TeamIndia Playing XI for the 3rd @Paytm Test in Ranchi #INDvAUS pic.twitter.com/C4HSubEhD6
— BCCI (@BCCI) March 16, 2017
9:26 AM: दोनों देशों की टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान में आ चुकी हैं।
9:23 AM: संजय मांजरेकर बता रहे हैं कैसी रहेगी रांची की पिच। गौरतलब है कि पुणे और बेंगलुरू की पिच पर मैच पुरे पांच दिन नहीं चल पाया था। पुणे में तीसरे दिन तो वहीं, बेंगलुरू में चौथे दिन ही मैच समाप्त हो गया था।
Just for laughs. How's that for a pitch report 😉 @sanjaymanjrekar at it #INDvAUS @Paytm Test Cricket pic.twitter.com/lhCiMOJyzJ
— BCCI (@BCCI) March 16, 2017
9:20 AM: भारतीय टीम में ओपनर मुरली विजय की वापसी हुई है। अभिनव मुकुंद को बाहर बैठना पड़ा है। मुरली विजय पहले टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे इसलिए बेंगलुरू टेस्ट मैच में वो टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे।
AUS XI: D Warner, M Renshaw, S Smith, S Marsh, P Handscomb, G Maxwell, M Wade, P Cummins, S O'Keefe, N Lyon, J Hazlewood
— BCCI (@BCCI) March 16, 2017
IND XI: L Rahul, M Vijay, C Pujara, V Kohli, A Rahane, K Nair, R Ashwin, W Saha, R Jadeja, U Yadav, I Sharma
— BCCI (@BCCI) March 16, 2017
9:18 AM: आॅस्ट्रेलिया ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। आॅस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए चोटिल खिलाड़ियों मिचेल मॉर्श और मिचेल स्टॉर्क की जगह ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस को शामिल किया है।
Australia have won the toss and will bat first. One change for #TeamIndia – Vijay comes in place of Mukund #INDvAUS pic.twitter.com/nQDXO9eoRg
— BCCI (@BCCI) March 16, 2017
