श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दासुन शनाका से वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छीन ली है। बोर्ड ने कुसल मेंडिस को वनडे और स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू व्हाइट बॉल सीरीज के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की है जिसमें दासुन शनाका टीम का हिस्सा तो हैं, लेकिन उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया है।

IND vs SA: दूसरे टेस्ट मैच से कट सकता है इन दो खिलाड़ियों का पत्ता, भारतीय प्लेइंग इलेवन में होंगे अहम बदलाव!

चरित असलांका दोनों फॉर्मेट के उपकप्तान

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने वनडे सीरीज के लिए 21 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है। वनडे टीम की कप्तानी कुसल मेंडिस को मिली है। उसी तरह टी20 टीम की कप्तानी वानिंदु हसरंगा के हाथों में सौंपी गई है। चरित असलांका को दोनों फॉर्मेट में टीम का वाइस कैप्टन बनाया गया है। जिम्बाब्वे की टीम 6 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ उसी के घर में व्हाइट बॉल सीरीज खेलेगी। 6 जनवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। 14 जनवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी।

Virat Kohli: कोहली ने 2023 में तीनों फॉर्मेट में 50 की ऊपर के औसत से बनाए इतने रन, जानिए किस-किस साल पार किया 2000 रन का आंकड़ा

शनाका वर्ल्ड कप में हो गए थे बाहर

बता दें कि दासुन शनाका ने वर्ल्ड कप में ही आखिरी बार कप्तानी की थी। विश्व कप 2023 के दो ही मैच के बाद शनाका इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उनकी जगह कुसल मेंडिस ने पूरे टूर्नामेंट में कप्तानी की थी। शनाका ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच भी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।

श्रीलंका की प्रारंभिक ODI टीम

कुसल मेंडिस (कप्तान), चरित असलांका (उप-कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे, वानिदु फर्नांडो, दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, जनित लियानगे, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, दुष्मंता चमीरा, दुनिथ वेल्लालगे, प्रमोद मदुशन, असिथा फर्नांडो, अकिला धनंजय, जेफरी वेंडरसे, चमिका गुणसेकरा

श्रीलंका की प्रारंभिक टी20 टीम:

वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरित असलांका (उप-कप्तान), पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, महेश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, दुष्मंता चमीरा, दुनिथ वेल्लालगे, प्रमोद मदुशन, अकिला धनंजय, जेफरी वेंडरसे , एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, कुसल परेरा, भानुका राजपक्षे, कामिंदु मेंडिस, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराणा।