IPL 2022 KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 19वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 44 रन से हरा दिया। मुंबई के ब्रेब्रोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 215 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम 19.4 ओवर में 171 रन पर पवेलियन लौट गई।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 35 रन देकर 4, खलील अहमद ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 और शार्दुल ठाकुर ने 2.4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। केकेआर के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। नितीश राणा ने 30 रन बनाए। आंद्रे रसेल 21 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। सैम बिलिंग्स 9 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई। केकेआर अब भी शीर्ष पर बनी हुई है। उसके 5 मैच में 6 अंक हैं। दिल्ली के 4 मैच में 4 अंक हैं। पूरी पॉइंट्स टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दिल्ली कैपिटल्स का 215 रन इस सीजन किसी भी टीम का उच्चतम स्कोर है। इससे पहले यह उपलब्धि लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम थी। उसने 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन बनाए थे।

एक समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 16.4 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन था। इसके बाद शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने आखिरी 20 गेंद में नाबाद 49 रन की साझेदारी की।शार्दुल ने एक चौके और 3 छक्के की मदद से 11 गेंद में नाबाद 29 रन बनाए। अक्षर ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 14 गेंद में 22 रन बनाए।

IPL 2022: यहां जानिए राजस्थान और लखनऊ के मैच का लाइव स्कोर

इस मैच के लिए केकेआर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी थी। दिल्ली की टीम में एनरिक नॉर्टजे की जगह खलील अहमद की टीम में वापसी हुई थी।

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरीं। ये थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती।

RR vs LSG Playing 11: जिमी नीशम राजस्थान के लिए कर सकते हैं डेब्यू, ये है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Kolkata Knight Riders 
171 (19.4)

vs

Delhi Capitals  
215/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 19 )
Delhi Capitals beat Kolkata Knight Riders by 44 runs

Live Updates

IPL 2022, KKR vs DC Live Score: पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन खराब रहा है।

15:57 (IST) 10 Apr 2022
DC vs KKR Live Match Score: वरुण चक्रवर्ती के ओवर में वॉर्नर को जड़ा छक्का

पांचवां ओवर वरुण चक्रवर्ती लेकर आए। उनके इस ओवर से दिल्ली के खाते में 8 रन आए। वरुण की दूसरी गेंद पर वॉर्नर ने छक्का लगाया। पांच ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना विकेट खोए 58 रन है। पृथ्वी शॉ के 17 गेंद में 31 और वॉर्नर के 13 गेंद में 22 रन हैं।

15:55 (IST) 10 Apr 2022
KKR vs DC Live Match Score: कमिंस ने एक ओवर में लुटाए 16 रन

चौथा ओवर पैट कमिंस लेकर आए। उनके इस ओवर से दिल्ली के खाते में 16 रन आए। उनके इस ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर डेविड वॉर्नर ने चौके लगाए। पृथ्वी शॉ ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स का अर्धशतक पूरा हो गया। पृथ्वी शॉ के 16 गेंद में 30 और वॉर्नर के 8 गेंद में 15 रन हैं।

15:46 (IST) 10 Apr 2022
IPL 2022 DC vs KKR: पृथ्वी शॉ कर रहे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

तीसरा ओवर उमेश यादव लेकर आए। पृथ्वी शॉ ने उनके इस ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर चौके लगाए। हालांकि, पांचवी गेंद उनके हेलमेट पर लगी। इसके बाद फिजियो आए। उन्होंने पृथ्वी को चेक किया। सब कुछ ठीक होने के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ और पृथ्वी ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ दिया। तीन ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 34 रन है।

15:42 (IST) 10 Apr 2022
IPL 2022 KKR vs DC: दूसरे ओवर में भी दिल्ली ने जड़े दो चौके

दूसरा ओवर रसिख सलाम लेकर आए। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ ने चौका लगाया। ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड वॉर्नर ने चौका लगाया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में भी 10 रन आए।

15:35 (IST) 10 Apr 2022
DC vs KKR: पहले ओवर से दिल्ली के खाते में आए 10 रन

पृथ्वी शॉ ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। उन्होंने दूसरी गेंद पर 2 रन लिए। पृथ्वी ने पांचवीं गेंद पर भी चौका जड़ा। इस तरह पहले ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 10 रन आए।

15:30 (IST) 10 Apr 2022
KKR vs DC: आईपीएल का 19वां मैच शुरू

दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ ने पारी की शुरुआत की। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उमेश यादव पहला ओवर लेकर आए।

15:06 (IST) 10 Apr 2022
ये है दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।

15:06 (IST) 10 Apr 2022
ये है कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती।

14:55 (IST) 10 Apr 2022
KKR vs DC: केकेआर की जीत की हैट्रिक पर नजर

केकेआर का आईपीएल 2022 में यह 5वां मुकाबला है। उसने अब तक 4 मैच में से 3 में जीत हासिल की है। उसने पिछले दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। ऐसे में उसकी नजर अपनी लय बरकरार रखने पर होगी। वहीं, ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स सातवें नंबर पर है। उसने टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत तो जीत के साथ की थी, लेकिन अगले दोनों मैच में उसे हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में उसकी कोशिश जीत की राह पर लौटने की होगी।

IPL 2022, KKR vs DC Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स का पावरप्ले में प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। उसके गेंदबाजों ने इस सीजन पावरप्ले में सिर्फ एक विकेट लिया है। यह इस आईपीएल में सभी टीमों में सबसे कम है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। केकेआर ने ब्रेबोर्न में अब तक दो मैच खेले हैं और उसे दोनों में हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए पिछले 5 मैच में से कोलकाता ने तीन में जीत हासिल की है।