IPL 2022 KKR vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 8वां मैच एक अप्रैल की रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स 18.2 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.3 ओवर में 4 विकेट पर 141 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई।
केकेआर के अब 3 मैच में 4 अंक हो गए हैं। पूरी पॉइंट्स टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें। केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल ने 2 चौके और 8 छक्के की मदद से 31 गेंद में नाबाद 70 रन बनाए। रसेल ने 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था। उनका आईपीएल में यह 10वां अर्धशतक है।
इतने रन बनाने के बाद रसेल ने आईपीएल 2022 की ऑरेज कैप भी अपने नाम की। केकेआर के सैम बिलिंग्स एक चौके और एक छक्के की मदद से 23 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहे। रसेल और बिलिंग्स ने पांचवें विकेट के लिए 90 रन की नाबाद साझेदारी की।
उमेश यादव ने ‘पचासा’ ठोका, बेस्ट प्रदर्शन भी किया; नरेन ने तोड़ा ब्रावो का रिकॉर्ड
इससे पहले केकेआर की ओर से उमेश यादव ने 23 रन देकर 4 विकेट लिए। टिम साउदी ने 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए। शिवम मावी, सुनील नरेन भी क्रमशः 39 और 23 रन देकर एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
IPL 2022: यहां देखिए मुंबई और राजस्थान तथा गुजरात और दिल्ली के बीच मैच की संभावित प्लेइंग 11
आंद्रे रसेल ने 2 गेंद में बिना कोई रन दिए एक विकेट लिया। पंजाब की ओर से भानुका सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 9 गेंद में 31 रन बनाए। कगिसो रबाडा 16 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। धवन 16, लिविंगस्टोन 19, राज बावा 11, हरप्रीत बराड़ 14 रन बनाकर आउट हुए।
टॉस के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी विगाभ को मजबूत करने के लिए शेल्डन जैक्सन की जगह शिवम मावी को टीम में शामिल किया है। पंजाब किंग्स में संदीप शर्मा की जगह कगिसो रबाडा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।
Indian Premier League, 2022
Kolkata Knight Riders
141/4 (14.3)
Punjab Kings
137 (18.2)
Match Ended ( Day – Match 8 )
Kolkata Knight Riders beat Punjab Kings by 6 wickets
IPL 2022, KKR vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है।
विजयी टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, शुरुआत में ही विकेट गंवाने के बावजूद पंजाब किंग्स ने बहुत तेजी से रन बनाए। हमें पावरप्ले के बाद जल्दी विकेट मिल गए थे। हमारे पास सुनील और वरुण के ओवर बचे हुए थे। मैंने सभी खिलाड़ियों को छोड़ा हुआ है कि वह अपना प्लान खुद तैयार करें। इससे उन्हें भी अच्छा करने में मदद मिल जाती है। यह रसेल मसल हिटिंग थी। वह वास्तव में बहुत अच्छी हिटिंग कर रहे थे। उमेश से मैं बात कर रहा था, वह कह रहा था मैं उम्रदराज होने लगा हूं, मैंने बस उसमें आत्मविश्वास भरा और बाकी का काम उसका था।
उमेश यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने कहा, जिस हिसाब से अभी क्रिकेट चल रही है तो आपको मेहनत करनी होती है। एक ही चीज आपको बेहतर कर सकती है, वह है प्रैक्टिस। मैं नेट पर भी जो गेंद करनी है उसको ट्राई करता हूं, जितना प्रैक्टिस होती है उतना ही बेहतर होते चले जाएंगे। मुझे पता नहीं था कि मयंक मुझ पर इतना चार्ज करेंगे। मैं जानता था कि वह बैकफुट पर ही रहेंगे।
मैच से पहले रसेल का फिटनेस की वजह से खेलना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन उन्होंने ना सिर्फ 19वें ओर में एक रन आउट किया, बल्कि केकेआर की जीत में अहम भूमिका भी निभाई। उन्होंने पंजाब के हाथों से मैच छीन लिया। पंजाब की टीम में सारे ही विस्फोटक बल्लेबाज थे, लेकिन उनका तेजी से रन बनाना उन्हें ही भारी पड़ा। एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए और वह 137 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में केकेआर ने भी 51 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद रसेल के पावरफुल खेल ने मैच का पासा पलटा। केकेआर की यह तीन मैचों में दूसरी जीत है, जबकि पंजाब की यह दो मैचों में पहली हार है।
केकेआर ने 12वें ओवर में 30 रन बनाए। इस ओवर में आंद्रे रसेल ने एक चौका और 3 छक्के, जबकि सैम बिलिंग्स ने एक छक्का लगाया। दोनों के बीच 31 गेंद में 59 रन की साझेदारी हो चुकी है। रसेल के 21 गेंद में 44 और बिलिंग्स ने 17 गेंद में 20 रन बनाए हैं। 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 109 रन है।
पंजाब के लिए 10वां ओवर हरप्रीत बराड़ लेकर आए। उनके इस ओवर में रसेल ने 2 छक्के लगाए। 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 73 रन है। रसेल के 11 गेंद में 17 और बिलिंग्स ने 14 गेंद में 12 रन बनाए हैं।
पंजाब के लिए 9वां ओवर राहुल चाहर लेकर आए। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 2 रन दिए। नौ ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 56 रन है। उसे जीत के लिए अभी 66 गेंद में 82 रन बनाने हैं। उसके हाथ में अभी 6 विकेट हैं, लेकिन क्रीज पर मौजूद आंद्रे रसेल और सैम बिलिंग्स को बड़ी साझेदारी करनी होगी। रसेल ने 6 गेंद में 2 और बिलिंग्स ने 13 गेंद में 11 रन बनाए हैं।
पंजाब के लिए 7वां ओवर राहुल चाहर लेकर आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर राहुल चाहर ने श्रेयस अय्यर को कगिसो रबाडा के हाथों कैच कराया। आईपीएल के इतिहास में राहुल चाहर ने श्रेयस अय्यर को 5वीं बार अपना शिकार बनाया। श्रेयस अय्यर 15 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस की जगह नितीश राणा क्रीज पर आए। हालांकि, वह आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। वह खाता भी नहीं खोल पाए। सात ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 51 रन है।
पंजाब के लिए पांचवां ओवर ओडियन स्मिथ लेकर आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर स्मिथ ने वेंकटेश अय्यर को हरप्रीत बराड़ के हाथों कैच कराया। वेंकटेश अय्यर 7 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश की जगह सैम बिलिंग्स क्रीज पर आए। बिलिंग्स ने चौथी गेंद पर ही चौका जड़कर अपना खाता खोला। पांच ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 42 रन है।
पंजाब के लिए दूसरा ओवर कगिसो रबाडा लेकर आए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर केकेआर को पहला झटका लगा। अजिंक्य रहाणे को थर्ड मैन पर ओडियन स्मिथ ने लपका। रहाणे 11 गेंद में 12 रन बनाक आउट हुए। उन्होंने 3 चौके लगाए। उन्होंने आईपीएल में अपने 4000 रन भी पूरे किए। उनके अब आईपीएल में 4006 रन हो गए हैं।
केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे ने लक्ष्य का पीछा करने की शुरुआत की। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर आए। अजिंक्य रहाणे ने उनकी दूसरी ही गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। रहाणे ने ओवर की चौथी गेंद पर भी चौका जड़ा। पहले ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना विकेट खोए 8 रन है।
पंजाब किंग्स ने आज रन बनाने की जल्दबाजी दिखाई। कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं था जिसने एक छोर संभालकर रखने की कोशिश की। मयंक अग्रवाल के पहले विकेट के बाद चीजें तेजी से बदलती गईं। पहले डाउन पर आए राजपक्षे ने नौ गेंद 31 रन बनाकर स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया, लेकिन शिखर धवन के आउट होने के बाद पंजाब किंग्स की टीम संभल नहीं पाई। लियाम लिविंगस्टोन ने अपना खेल खेला, लेकिन उनके आउट होने के बाद सब कुछ बदल गया और पूरी टीम 18.2 ओवर में 137 रन पर पवेलियन लौट गई। उमेश यादव ने इस मैच में चार विकेट लिए।
पंजाब ने अपने आखिरी दो विकेट 19वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर गंवाए। आंद्रे रसेल के इस ओवर की पहली गेंद पर टिम साउदी ने रबाडा का शानदार कैच लपका। अगली गेंद पर अर्शदीप सिंह रन आउट हो गए।
18 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 8 विकेट पर 137 रन है। इस ओवर में कगिसो रबाडा ने पहली और दूसरी गेंद पर लगातार चौके लगाए। हालांकि, ओडियन स्मिथ चौथी और पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए, लेकिन आखिरी गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में पंजाब ने कुल 17 रन बनाए।
17 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 8 विकेट पर 120 रन है। टिम साउदी के इस ओवर में कगिसो रबाडा ने पहली और दूसरी गेंद पर लगातार चौके, तीसरे गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि, पांचवीं और छठी गेंद पर ओडियन स्मिथ कोई रन नहीं बना पाए। इस ओवर में पंजाब ने कुल 16 रन बनाए।
15वें ओवर की चौथी गेंद पर पंजाब को 8वां झटका लगा। उमेश यादव ने राहुल चाहर को पहली स्लिप में नितीश राणा के हाथों कैच करा दिया। राणा ने अपने दाईं ओर डाइव लगाकर राहुल का कैच लपका। राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। राहुल की जगह कगिसो रबाडा क्रीज पर आए। 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 8 विकेट पर 102 रन है।
15वें ओवर की दूसरी गेंद पर पंजाब को 7वां झटका लगा। उमेश यादव ने हरप्रीत बराड़ को बोल्ड कर दिया। हरप्रीत 18 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। उमेश की यह गेंद ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल थी। हरप्रीत पूरी तरह से चूके। हरप्रीत की जगह राहुल चाहर क्रीज पर आए।
12 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 5 विकेट पर 92 रन था। 13वां ओवर टिम साउदी लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर शाहरुख खान नितीश राणा को कैच थमा बैठे। शाहरुख बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनकी जगह ओडियन स्मिथ क्रीज पर आए हैं। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 6 विकेट पर 97 रन है।
दसवां ओवर सुनील नरेन लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर राज बावा ने चौका जड़ा। हालांकि, तीसरी गेंद पर सुनील नरेन ने राज बावा को बोल्ड कर दिया। राज बावा 13 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। राज की जगह हरप्रीत बराड़ क्रीज पर आए हैं। दस ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 5 विकेट पर 85 रन है।
नौंवे ओवर की आखिरी गेंद पर पंजाब किंग्स को चौथा झटका लगा। उमेश यादव ने लियाम लिविंगस्टोन को लॉन्ग ऑफ टिम साउदी के हाथों कैच कराया। लियाम लिविंगस्टोन 16 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। 9 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 78 रन है। लियाम की जगह शाहरुख खान क्रीज पर आए।
आठ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 3 विकेट पर 70 रन है। राज बावा ने 8 गेंद में 3 रन बनाए हैं। लियाम लिविंगस्टोन ने 11 गेंद में 14 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 13 गेदं में सिर्फ 8 रन की ही साझेदारी हुई है। राज बावा थोड़ा दबाव में दिख रहे हैं।
6 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 3 विकेट पर 62 रन है। छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर शिखर धवन पवेलियन लौटे। टिम साउदी ने धवन को विकेट के पीछे सैम बिलिंग्स को पवेलियन भेजा। धवन 15 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। धवन की जगह राज बावा क्रीज पर आए हैं। लियाम लिविंगस्टोन ने 6 गेंद में 10 रन बनाए हैं।
चौथा ओवर शिवम मावी लेकर आए। भानुका ने उनका स्वागत चौके से किया। यही नहीं, भानुका ने दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार छक्के लगाए। हालांकि, पांचवीं गेंद पर मिड-ऑफ पर टिम साउदी ने उनका आसान कैच लपका लिया। 4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 43 रन है। भानुका 9 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 छक्के और 3 चौके लगाए। धवन ने अब तक 9 गेंद में 10 रन बनाए हैं। भानुका की जगह लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर आए।
तीसरा ओवर उमेश यादव लेकर आए। ओवर की दूसरी गेंद पर भानुका ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर शिखर धवन ने छक्का लगाया। तीन ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 21 रन है। धवन के 9 गेंद में 10 और भानुका के 4 गेंद में 10 रन हैं।
दूसरा ओवर टिम साउदी लेकर आए। उनकी शुरुआती 4 गेंद में धवन एक भी रन नहीं बना पाए। पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर स्ट्राइक भानुका राजपक्षे को दी। राजपक्षे ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। दो ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 7 रन है।
उमेश यादव के ओवर की तीसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने डीप पॉइंट की ओर कट कर एक रन लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना और टीम का खाता खोला। चौथी गेंद पर धवन ने एक रन लिया और अपना खाता खोला। उमेश के सामने धवन का स्ट्राइक रेट 113 का रहता है। ओवर की आखिरी गेंद पर उमेश यादव ने पंजाब को पहला झटका दिाय। उन्होंने मयंक अग्रवाल को एलबीडब्ल्यू किया। मयंक एक रन ही बना पाए। पहले ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 2 रन है। मयंक की जगह भानुका राजपक्षे क्रीज पर आए हैं।
पंजाब किंग्स की ओर से मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उमेश यादव पहला ओवर लेकर आए। वह आईपीएल 2022 पर्पल कैप की लिस्ट में अभी दूसरे नंबर पर हैं।
आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में अपनी बल्लेबाजी से कमाल दिखाने वाले ओडियन स्मिथ अपनी गेंदबाजी से आंद्रे रसेल के सामने सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। अब तक इन दोनों का कुल तीन टी20 मैच में आमना-सामना हुआ है। जिसमें स्मिथ ने रसेल को दो बार आउट किया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें से एक उसने जीता और एक हारा है। पंजाब किंग्स ने इस सीजन अब तक एक मैच खेला और उसमें जीत हासिल की। दोनों ही टीमों में पावर हिटर्स की भरमार है।
राहुल चाहर और श्रेयस अय्यर के बीच आईपीएल में कुल तीन बार आमना सामना हुआ है। इसमें राहुल चाहर ने श्रेयस अय्यर को दो बार पवेलियन भेजा है। वहीं, सुपर ओवर को छोड़ दिया जाए तो आंद्रे रसेल हमेशा कगिसो रबाडा पर हावी दिखे हैं। रसल ने रबाडा की गेंदों पर करीब 203 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, राज बावा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर।
IPL 2022, KKR vs PBKS Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर):इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स पहली बार आमने-सामने होंगे। ओवरऑल बात करें तो दोनों टीमों ने आईपीएल के इतिहास में एक-दूसरे के खिलाफ अब तक 29 मैच खेले हैं। इनमें से कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19 और पंजाब किंग्स ने 10 मैच जीते हैं। भारत में दोनों के बीच 23 मैच खेले गए हैं। इनमें से केकेआर ने 17 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि पंजाब किंग्स सिर्फ 6 मैच ही जीत पाई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों के बीच यह पहली भिड़ंत है। आखिरी पांच मुकाबलों की बात करें तो उसमें भी केकेआर का पलड़ा भारी है। आखिरी 5 में से केकेआर ने 3 और पंजाब ने 2 मैच जीते हैं।