IPL Auction DD Team 2019 Players List: एक बार फिर आईपीएल के अगले सीजन-12 के रोमांच के लिए जयपुर में 18 दिसंबर को खिलाड़ियों की बोली लगी। इस सीजन कुल 346 खिलाड़ियों को खरीदा जाना था जिसके लिए 60 खिलाड़ियों की बोली लगी। इसमें 40 भारतीय और 20 विदेशी खिलाड़ियों पर दांव खेला गया। वहीं इस सीजन बदले कलेवर में नजर आने वाली दिल्ली की टीम ने इस बार की नीलामी में हनुमा विहारी (2 करोड़), अक्षर पटेल( 5 करोड़), इशांत शर्मा (1 करोड़ 10 लाख), अंकुश वैंस( 20 लाख), नाथू सिंह( 20 लाख), कोलिन इंग्राम( 6 करोड़ 40 लाख), शेफरेन रदरफोर्ड( 6 करोड़ 40 लाख), कीमो पॉल (50 लाख), जलाज सक्सेना और बदंरू अयप्पा पर 20-20 लाख का दांव खेला है।
इन खिलाड़ियों पर फिर जताया भरोसाः
श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अमित मिश्रा, आवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, कगिसो रबाडा, संदीप लामिचाने और ट्रेंट बोल्ट।
इन्हें दिखाया गया बाहर का रास्ता:
गौतम गंभीर, जेसन रॉय, जूनियर डाला, लियम प्लंकेट, मोहम्मद शमी, सयान घोष, डेनियल क्रिस्चियन, ग्लेन मैक्सवेल, गुरकीरत सिंह मान और नमन ओझा।
ट्रेड के जरिए हुई धवन की घर वापसी:
अभिषेक शर्मा, विजय शंकर और शाहबाज नदीम के बदले सनराइजर्स हैदराबाद से शिखर धवन को हासिल किया।
Highlights
50 लाख की बेस प्राइज वाले कीमों पॉल को दिल्ली ने उसी प्राइज में खरीद लिया है।
40 लाख बेस प्राइज वाले वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में खरीदा
दिल्ली की टीम ने कॉलिन इंग्रेम के ऊपर 6 करोड़ 40 लाख का दांव लगाया है।
बैंस को दिल्ली की टीम ने 20 लाख में खरीदा।
इशांत शर्मा को दिल्ली की टीम ने 1 करोड़ में अपनी टीम के अंदर शामिल किया है। अब देखना होगा कि कैसा प्रदर्शन रहता है।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ 5 करोड़ की लागत से अक्षर पटेल को टीम में जोड़ा है।
दिल्लीसे की टीम ने अक्षर पटेल को अपने साथ 5 करोड़ की कीमत में जोड़ा है। ये अबतक की सबसे बड़ी नीलामी है।
दिल्ली कैपिटल्स ने हनुमा विहारी को 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा है।