इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में गुरुवार (1 अक्टूबर) को मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हरा दिया। मुंबई ने पंजाब को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन केएल राहुल की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल का बल्ला नहीं चला। मयंक अग्रवाल ने 25 और केएल राहुल ने 17 रन बनाए।
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी की। दोनों ने 23 गेंद पर 67 रनों की साझेदारी की। पोलार्ड 20 गेंद पर 47 और हार्दिक 11 गेंद पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 70 रन बनाए।
IPL 2020 Live Score, KXIP vs MI Live Cricket Hindi Score Online:
मुंबई की टीम की इस टूर्नामेंट में ये दूसरी जीत है। वहीं, पंजाब की तीसरी हार है।पंजाब के खिलाफ मुंबई की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले मुंबई ने पंजाब को 2016 में 25 रन से हराया था। राहुल चाहर ने केएल राहुल और ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर मैच पलट दिया। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन दिए।
मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हरा दिया। मुंबई ने पंजाब को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन केएल राहुल की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल का बल्ला नहीं चला। मयंक अग्रवाल ने 25 और केएल राहुल ने 17 रन बनाए।
पंजाब के 8 बल्लेबाज 124 रनों पर पवेलियन लौट चुके हैं। कृष्णप्पा गौतम और मोहम्मद शमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम को जीत के लिए 8 गेंद पर 67 रन बनाने हैं। पंजाब की टीम टूर्नामेंट में तीसरे हार की ओर बढ़ रही है। वहीं, मुंबई की टीम चार मैच में दूसरी जीत दर्ज कर सकती है।
पंजाब ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल (11) रन बनाकर राहुल चाहर की गेंद पर ट्रेंट बोल्ट को कैच थमा बैठे। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए सरफराज खान बल्लेबाजी के लिए आए हैं। जेम्स नीशम क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों को जीत के लिए आखिरी 5 ओवर में 83 रन बनाने होंगे।
पंजाब की टीम ने अपना सबसे बड़ा विकेट 9वें ओवर में गंवााय। पहली गेंद पर राहुल चाहर ने कप्तान केएल राहुल को बोल्ड कर दिया। राहुल ने 19 गेंद पर सिर्फ 17 रन ही बनाए। उनके आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए हैं। राहुल और निकोलस पूरन क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों को बड़ी साजेदारी करनी पड़ेगी।
पंजाब की टीम बेहतर शुरुआत के दो विकेट गंवा चुकी है। उसने पावरप्ले यानी 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं। उसके बल्लेबाज केएल राहुल और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने मयंक अग्रवाल को क्लीन बोल्ड कर दिया। अग्रवाल ने तीन चौकों की मदद से 18 गेंद पर 25 रन बनाए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे करुम नायर खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें क्रुणाल पंड्या ने बोल्ड कर दिया।
पंजाब की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतरीन शुरुआत की है। उसके ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने टीम को मजबूत शुरुआत देते हुए 4 ओवर में 37 रनों की साझेदारी कर दी। मयंक 25 और राहुल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई ने पंजाब को 192 रनों का लक्ष्य दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी की। दोनों ने 23 गेंद पर 67 रनों की साझेदारी की। पोलार्ड 20 गेंद पर 47 और हार्दिक 11 गेंद पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 70 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की शानदार पारी का अंत मोहम्मद शमी ने किया। शमी की गेंद पर जेम्स नीशम ने उनका कैच लिया। ग्लेन मैक्सवेल ने बाउंड्री में कूदकर हवा में रहते हुए उनके गेंद के अंदर फेंक दिया और नीशम ने कैच ले लिया। रोहित ने 45 गेंद पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली।
मुंबई ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 39 गेंद पर 49 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ कीरोन पोलार्ड हैं। दोनों बल्लेबाजी तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। आखिरी पांच ओवर में वो ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे। उनके बाद हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या बल्लेबाजी के लिए उतरने वाले हैं। ऐसे में मुंबई की टीम आखिरी 5 ओवरों में 60 से 70 रन बना सकती है।
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम की पारी को संभाल लिया है। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। किशन 29 गेंद पर 27 और रोहित 33 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों को टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने के लिए तेजी से बल्लेबाजी करनी होगी।
मुंबई इंडियंस के दो विकेट गिर चुके हैं। दूसरे विकेट के रूप में सूर्य कुमार यादव पवेलियन लौटे। वह 7 गेंद में 10 रन बनाकर रन आउट हुए। उनसे पहले क्विंटन डीकॉक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इस समय क्रीज पर रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव हैं। 9 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 53 रन है।
8 ओवरों का खेल हो चुका है। मुंबई इंडिंयस ने 2 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 22 गेंद में 29 और ईशान किशन 14 गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 25 गेंद में 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। रोहित ने अब तक 5,जबकि ईशान ने एक चौका लगाया है।
8 ओवरों का खेल हो चुका है। मुंबई इंडिंयस ने 2 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 22 गेंद में 29 और ईशान किशन 14 गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 25 गेंद में 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। रोहित ने अब तक 5,जबकि ईशान ने एक चौका लगाया है।
मुंबई ने 6 ओवरों में 2 विकेट पर 41 रन बनाए। रोहित शर्मा ने छठे ओवर में कृष्णाप्पा गौतम की दो गेंदों पर 2 चौके लगाए। रोहित के 17 गेंद में 22 रन हो गए हैं। इसमें उनके चार चौके शामिल हैं। ईशान किशन 7 गेंद में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। आउट होने वाले बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक और सूर्यकुमार यादव रहे।
मुंबई ने 6 ओवरों में 2 विकेट पर 41 रन बनाए। रोहित शर्मा ने छठे ओवर में कृष्णाप्पा गौतम की दो गेंदों पर 2 चौके लगाए। रोहित के 17 गेंद में 22 रन हो गए हैं। इसमें उनके चार चौके शामिल हैं। ईशान किशन 7 गेंद में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। आउट होने वाले बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक और सूर्यकुमार यादव रहे।
तीसरे ओवर शेल्डन कॉटरेल लेकर आए। हालांकि, यह ओवर उनके लिए महंगा साबित हुए। सूर्यकुमार यादव ने उनके इस ओवर में लगातार दो चौके जड़े। इस ओवर में कुल 10 रन बने। चौथा ओवर रवि बिश्नोई लेकर आए। उनके इस ओवर की पांचवीं गेंद पर सूर्य कुमार यादव रन आउट हो गए। उन्होंने 7 गेंद में 10 रन बनाए। उनकी जगह पिछले मैच के हीरो ईशान किशन क्रीज पर आए। उन्होंने एक रन लेकर अपना खाता खोला। 4 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 22 रन है।
दूसरा ओवर मोहम्मद शमी लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जड़ा और अपना खाता खोला। इसके साथ ही उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने 5000 रन भी पूरे किए। वह आईपीएल में पांच हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। ओवर की आखिरी गेंद पर शमी ने रोहित के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की। रोहित को अंपायर के फैसले पर भरोसा नहीं था। उन्होंने डीआरएस लिया और मैदानी अंपायर को अपना फैसला वापस लेना पड़ा।
किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से शेल्डन कॉटरेल पहला ओवर लेकर आए। मुंबई इंडियंस के लिए क्विंटन डीकॉक और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। मैच की पहली गेंद डीकॉक ने खेली। वह ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड हो गए। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनकी जगह सूर्य कुमार यादव क्रीज पर आए। इस ओवर में कॉटरेल ने एक भी रन नहीं दिया और विकेट भी लिया।
किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से शेल्डन कॉटरेल पहला ओवर लेकर आए। मुंबई इंडियंस के लिए क्विंटन डीकॉक और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। मैच की पहली गेंद डीकॉक ने खेली। वह ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड हो गए। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनकी जगह सूर्य कुमार यादव क्रीज पर आए। इस ओवर में कॉटरेल ने एक भी रन नहीं दिया और विकेट भी लिया।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशम, सरफराज खान, कृष्णप्पा गौतम, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, शेल्डन कॉटरेल।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सक्सेस रेट किंग्स इलेवन पंजाब से ज्यादा है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अब तक 190 मैच खेले हैं। इनमें से 110 मैच जीते हैं, जबकि 80 में उसे हार झेलनी पड़ी है। मतलब लीग में उसका सक्सेस रेट 57.63% है। वहीं, पंजाब ने अब तक 179 मैच खेले हैं। इनमें से 83 में जीत हासिल की, जबकि 96 में हार का सामना करना पड़ा। पंजाब का सक्सेस रेट 46.08% है।
किंग्स इलेवन पंजाब ने अब तक विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को मौका नहीं दिया है लेकिन राहुल और मयंक अग्रवाल के शानदार प्रदर्शन से उनकी बल्लेबाजी मजबूत नजर आती है। मुंबई को अगर मैच जीतना है तो इन दोनों को सस्ते में आउट करना होगा। राहुल और अग्रवाल दोनों ने अब तक एक-एक शतक और एक-एक अर्धशतक जमाये हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तो उन्होंने पहले विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी की थी।
शेन बांड ने कहा, ‘हम यह भी जानते हैं कि वह (राहुल) आमतौर पर बीच के ओवरों में समय लेता है, इसलिये यह शायद उस पर और उसके साथ खेलने वाले बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का अच्छा मौका हो सकता है। हम उसे ऐसे क्षेत्र में रन नहीं बनाने देंगे जिसमें वह काफी मजबूत है। वह एक्स्ट्रा कवर पर काफी रन जुटाता है और फाइन लेग पर भी। हम उसे आउट करने की विशेष योजना बनायेंगे।’ बांड ने कहा कि मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी इकाई में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजी विभाग को ध्वस्त करने की काबिलियत है।
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने कहा है कि अगले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में उनकी टीम के निशाने पर किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल होंगे जिनमें मैदान के चारों ओर रन जुटाने की काबिलियत है। किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज राहुल और मयंक अग्रवाल का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन शानदार रहा है। दोनों ने अब तक एक-एक शतक और एक-एक अर्धशतक की बदौलत क्रमश: 222 और 221 रन बना लिये हैं। बांड दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच में इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को रोकने की अहमियत समझते हैं। उन्होंने कहा कि शुरू में विकेट चटकाना मुंबई की सफलता के लिये अहम होगा।
अबुधाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 28 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यह पिच स्पिनर्स के लिए भी मददगार साबित हो सकती है। शेख जायद स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। इस मैदान पर खेले गए पिछले 44 टी20 मैचों में से पहले गेंदबाजी करने वाली टीम का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।