भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ओवल में ग्रुप-बी का पांचवां मैच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका 191 रन पर सिमट गई। टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 72 गेंदें शेष रहते मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे रोहित शर्मा महज 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मैदान पर आए कप्तान विराट कोहली ने शिखर धवन के साथ शानदार 128 रन की साझेदारी की। शिखर धवन 83 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विराट कोहली ने 101 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 76 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से मोर्ने मॉर्कल और इमरान ताहिर 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे। इनके अलावा बाकी गेंदबाज बस पिटते ही नजर आए।
साउथ अफ्रीका की ओर से हाशिम अमला-क्विंटन डी कॉक ने पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की मगर अश्विन ने आखिरकार अमला को 35 रन पर धोनी के हाथों कैच आउट करवा दिया। हालांकि क्विंटन डी कॉक (53) अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे मगर वो भी पारी को अधिक समय तक संभाल नहीं सके। साउथ अफ्रीका ने हड़बड़ी दिखानी शुरू की और रन लेने के चक्कर में इस टीम के दो बल्लेबाज अपने विकेट खो बैठे। इसके बाद भारत ने मैच में अपनी पकड़ बना ली। 43वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने लगातार दो गेंदोंं पर दो विकेट लिए हालांकि वो हैट्रिक से जरूर चूक गए। भारत की ओर से गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए, जबकि उनके अलावा रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को 1-1 सफलता मिली।
यहां पढ़ें LIVE Cricket Score, Indi
[matchcode-to-post id=”insa06112017181416″]
9:20PM : भारत ने 72 गेंदें शेष रहते मैच को जीत लिया। युवराज ने छक्के के साथ मैच का अंत किया। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अब बांग्लादेश से होगा।
9:08PM : भारत को जीत के लिए 92 गेंदों में सिर्फ 20 रन चाहिए। मैच पूरी तरह से साउथ अफ्रीका के हाथों से निकल चुका है।
8:53PM : 31वें ओवर की पहली गेंद पर इमरान ताहिर ने शिखर धवन को कैच आउट कराया। धवन ने 83 गेंदों में 78 रन बनाए। उनके बाद मैदान पर युवराज सिंह आए।
8:45PM : भारत जीत के बेहद करीब। टीम को जीत के लिए 21 ओवर में 44 रन की जरूरत है। साउथ अफ्रीका की हार साफ तौर पर नजर आ रही है। वहीं गेंदबाज भी भारत के सामने बेबस नजर आ रहे हैं।
8:32PM : शिखर धवन-विराट कोहली के बीच शतकीय साझेदारी। साथ ही विराट कोहली ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। मैच साउथ अफ्रीका के हाथों से फिसलता हुआ।
8:22PM : शिखर धवन ने अर्धशतक जड़ा। विराट कोहली भी इसी ओर बढ़ते हुए। यहां से भारत की जीत नजर आने लगी है। वहीं साउथ अफ्रीका के गेंदबाज दूसरे विकेट की तलाश में हैं।
8:10PM : कप्तान विराट कोहली (38) और शिखर धवन (48) को जीत की ओर ले जाते हुए। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज नाकाम साबित हो रहे हैं। भारत ने 100 रन पूरे किए।
7:45PM : साउथ अफ्रीका के गेंदबाज लगातार दूसरे विकेट की तलाश में हैं मगर भारतीय कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन मैदान पर जमे हुए हैं।
7:20PM : 10वें ओवर में भारत को एक फ्री हिट मिली। टीम ने पहले 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 22,जबकि विराट कोहली 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7:01PM : मोर्कल छठा ओवर डालते हुए। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा (12) विकेटकीपर के हाथों कैच आउट। भारत को पहला झटका। कप्तान विराट कोहली मैदान पर।
6:59PM : भारत की सलामी जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है। भारत ने पांच ओवर में 23 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 11,जबकि रोहित शर्मा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
6:41PM : भारत की ओर से शिखर धवन और रोहित शर्मा मैदान पर आए।
6:18PM : साउथ अफ्रीका ने अपना आखिरी विकेट रन आउट के रूप में गंवा दिया। इसी के साथ ये टीम 44.3 ओवर में 191 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत को जीत के लिए आसाना लक्ष्य मिला है।
6:01PM : 43वें की दूसरी और तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने कगीसो रबाडा और मोर्ने मोर्कल को आउट किया। हालांंकि वो हैट्रिक से चूक गए।
5:48PM : जसप्रीत बुमराह ने 40वें ओवर की पहली ही गेंद पर अंदिले फेहुवलक्वायो को पगबाधा आउट दिया। हालांकि पहले अंपायर ने आउट नहीं दिया लेकिन रीव्यू के बाद उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा। मैदान पर कगीसो रबाडा आए और इसी ओवर में एक चौका लगाया।
5:32PM : 37वें ओवर की चौथी बॉल पर क्रिस मॉरिस (4) ने गेंद को ऊंचा उठाया और भुवनेश्वर कुमार ने कैच लपका। बुमराह को पहली सफलता। साउथ अफ्रीका ने गंवाया छठा विकेट।
5:17PM : साउथ अफ्रीका की हालत बेहद नाजुक हो चुकी है। 34वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने फाफ डुप्लेसिस (36) को क्लीन बोल्ड कर दिया। भारत को पांचवीं सफलता। मैदान पर जेपी ड्युमिनी आए।
5:00PM : कोहली ने गेंद अश्विन के हाथों में दी। दोनों बल्लेबाजों के बीच रन लेने को लेकर गलतफहमी हुई और इसके चलते दोनों ही बल्लेबाज एक ही छोर पर आ गए। इसी के साथ साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा।
4:56PM : रन चुराने की कोशिश में एबी डिविलियर्स आउट हुए। धोनी ने तेजी दिखाते हुए उन्हें रन आउट किया। भारत को तीसरी सफलता मिली। साउथ अफ्रीका दबाव में।
4:52PM : साउथ अफ्रीका ने 28 ओवर में दो विकेट खोकर 139 रन बनाए। डी कॉक के आउट होने के बाद से बैटिंग में धीमापन आया है। डीविलियर्स 15, जबकि डुप्लेसिस 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4:35PM : क्विंटन डि कॉक ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका की पारी को संभाले रखा लेकिन 26वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर रवींद्र जडेजा ने डि कॉक को क्लीन बोल्ड किया। एबी डिविलियर्स मैदान पर।
4:28PM : साउथ अफ्रीका ने 22 ओवर में एक विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। क्विंटन डी कॉक 49, जबकि डु प्लेसी 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4:14PM : 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विन ने खतरनाक दिख रहे हाशिम अमला को 35 रन पर धोनी के हाथों कैच आउट करवाया। भारत को पहली सफलता मिली। मैदान पर डु प्लेसी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए।
4:00PM : दक्षिण अफ्रीका ने पहले 15 ओवर में संभलकर बल्लेबाजी की है। टीम ने बिना विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। 15वें ओवर में पांड्या की बॉल पर अमला ने मैच का पहला छक्का लगाया। ये ओवर काफी महंगा साबित हुआ।
3:45PM : साउथ अफ्रीका ने संभली हुई शुरुआत की है। टीम 11 ओवर में बिना विकेट खोकर 41 रन बना चुकी है। डिकॉक 23 और अमला 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
3:30PM : साउथ अफ्रीका बेहद धीमी बल्लेबाजी करता हुआ। भारतीय गेंदबाज लगातार पहले विकेट की तलाश में हैं। साउथ अफ्रीका को तेजी से रन बनाने की जरूरत।
3:15PM : भारत के गेंदबाजी कसी हुई बॉलिंग करते हुए। साउथ अफ्रीका ने पहले 4 ओवर में बिना विकेट खोकर 16 रन बनाए। हाशिम अमला 4, जबकि क्विंटन डी कॉक 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
3:00PM : साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डी कॉक और हाशिम अमला मैदान पर आए।
2:40PM : दोनों टीमें इस प्रकार हैं :-
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह।
साउथ अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक, हाशिम अमला, फाफ डू प्लेसिस, एबी डिविलियर्स, डेविड मिलर, जेपी ड्यूमिनी, क्रिस मॉरिस, कगीसो रबाडा, अंदिले फेहुवलक्वायो, मोर्ने मॉर्कल, इमरान ताहिर।
2:30PM : भारत ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
