श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हैदराबाद में 65 गेंद पर शतक जड़कर कुमार संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज भी बने। कुसल मेंडिस ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 76 रन बनाए थे।

पाकिस्तान के खिलाफ 6 छक्के और 14 चौके की मदद से 77 गेंद पर 122 रन बनाने वाले कुसल मेंडिस का विकेट हसन अली को मिला। आउट होने से पहले मेंडिस ने लगातार 2 छक्के लगाए थे। मेंडिस इस पारी के दौरान श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने। इससे पहले कुमार संगाकारा के नाम यह रिकॉर्ड था। 2 मैचों की 2 पारियों मे 198 रन बनाकर वह इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

पढ़ें पाकिस्तान-श्रीलंका मैच से जुड़े अपडेट्स

कुमार संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़ा

कुमार संगाकारा ने वेलिंग्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 70 गेंद शतक जड़ा था। उन्होंने 86 गेंद पर नाबाद 117 रन की पारी खेली थी। इस दौरान 11 चौके और 2 छक्के लगाए थे। वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में कुसल मेंडिस ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडेन 66 गेंद और कनाडा के जॉन डेविसन 67 गेंद का भी रिकॉर्ड तोड़ा।

वर्ल्ड कप में श्रीलंका के बल्लेबाज का पाकिस्तान के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर

कुसल मेंडिस इस पारी के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंके के लिए सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोशन महानामा के नाम था। 1987 में पाकिस्तान के हैदराबाद में 89 रन बनाए थे। 1983 में स्वानसी में ब्रेंडन कुरुप्पू ने 72 रन बनाए। थे। बता दें कि श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हरा नहीं सकी है। दोनों टीमों के बीच 8 मैच हुए हैं। 7 मैच पाकिस्तान जीता है। एक मैच बारिश से धुला है।