IPL 2022 Punjab Kings Vs Gujarat Titans: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने मंगलवार यानी 3 मई 2022 को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और 8 विकेट से जीत हासिल की। शिखर धवन 62 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड और पंजाब किंग्स के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने मोहम्मद शमी के ओवर में 28 रन ठोककर मैच का आकर्षण चुरा लिया। उन्होंने शमी के ओवर में 117 मीटर का विशाल छक्का शामिल है।

इसके साथ ही लियाम लिविंगस्टोन ने आईपीएल 2022 में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यही नहीं, वह आईपीएल इतिहास (2012 के बाद से) में सबसे लंबा छक्का लगाने वालों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए। आईपीएल में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2013 सीजन में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ मैच में 119 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

ये है आईपीएल में सबसे लंबा छक्का लगाने वालों की सूची (2012 के बाद से)

लंबाई खिलाड़ी किस टीम के खिलाफ साल
119 मीटरक्रिस गेलपुणे वॉरियर्स इंडिया2013
117 मीटरबेन कटिंगरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2016
117 मीटरलियाम लिविंगस्टोनगुजरात टाइटंस 2022
112 मीटरमहेंद्र सिंह धोनीमुंबई इंडियंस 2012
112 मीटरक्रिस गेलपुणे वॉरियर्स इंडिया 2013
112 मीटरडेवाल्ड ब्रेविसपंजाब किंग्स 2022

लियाम लिविंगस्टोन को भारत के मुख्य तेज गेंदबाजों में से एक की गेंदों की इस तरह से धुनाई करते हुए देखकर जहां प्रशंसक रोमांचित थे, वहीं, शमी, पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल, मुख्य कोच अनिल कुंबले, गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा और गुजरात टाइटंस के अनुभवी गेंदबाज राशिद खान आश्चर्यचकित। राशिद खान ने तो लियाम लिविंगस्टोन का बल्ला भी चेक किया। देखा गया कि राशिद खान बाद में उनका बल्ला देखने के लिए लियाम लिविंगस्टोन के पास गए थे।

जब शमी गेंदबाजी करने आए तब तक लियाम लिविंगस्टोन ने 4 गेंद में सिर्फ 2 रन बनाए थे। इसके बाद लिविंगस्टोन ने एक्सेलेरेटर पर पैर दबाया और 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से पंजाब किंग्स को 4 ओवर शेष रहते मैच जिता दिया। लिविंगस्टोन ने शमी की पहली गेंद पर 117 मीटर लंबा छक्का लगाया। शमी की यह गेंद ऑफ स्‍टंप पर लेंथ बॉल, थी। लिविंगस्टो ने इसे पूरी ताकत से फ्लिक कर दिया और गेंद लगभग तीसरे फ्लॉर पर जाकर गिरी। लिविंगस्टोन ने ओवर की दूसरी मिड विकेट की ओर और तीसरी गेंद पर विकेटकीपर के सिर के ऊपर से छक्के लगाए।

मैच के बाद अनिल कुंबले ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, ‘मैंने क्रिस गेल को अक्सर ऐसा करते देखा है, लेकिन यह कुछ अलग था।’ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन, जो मैच के दौरान कॉमेंट्री बॉक्स में थे, ने इसे अब तक का सबसे बड़ा छक्का करार दिया। उन्होंने मैच के बाद इस बात को स्टार स्पोर्ट्स पर फिर दोहराया। नीचे लिंक पर क्लिक कर आप लियाम लिविंगस्टोन की तूफानी पारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

https://www.iplt20.com/video/44358/liam-livingstones-lightning-fast-3010

लियाम लिविंगस्टोन ने कहा, ‘मुझे लग नहीं रहा था कि मेरी बल्लेबाजी आएगी। हालांकि, आखिर में बल्लेबाजी करके अच्छा लगा। मैंने मयंक से कहा था कि मैं तुमसे पहले जा सकता हूं। इस पर कोच ने कहा कि अगर शिखर धवन आउट होते हैं तो मयंक अग्रवाल जाएंगे और भानुका राजपक्षे आउट हुए तो मैं जाऊंगा। हम स्मार्ट तरीके से खेले। इस मैच से जितना पॉजिटिव हो सकेगा हम उतना लेकर जाने की कोशिश करेंगे।’

मयंक अग्रवाल ने कहा, ‘हम यहां से लगातार मैच जीतना चाहते हैं। मैंने जॉनी बेयरस्टो से कहा कि आप जाइए मैं पारी को एंकर करूंगा। लिविंगस्टन भी मेरे से पहले गए। उन्होंने भी तेजी से रन ​बनाए। स्ट्राइक रेट की बात दिमाग में थी। उन्होंने जो किया वह लाजवाब है। कगिसो रबाडा ने अच्छी गेंदबाजी की। इस कारण हमें छोटे लक्ष्य का सामना करने का मौका मिला। इसके बाद शिखर और राजपक्षे के बीच अच्छी साझेदारी हुई।’