तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस को लीग के 11वें संस्करण में शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब के दूसरे घर होल्कर क्रिकेट स्ट्रेडियम में एक और मुश्किल चुनौती का सामना करना है। स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई की टीम इस सीजन में अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर है। प्लेऑफ में जाने के लिए मुंबई को अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे।दूसरी तरफ पंजाब इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है और खिताब की प्रबल दावेदारों में से एक है। सात मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक लेकर वह तीसरे स्थान पर आत्मविश्वास से बनी हुई है।

इस सीजन में मुंबई की बल्लेबाजी नहीं चली है। कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी एक-दो मैचों में ही चला है। उनकी टीम में केवल सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ही लगातार रन बना रहे हैं। उन्होंने आठ मैचों में 283 रन बनाए हैं। बाकी कोई बल्लेबाज निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। रोहित छह मैचों में 20 के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाए हैं। मुंबई के तूफानी बल्लेबाज केरन पोलार्ड का बल्ला भी खामोश ही रहा है। उन्होंने अभी तक छह पारियों में 76 रन ही बनाए हैं।

IPL 2018, KXIP vs MI Full Scorecard:

[matchcode-to-post id=”kpmi05042018186204″]