भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया है। पहले दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक टीम के स्कोर बोर्ड पर तीन विकेट पर 344 रन दर्ज कर दिए हैं। स्टम्प्स तक चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 128) और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 103) विकेट पर टिके हुए हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 211 रनों की साझेदारी हो गई है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले सत्र में मेहमान टीम ने शिखर धवन (35) का विकेट खोकर 101 रन बनाए। दूसरे सत्र में जरूर भारत ने दो विकेट खोए। वापसी कर रहे लोकेश राहुल (57) अपना लगातार छठा अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं कोहली (13) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। दूसरे सत्र की समाप्ति तक भारत ने तीन विकेट खोकर 238 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद पुजारा और रहाणे ने श्रीलंकाई गेंदबाजों से हावी होने के मौके को छीन लिया और भारत को एक मजबूत स्कोर की ओर अग्रसर किया। तीसरे सत्र में मेजबान गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले सके। श्रीलंका की तरफ से रंगना हेराथ और कुशल परेरा ने एक-एक विकेट लिया। लोकेश राहुल रन आउट हुए।
टीमें :
भारत :- विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी</p>
श्रीलंका : दिनेश चांडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा, दीमुथ करुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, नुवान प्रदीप, रंगना हेराथ, दिलरुवान परेरा, मलिन्दा पुष्पककुमार
[matchcode-to-post id=”slin08032017183837″]
5:10 PM: पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने 3 विकेट खोकर बनाए 344 रन।
4:58 PM: दिन के दो ओवर शेष बचे हैं। भारत का स्कोर 340-3।
4:50 PM: अजिंक्य रहाणे ने ठोका टेस्ट शतक, भारत बड़े स्कोर की ओर
4:43PM: शतक के करीब हैं अजिंक्य रहाणे, साझेदारी भी 199 रनों की हुई।
4:23 PM: भारत का स्कोर 300 रनों के पार पहुंचा। दिन खत्म होने में कुछ ही ओवर शेष बचे हैं। अजिंक्य रहाणे भी शतक से 12 रन दूर हैं।
3:53 PM: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के बीच 150 रन की साझेदारी।
3:40 PM: चेतेश्वर पुजारा ने ठोका सीरीज का दूसरा और करियर का 13वां शतक, भारत की पारी संभली
3:29 PM: अजिंक्य रहाणे ने ठोका अर्धशतक, भारत का स्कोर पहुंचा 260-3
3:19 PM: धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा शतक के करीब
3:01 PM: मैदान पर लौटे खिलाड़ी, बिना विकेट खोए 300 से ज्यादा रन बनाना चाहेगा भारत
2:38 PM: चायकाल तक भारत ने तीन विकेट खोकर 238 रन बना लिए हैं। रहाणे और पुजारा क्रीज पर मौजूद हैं।
2.24 PM: भारत ने 54 ओवर खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 225 रन बना लिये हैं। चायकाल में अभी 6 ओवर शेष हैं, ऐसे में भारत कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगा।
2.13 PM: रहाणे आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। दिलरुआन के ओवर में रहाणे ने कवर के क्षेत्र में शानदार चौका लगाया। वे 37 गेंद में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2.08 PM: पहली पारी में भारत के 200 रन पूरे। 50.2 ओवर में भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन। पुजारा 122 गेंदों में 67 रन और रहाणे 32 गेंदों में 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
1.58 PM: चेतेश्वर पुजारा का अर्द्धशतक पूरा। भारत का स्कोर 47.3 ओवार में 3 विकेट के नुकसान पर 181 रन।
1.47 PM: 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 159 रन।
1:39 PM : भारत का स्कोर 153-3, पुजारा 41 और रहाणे 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
1.20 PM: भारत को बड़ा झटका, कप्तान विराट कोहली 13 रन बनाकर आउट
12:55 PM: लंच के बाद भारत को लगा दूसरा झटका, के एल राहुल हुए रन आउट
12:00 PM: लंच तक भारत का स्कोर 101-1
11:50 AM: के एल राहुल ने जड़ा अर्धशतक,भारत मजबूत स्थिति में
11:37 AM: के एल राहुल 17 टेस्ट मैचों में 4 शतक बना चुके हैं।
11:25 AM: के एल राहुल अर्धशतक के करीब , भारत का स्कोर 91-1
11:00 AM: पहले झटके के बाद संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं के एल राहुल और चेतेश्ववर पुजारा।
10: 49 AM: भारत को पहला झटका, शिखर धवन 35 रन बनाकर दिलरुवान का बने शिकार।
10:40 AM: अंपायर ने के एल राहुल को पगबाधा आउट दिया था, लेकिन रिव्यू में वह गलत साबित हो गया।
10:34 AM: अर्धशतकीय साझेदारी के करीब केएल राहुल और शिखर धवन।
10:26 AM: भारत की सधी हुई शुरुआत, 7 ओवरों में टीम का स्कोर 36 रन, बिना कोई विकेट खोए
10:14 AM: 3.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 18-
9:30 AM : भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, सीरीज जीत पर होंगी नजरें
9:25 AM: इस मैच में केएल राहुल वापसी कर रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा का यह 50वां टेस्ट मैच है।

