Manu Bhaker in Paris Olympic 2024: 22 साल की भारतीय महिला शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में वो कमाल करके दिखा दिया जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं किया था। मनु भाकर ओलंपिक के इतिहास में भारत के लिए एक सीजन में दो पदक जीतने वाली पहली शूटर/महिला शूटर बनीं।

मनु ने पेरिस में पहले महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतने का कमाल किया और फिर उन्होंने 10 मीटर मिक्स्ड एयर पिस्टल इवेंट में अपने पार्टनर सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। 22 साल की उम्र में उन्होंने जिस तरह की उपलब्धि अपने नाम की है उसकी जितनी भी तारीफ की जाए वो कम हैं। मनु भाकर भारत की स्टार महिला शूटर हैं, लेकिन वो किस भारतीय क्रिकेटर को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं इसके बारे में उन्होंने खुद बताया था।

कौन हैं मनु के फेवरेट भारतीय क्रिकेटर

मनु भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 के शुरुआत से पहले एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि विराट कोहली और एमएस धोनी उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं। उन्होंने कहा था कि मैं विराट कोहली की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और उन्होंने इसके पीछे के कारण को भी बताया था। मनु ने कहा था कि विराट कोहली अपने साथ होने वाली हर चीज को कैसे संभालते हैं और इन सबके बावजूद वो जीत के प्रति कितने जुनूनी हैं साथ ही उन्हें क्रिकेट खेलना कितना पसंद है। यही नहीं उन्होंने कहा कि वो विराट कोहली की फाइटिंग स्पिरिट से भी प्रेरणा लेती हैं।

22 साल की उम्र में इंटरनेशनल लेवल पर मनु जीत चुकी हैं 34 पदक

मनु भाकर ने जब पहली बार 18 साल की उम्र में टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था तब वो खाली हाथ लौटी थीं, लेकिन पेरिस में वो नहीं उनका गन बोल रहा है और उसकी धमाके की आवाज पूरी दुनिया को सुनाई दे रही है। मनु अब तक पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीत चुकी हैं और 22 साल की मनु के नाम पर अब तक इंटरनेशनल लेवल पर 34 पदक हो चुके हैं। ओलंपिक में दो मेडल जीतने के साथ-साथ वो आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में 9 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज भी जीत चुकी हैं जबकि यूथ ओलंपिक में वो गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। मनु भाकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी एक गोल्ड और एक सिल्वर जीता है। एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उनके नाम पर गोल्ड मेडल दर्ज है।

मनु भाकर की मुख्य उपलब्धियां

  • 2 ओलंपिक पदक।
  • एक ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय।
  • विश्व कप में 9 स्वर्ण, 2 रजत।
  • युवा ओलंपिक में स्वर्ण।
  • राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक।
  • एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक।
  • करियर में अब तक 34 पदक।