IPL KXIPTeam 2020 Players List, Squad: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए 19 दिसंबर 2-019 को खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो गई। नीलामी में कुल 338 में से 8 फ्रैंचाइजियों को 73 खिलाड़ी खरीदने थे। हालांकि, सभी फ्रैंचाइजियों ने 1,40,30,00,000 रुपए खर्चकर 62 खिलाड़ी ही खरीदे। इसमें 29 विदेशी खिलाड़ी रहे। सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स ने खरीदे। वहीं, सबसे कम 4 खिलाड़ियों को चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा।

किंग्स इलेवन पंजाब ने 5 ऑल-राउंडर समेत 9 खिलाड़ियों को खरीदा। उसने सबसे ज्यादा बोली ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल पर लगाई। उसने मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा। नीलामी के दौरान ही उसने अपने नए कप्तान के नाम का भी ऐलान किया। पिछले सीजन में रविचंद्रन अश्विन ने टीम की कमान संभाली थी। अगले सीजन प्रिटी जिंटा की मालिकाना हक वाली किंग्स इलेवन पंजाब की कमान केएल राहुल के हाथों में रहेगी। पिछले सीजन आईपीएल में अगर कोई टीम सबसे ज्यादा विवादों में रही तो वह किंग्स इलेवन पंजाब थी।

IPL Auction 2020 LIVE Updates: यहां जानिए किस टीम ने किस पर लगाया दांव

नीलामी के बाद अब सभी की नजर टीमों की कंप्लीट लिस्ट पर है कि आखिर किस टीम ने किस खिलाड़ी पर दांव खेला और साथ ही कौन सी टीम किन चेहरों के साथ इस सीजन के खिताब पर कब्जा जमाने जा रही है।

IPL Auction 2020 LIVE Streaming Updates: यहां जानिए नीलामी से जुड़े लाइव अपडेट्स

बता दें कि पंजाब की टीम ने भी अब तक कोई खिताब अपने नाम नहीं किया है। अच्छी बात है कि पंजाब ने गेल को अपने साथ बनाकर रखा है। नीलामी से पहले पंजाब के पास सबसे ज्यादा 42.70 करोड़ रुपये थे। इसके चलते वह टीम में 4 विदेशियों समेत 9 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती थी। उसने ऐसा ही किया और अपने पर्स में 16,50,00,000 रुपए बचा भी लिए।

पंजाब ने इन खिलाड़ियों को दिया मौकाः ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा। मैक्सवेल का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। मैक्सेवल ने आईपीएल के पिछले सीजन में हिस्सा नहीं लिया था। उससे पहले वे दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा था।

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कोटेरल को 8.50 करोड़ रुपए में खरीदा। कोटेरल का बेस प्राइस महज 50 लाख रुपए था। वे पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बनेंगे।

राजस्थान के लेग ब्रेक गेंदबाज रवि बिश्नोई को 2 करोड़ रुपए में खरीदा। रवि का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।

बड़ौदा के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा अपेक्षाकृत कम कीमत में बिके। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपए था। उन्हें पंजाब ने 50 लाख रुपए में खरीदा।

न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स नीशम को 50 लाख रुपए में खरीदा। नीशम का बेस प्राइस 50 लाख रुपए ही था।

पश्चिम बंगाल के ईशान पोरेल को बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।

पंजाब ने 2 खिलाड़ियों पर ही खर्च कर दिए 19 करोड़ से ज्यादा

खिलाड़ीकीमतकिसने खरीदा
ग्लेन मैक्सवेलऑल-राउंडर10,75,00,000
शेल्डन कोटेरलगेंदबाज8,50,00,000
क्रिस जॉर्डनऑल-राउंडर3,00,00,000
रवि बिश्नोईगेंदबाज2,00,00,000
प्रभसिमरन सिंहविकेटकीपर55,00,000
दीपक हुड्डाऑल-राउंडर50,00,000
जेम्स नीशमऑल-राउंडर50,00,000
तजिंदर ढिल्लनऑल-राउंडर20,00,000
Ishan Porelगेंदबाज20,00,000