कुशल मेंडिस (110) और दिमुथ करुणारत्ने (नाबाद 92) की बेहतरीन पारियों के दम पर श्रीलंका ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को दूसरी पारी में अच्छी स्थिति में पहुंच गई है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 209 रन बना लिए हैं। वह हालांकि भारत से अभी भी 230 रन पीछे है।
भारत द्वारा पहली पारी नौ विकेट पर 622 रनों पर घोषित करने के बाद श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 183 रनों पर ही ढेर हो गई और फॉलोऑन नहीं बचा पाई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका को फालोऑन के लिए आमंत्रित किया।
दूसरी पारी में श्रीलंका ने सात के कुल योग पर भी अपना पहला विकेट उपुल थरंगा (2) के रुप में खो दिया। लेकिन, इसके बाद करुणारत्ने और मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 191 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को संभाल लिया।
मेंडिस शतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर टिक नहीं सके और हार्दिक पांड्या ने उनको पवेलियन लौटा दिया। उन्होंने 135 गेंदों की अपनी पारी में 17 चौके लगाए। इसके बाद करुणारत्ने और मालिंगा पुष्पाकुमारा (नाबाद 2) ने श्रीलंका को तीसरा झटका नहीं लगने दिया।
टीमें:
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, लोकेश राहुल, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), उमेश यादव, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी।
श्रीलंका : दिनेश चांडीमल (कप्तान), उपुल थरंगा, दिमुथ करुणारत्ने, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, रंगना हेराथ, दिलरुवान परेरा, मलिंदा पुष्पाकुमारा और नुवान प्रदीप।
यहां पढ़ें India vs Sri Lanka 2nd Test Day 3 :
[matchcode-to-post id=”slin08032017183837″]
5.08 PM: तीसरे दिन का खेल समाप्त। भारत को इस सत्र सिर्फ 1 सफलता मिली। श्रीलंका ने 2 विकेट खोकर 209 रन बनाए। करुणारत्ने 92 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के पास अभी भी 230 रन की लीड है।
4.55 PM: कुशल मेंडिस 110 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर कैच आउट।
4.16 PM: कुशल मेंडिस ने अपना शतक पूरा कर लिया है। श्रीलंका ने 1 विकेट खोकर 176 रन बनाए।
3.55 PM: भारत के पास अब महज 278 रन की ही लीड बाकी रह गई है। करुणारत्ने (69) और मेंडिस (90) शानदार बल्लेबाजी करते हुए।
3.35 PM: मेजबान टीम बेहद सधी हुई बल्लेबाजी करती हुई। श्रीलंका ने 1 विकेट खोकर 150 रन बना लिए हैं।
2.45 PM: श्रीलंका ने दूसरे हाफ तक 1 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं। भारत के पास अभी भी 321 रन की लीड बाकी है।
2.25 PM: करुणरत्ने ने भी जड़ा अर्द्धशतक, मेंडिस के साथ 100 रनों की साझेदारी पूरी
2.20 PM: मेंडिस ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया। वह 54 गेंद में 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2.12 PM: करुणरत्ने और मेंडिस के बीच अच्छी साझेदारी हुई है। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़ लिए हैं।
2.00 PM: 18 ओवर के बाद श्रीलंकाई टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं। वह भारत के स्कोर से अभी भी 371 रन पीछे है।
1.47 PM: ड्रिंक्स ब्रेक के समय श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 56 रन। करुणरत्ने 55 गेंदों में 33 रन और मेंडिस 32 गेंदों में 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
1.30 PM: पहला विकेट गिरने के बाद करुणरत्ने और मेंडिस ने पारी संभाल रखी है। 11 ओवर के बाद लंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन।
1.15 PM: 7.2 ओर के बाद श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बनाए हैं। वह पहली पारी के आधार पर भारत से 418 रन पीछे है।
12.58 PM: उमेश यादव ने उपुल थरंगा को किया क्लीन बोल्ड। 7 रन के स्कोर पर गिरा श्रीलंका का पहला विकेट।
12.55 PM: दूसरी पारी में 2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 4 रन।
12.45 PM: लंच के बाद श्रीलंका की दूसरी पारी शुरू। 440 रनों का पीछा करने उतर रही है टीम।
12.12 PM: लंच के बाद श्रीलंका की दूसरी पारी शुरू होगी। उन्हें दूसरी पारी में टक्कर देने के लिए कम से कम 440 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाना होगा।
12.07 PM: श्रीलंका पहली पारी के आधार पर 439 रन पीछे है। उन्हें मैच बचाने के लिए दो दिन और दो सत्र लगातार बल्लेबाजी करनी होगी।
12.06 PM: श्रीलंका पहली पारी में 183 पर ऑलआउट। अश्विन ने झटके पांच विकेट।
12.00 PM: जडेजा के ओवर में पुष्पकुमार ने दो शानदार चौके लगाए। हालांकि एक शॉट हवा में था और उमेश यादव ने एक मुश्किल कैच छोड़ दिया।
11.58 AM: श्रीलंका का नौंवा विकेट गिरा। अश्विन की गेंद ने दिलरुवां के स्टंप्स बिखेर दिए। आखिरी बल्लेबाज प्रदीप क्रीज पर।
11.54 AM: 46 ओवर के खेल के बाद श्रीलंकाई टीम का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन। वह भारत के स्कोर से अभी भी 451 रन पीछे है।
11.43 AM: श्रीलंका का एक खिलाड़ी चोट के चलते शायद बल्लेबाजी करने न उतरे। ऐसे में यह श्रीलंका का आखिरी विकेट होगा।
11.37 AM: मोहम्मद शमी को दूसरा विकेट। रंगना हेराथ 2 रन बनाकर क्लीन बोल्ड।
11.35 AM: मोहम्मद शमी ने दिकवेला को आउट किया। दिकवेला 51 रन बनाकर आउट हुए।
11.07 AM: क्रीज पर आए धनंजय पहली ही गेंद पर रवींद्र जडेजा के शिकार बने। 95 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद ऑफ स्टंप ले उड़ी।
10.59 AM: एंजेलो मैथ्यूज 26 रन बनाकर आउट। अश्विन की गेंद पर लेग-स्लिप में खड़े पुजारा ने शानदार कैच पकड़ा।
10.55 AM: रवींद्र जडेजा के ओवर में एंजेलो मैथ्यूज ने 14 रन बटोरे। 32 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन।
10.48 AM: श्रीलंका ने 30 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए हैं। वह अभी भी भारत के स्कोर से 534 रन पीछे है।
10.39 AM: 29 ओवर के खेल के बाद श्रीलंका की टीम फॉलो-आन टालने के लिए संघर्ष कर रही है। टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं। मैथ्यूज 10 और डिकवेला 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10.23 AM: श्रीलंका को चौथा झटका। उमेश यादव की गेंद पर कोहली ने कुशल मेंडिस का आसान कैच पकड़ा।
10.22 AM: 25 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 64 रन।
10.16 AM: रवींद्र जडेजा ने दिनेश चांडीमल को आउट किया। पिच स्पिनर्स को मदद कर रही है और स्क्वायर लेग पर चांडीमल कैच थमा बैठे। क्रीज पर एंजेलो मैथ्यूज नए बल्लेबाज के रूप में आए हैं।
10.10 AM: 22.2 ओवर के खेल के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन।
10.00 AM: तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। पहला ओवर रवींद्र जडेजा डाल रहे हैं।
9.50 AM: 10 मिनट में खेल शुरू होने वाला है।
9.35 AM: तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले प्रैक्टिस के दौरान रवींद्र जडेजा ने मुरली कार्तिक की नकल की।
